कुचामन सिटी। भारतीय संगीत सदन संस्थान, कुचामन सिटी एवं बक्ता परिवार के संयुक्त तत्वावधान में संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष स्व. श्री नटवर लाल बक्ता की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार, 1 नवंबर 2026 को श्रद्धांजलि सभा एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इसी क्रम में सुबह 10 से 11 बजे तक राजकीय चिकित्सालय, कुचामन सिटी में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। वहीं सुबह 11:30 बजे से बक्ता परिवार की ओर से मूक-बधिर विद्यालय में छात्र-छात्राओं को भोजन करवाया जाएगा।
इस अवसर पर संस्थान के सचिव घनश्याम गौड़ ने आमजन, संगीत प्रेमियों, गणमान्य नागरिकों एवं संस्थान से जुड़े सभी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्व. नटवर लाल बक्ता के आदर्शों, समाजसेवा की भावना और उनके द्वारा किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि सभा में सहभागिता निभाएं तथा सेवा कार्यों में सहयोग देकर पुण्यतिथि को सार्थक बनाएं।

संस्थान की ओर से सभी नागरिकों से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने और दिवंगत संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है।
