कुचामन : गांधी-शास्त्री जयंती पर L.B.S. विद्यालय की भव्य देशभक्ति रैली, झांकियों ने मोहा शहरवासियों का मन

महानायकों के जीवन, संघर्ष और बलिदान को झांकियों के माध्यम से किया जीवंत, देशभक्ति नारों से गूंजा कुचामन शहर कुचामन सिटी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर L.B.S. विद्यालय द्वारा शुक्रवार को भव्य देशभक्ति रैली का आयोजन किया गया। रैली को SDM सुरेंद्र सिंह चौधरी, तहसीलदार रामेश्वर लाल गढ़वाल एवं थानाधिकारी राजेन्द्र खदाव ने कनोई पार्क से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग…

Continue reading

कुचामन : गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया महापुरुषों का स्मरण, निकाय चुनाव में हार पर भी हुआ मंथन

कनोई पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सत्य, अहिंसा, सादगी और जनसेवा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प कुचामन सिटी। नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुचामन सिटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को शहर के सार्वजनिक कनोई पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम…

Continue reading

कुचामन : चेक अनादरण के दो मामलों में विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट का अहम फैसला

4 लाख रुपये के भुगतान से जुड़े मामले में नरेश कुमार अग्रवाल दोषसिद्ध, दो मामलों में एक-एक वर्ष का साधारण कारावास कुचामन सिटी। चेक अनादरण के दो अलग-अलग मामलों में विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट (चेक अनादरण प्रकरण) दुष्यंत गुर्जर ने अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी नरेश कुमार अग्रवाल पुत्र गोविंदलाल, निवासी भोपजी वालों की गली, कुचामन सिटी को दोषसिद्ध किया है। न्यायालय ने दोनों मामलों में अर्थदंड के साथ एक-एक वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। 4 लाख रुपये के बदले जारी किए थे…

Continue reading

मां की पुण्यस्मृति में मिश्रा परिवार की अनूठी पहल, बाबा बंशीदास हॉस्पिटल के निर्माण के लिए 5.51 लाख रुपये भेंट

सांगलिया। कहते हैं कि माता-पिता के संस्कार बच्चों के कर्मों में दिखाई देते हैं। इसका एक प्रेरणादायक और भावुक उदाहरण गांव सांगलिया में देखने को मिला, जहां श्री रामप्रसाद जी मिश्रा, रमेश जी मिश्रा एवं जितेन्द्र जी मिश्रा परिवार ने अपनी पूजनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती संतरा देवी मिश्रा की पुण्यस्मृति में समाजसेवा की अनूठी मिसाल पेश की।माताजी के गोलोकवास के उपरांत उनकी पावन स्मृतियों और सेवाभावी विचारों को आगे बढ़ाते हुए मिश्रा परिवार ने बाबा बंशीदास हॉस्पिटल, सांगलिया के निर्माण हेतु 5 लाख 51 हजार…

Continue reading

PTCL के भव्य आयोजन की कुचामन थानाधिकारी राजेंद्र खदाव ने की सराहना, बोले- किसी मेट्रो सिटी में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता देखने जैसा अनुभव

मैच के समापन पर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया, अगले मुकाबले के लिए कराया टॉस, आयोजन समिति और पूरी टीम की जमकर तारीफ कुचामन सिटी। कुचामन के राजकीय खेल स्टेडियम में चल रही पीटीसीएल (प्रो टेन क्रिकेट लीग) नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में कुचामन थानाधिकारी राजेंद्र खदाव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मैच के समापन पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। इसके बाद उन्होंने…

Continue reading

कुचामन में अग्निशमन व्यवस्था को मिले नए सुरक्षा संसाधन, फायरमैनों को फायर सेफ्टी सूट और उपकरण सौंपे

सभापति महेश रामचन्द्रका बोले- अग्निशमन कार्मिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, शहर के लिए बड़ी और छोटी फायर ब्रिगेड की मांग भी भेजी कुचामन सिटी। नगरपरिषद् कुचामन सिटी की ओर से अग्निशमन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। बुधवार, 1 अक्टूबर 2026 को नगरपरिषद् सभापति महेश रामचन्द्रका ने नगरपरिषद् में कार्यरत फायरमैनों को फायर सेफ्टी सूट, अग्निशमन यंत्र सहित आग से बचाव के अन्य आवश्यक संसाधन सौंपे। इस दौरान नगरपरिषद् आयुक्त शिकेश कांकरिया, राजस्व अधिकारी प्रवीण जनागल एवं सहायक प्रशासनिक…

Continue reading

मकराना : चुनाव जीतने के बाद वार्ड 25 की समस्याओं के समाधान के लिए एक्शन में पार्षद अफसाना, ज्ञापन सौंपकर उठाईं जनसमस्याएं

स्ट्रीट लाइट, सड़क, सफाई, पेयजल, आवारा श्वान और जन्म प्रमाण पत्र शुल्क का मुद्दा उठा; अधिकारियों ने समाधान का दिया भरोसा मकराना। नगर परिषद मकराना के वार्ड संख्या 25 से पार्षद अफसाना ने वार्डवासियों से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। वार्ड क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर पार्षद अफसाना ने संबंधित विभागों और नगर परिषद अधिकारियों को छह अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। इस दौरान पार्षद अफसाना…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan