86 वर्षीय स्टाम्प वेंडर अमराराम भाटी का सम्मान, जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने साफा पहनाकर किया अभिनंदन


डीडवाना। डीडवाना कचहरी के सबसे वयोवृद्ध स्टाम्प वेंडर अमराराम भाटी का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नाहर सिंह मीणा ने साफा एवं माला पहनाकर सम्मान किया। 86 वर्ष की उम्र में भी कचहरी में नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे भाटी के समर्पण और कार्य के प्रति निष्ठा की इस अवसर पर सराहना की गई।
सम्मान समारोह के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विकास ऐचरा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेन्द्र सिंह, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज जीनगर, डिप्टी चीफ हरफूल राव, श्रीमती रोहिणी बांगड़ सहित न्यायिक अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।


86 की उम्र में भी सक्रिय,—सेवा के प्रति समर्पण प्रेरणादायीज्ञानेंद्र सिंह


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि अमराराम भाटी का 86 वर्ष की उम्र में भी नियमित रूप से कचहरी आकर अपनी जिम्मेदारी निभाना उनकी कार्य के प्रति निष्ठा और समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उनका सक्रिय रहना और लंबे समय से अपनी सेवाएं देना नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। ऐसे वरिष्ठ व्यक्तियों का सम्मान करना उनके अनुभव और योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करना है।
अमराराम भाटी वर्तमान में 86 वर्ष के हैं और इस उम्र में भी डीडवाना कचहरी में निरंतर स्टाम्प वेंडर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके लंबे कार्यकाल, सक्रियता और जिम्मेदारी के प्रति समर्पण को देखते हुए न्यायिक अधिकारियों ने उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी भाटी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उनके सेवा भाव और सक्रियता को सभी के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उन्हें शतायु होने की शुभकामनाएं दी गईं।

error: News 1 Rajasthan