कुचामन में अब धरातल पर उतरा ‘ऑक्सीजन पार्क’ का सपना, 5.18 करोड़ से बनेगा शहर का नया हरित-पर्यटन केंद्र
60 हजार वर्गमीटर में आकार लेगा आधुनिक सिटी पार्क, वॉकिंग ट्रैक से लेकर वाटर बॉडी, ओपन जिम और मियावाकी प्लांटेशन तक होंगी सुविधाएं कुचामन सिटी। शहरवासियों के लंबे समय से बहुप्रतीक्षित आधुनिक सिटी पार्क का सपना अब धरातल पर उतर चुका है। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत प्रस्तावित ‘ऑक्सीजन पार्क’ का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 60,000 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित होने वाले इस पार्क पर 5 करोड़ 18 लाख रुपए खर्च होंगे। पार्क को आने वाले समय में कुचामन सिटी के प्रमुख…
