डीडवाना पहुंचे राजेन्द्र सिंह राठौड़, पूजा इंटरनेशनल एकेडमी में हुआ भव्य स्वागत , जितेन्द्र सिंह जोधा और श्याम प्रताप सिंह से जिले के राजनीतिक हालात पर की चर्चा, विद्यार्थियों की ‘वंदे मातरम्’ प्रस्तुति की सराहना

डीडवाना। राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़ अल्प प्रवास पर डीडवाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूजा इंटरनेशनल एकेडमी का अवलोकन किया। संस्थान परिवार की ओर से उनका पारंपरिक साफा पहनाकर, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। राठौड़ के डीडवाना आगमन के दौरान भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह जोधा, भाजपा नेता श्याम प्रताप सिंह राठौड़ सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह जोधा एवं श्याम…

Continue reading

मकराना : लावारिस गौवंश से बचने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित, 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

मकराना। मंगलाना रोड पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक सनी वाल्मीकि की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने शहर में बढ़ती लावारिस गौवंश की समस्या पर चिंता जताते हुए प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार सनी वाल्मीकि अपने एक परिचित के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था। इसी दौरान मंगलाना रोड पर सड़क पर कुछ लावारिस गौवंश आपस में…

Continue reading

बच्चों की सुरक्षा पर परिवहन विभाग सख्त, 11 बाल वाहिनियों के चालान; कार्रवाई रुकवाने को ‘सिफारिशी फोन’!

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना और सीज की कार्रवाई कुचामन सिटी। डीडवाना-कुचामन जिले में स्कूली बच्चों को लेकर सड़कों पर दौड़ रही बाल वाहिनियों में नियमों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष जांच अभियान चलाया। मंगलवार को चलाए गए अभियान के दौरान कुचामन सिटी में स्कूल बसों, वैन और बाल वाहिनियों की जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद 11 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि कई…

Continue reading

मकराना खनन क्षेत्र में कलेक्टर-एसपी का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों और अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश

मकराना खनन क्षेत्र में कलेक्टर-एसपी का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों और अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश मकराना थाने में ली सीएलजी सदस्यों की बैठक मकराना, डीडवाना-कुचामन जिला कलेक्टर अवधेश मीणा एवं जिला पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवरान मंगलवार को मकराना दौरे पर रहे। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मकराना के खनन क्षेत्र का निरीक्षण कर खनन गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं नियमों की पालना का जायजा लिया। अधिकारियों ने खदान संचालकों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से खनन कार्यों और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान…

Continue reading

भाजपा किसान मोर्चा में डीडवाना के रामाकिशन खीचड़ को बड़ी जिम्मेदारी,बने प्रदेश उपाध्यक्ष ,समर्थकों सहित जिलेभर में खुशी

डीडवाना। लंबे समय से प्रतीक्षित भाजपा राजस्थान किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी द्वारा घोषित कार्यकारिणी में डीडवाना के किसान एवं युवा नेता रामाकिशन खीचड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। खीचड़ को नई जिम्मेदारी मिलने पर डीडवाना सहित जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं, किसानों और युवाओं में खुशी की लहर है। रामाकिशन खीचड़ लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। छात्र जीवन…

Continue reading

कुचामन आई ऑपरेशन मामला: मरीजों की कल्चर रिपोर्ट में एंट्रोबैक्टर-सुडोमोनास इंफेक्शन की पुष्टि, इलाज से रोशनी में सुधार

कुचामन सिटी। डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन राजकीय जिला अस्पताल में 28 जुलाई को कैटरेक्ट सर्जरी के बाद मरीजों की आंखों में हुए संक्रमण के मामले में अब बड़ी जानकारी सामने आई है। जयपुर के SMS अस्पताल में उपचाररत मरीजों की कल्चर रिपोर्ट में एंट्रोबैक्टर इंफेक्शन की पुष्टि हुई है। वहीं एक मरीज में सुडोमोनास इंफेक्शन भी पाया गया है। जानकारी के अनुसार कुचामन जिला अस्पताल में 28 जुलाई को सात मरीजों की मोतियाबिंद सर्जरी की गई थी। ऑपरेशन के करीब 24 घंटे बाद मरीजों की…

Continue reading

मुफ़्ती ख़ालिद अय्यूब मिस्बाही शेरानी को मिली पीएचडी की उपाधि, देश-विदेश से मिल रही मुबारकबाद

मुफ़्ती ख़ालिद अय्यूब मिस्बाही शेरानी को मिली पीएचडी की उपाधि, देश-विदेश से मिल रही मुबारकबाद हज़रत सैयद अब्दुर्रज़्ज़ाक़ क़ादरी फ़क़ीर की इल्मी व अदबी ख़िदमात पर किया शोध, मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी जोधपुर से हासिल की डॉक्टरेट शेरानी आबाद। प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान, लेखक और वक्ता डॉ. मुफ़्ती ख़ालिद अय्यूब मिस्बाही शेरानी ने एक और अहम उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी, जोधपुर के उर्दू विभाग से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने वर्ष 2022 में “हज़रत सैयद अब्दुर्रज़्ज़ाक़ क़ादरी फ़क़ीर (1888–1953) की इल्मी…

Continue reading

मासूम से गलत हरकत मामले में स्कूल प्रबंधन का पक्ष, कहा- जांच में पूरा सहयोग; दोषी मिला तो कार्रवाई का करेंगे समर्थन,पुलिस ने कहा जांच 

डीडवाना-कुचामन जिले के परबतसर थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में नाबालिग छात्रा के साथ गलत हरकत मामले में रविवार को विद्यालय प्रबंधन ने प्रेस बयान जारी कर अपना पक्ष रखा। प्रबंधन ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मामले की जांच पुलिस और प्रशासन द्वारा की जा रही है तथा विद्यालय प्रबंधन जांच में हरसंभव सहयोग कर रहा है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि जांच में यदि कोई व्यक्ति कानूनी रूप से दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त…

Continue reading

विरोधियों ने जिस एयरपोर्ट के सपने का उड़ाया था मखौल, अब उसी विजन पर बोले यूनुस खान—‘गडकरी के सहयोग से डीडवाना को जरूर मिलेगी सौगात’

विरोधियों ने जिस एयरपोर्ट के सपने का उड़ाया था मखौल, अब उसी विजन पर बोले यूनुस खान—‘गडकरी के सहयोग से डीडवाना को जरूर मिलेगी सौगात’ जन्मदिन पर सेवा कार्यों के बाद मीडिया से संवाद, विधायक ने सामने रखा डीडवाना के विकास का रोडमैप; एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, आधुनिक जिला अस्पताल और एक्सप्रेस-वे को बताया प्राथमिकता डीडवाना। डीडवाना विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री यूनुस खान ने शनिवार को अपने 62वें जन्मदिवस को सेवा कार्यों के लिए समर्पित करने के बाद शाम को मीडिया से संवाद किया। इस…

Continue reading

जनसेवा के संकल्प के साथ विधायक यूनुस खान ने मनाया 62वां जन्मदिवस, पूरे दिन चला सेवा और सम्मान का सिलसिला

जनसेवा के संकल्प के साथ विधायक यूनुस खान ने मनाया 62वां जन्मदिवस, पूरे दिन चला सेवा और सम्मान का सिलसिला जरूरतमंद परिवारों को राशन किट, विशेषजनों और वृद्धजनों का सम्मान, छात्राओं से संवाद; बार संघ ने रखी ई-लाइब्रेरी की मांग डीडवाना। डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं राजस्थान सरकार के पूर्व काबीना मंत्री यूनुस खान का 62वां जन्मदिवस शनिवार को पूरे विधानसभा क्षेत्र में ‘जन सेवा दिवस’ के रूप में मनाया गया। जन्मदिवस के अवसर पर दिनभर समाज सेवा, जनकल्याण और सम्मान से जुड़े विभिन्न…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan