परबतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद



कुचामन शहर से आरोपी को दस्तयाब कर किया गिरफ्तार, पूछताछ में कुचामन से भी बाइक चोरी करना स्वीकार


डीडवाना-कुचामन। परबतसर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मई 2026 में कुचामन शहर क्षेत्र से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात करना भी स्वीकार किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर भूपेन्द्र शर्मा एवं वृताधिकारी मकराना विक्की नागपाल के सुपरविजन में थानाधिकारी सुमन बुन्देला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।


खोखर बस स्टैंड से चोरी हुई थी बाइक


मामले के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को श्रवणराम पुत्र नाथूराम, निवासी माजी की ढाणी, खोखर ने परबतसर थाने में रिपोर्ट दी थी कि उसने 4 जुलाई की शाम करीब 5 बजे अपनी नीले रंग की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल नंबर RJ37 SP 3167 को खोखर बस स्टैंड स्थित श्री बालाजी किराणा स्टोर के सामने खड़ा किया था। करीब 5:50 बजे वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली।
रिपोर्ट पर पुलिस थाना परबतसर में प्रकरण संख्या 140/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।


सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस


अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास तथा आरोपी के संभावित ठहरने और आवागमन वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की।

NEWS1 राजस्थान


पुलिस ने मूलाराम उर्फ मुकेश पुत्र भंवरलाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी अलखपुरा, थाना मौलासर, हाल छापर कॉलोनी, बोरावड़, थाना मकराना को 18 अगस्त 2026 को कुचामन शहर से दस्तयाब किया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी ने पूछताछ में खोखर बस स्टैंड से एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही एवं अनुसंधान के दौरान चोरी की गई मोटरसाइकिल RJ37 SP 3167 बरामद कर ली।


कुचामन में भी बाइक चोरी की वारदात कबूली


पूछताछ के दौरान आरोपी ने मई 2026 में कुचामन शहर क्षेत्र से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात करना भी स्वीकार किया है। पुलिस अब इस वारदात के संबंध में भी आगे अनुसंधान कर रही है।

NEWS1 राजस्थान


थानाधिकारी सुमन बुन्देला ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से लगातार संदिग्धों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी से पूछताछ में सामने आई अन्य वारदातों के संबंध में भी पुलिस द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।


आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड


पुलिस के अनुसार आरोपी मूलाराम उर्फ मुकेश के खिलाफ पुलिस थाना मकराना में प्रकरण संख्या 333/2015, दिनांक 5 अक्टूबर 2015, धारा 363 एवं 366 भादंसं के तहत मामला दर्ज रहा है। उक्त प्रकरण में चार्जशीट संख्या 225 दिनांक 29 नवंबर 2017 को पेश की गई थी।


पुलिस टीम


इस कार्रवाई में इंद्राज, हेड कांस्टेबल 07; सुरेश, कांस्टेबल 932; हेमराज, कांस्टेबल 852, पुलिस थाना परबतसर तथा आत्माराम, कांस्टेबल 1501, साइबर सेल डीडवाना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: News 1 Rajasthan