कुचामन में  पशुओं की समस्या पर प्रशासन की नई पहल, SDM बोले—‘आमजन के सहयोग के बिना समाधान संभव नहीं’

सड़कों और बाजारों में गोवंश को चारा डालने से बढ़ रही समस्या, SDM सुरेंद्र चौधरी ने गौशाला में चारा डालने की अपील की कुचामन सिटी। शहर की सड़कों, बाजारों और आबादी क्षेत्रों में विचरण करने वाले लावारिस गोवंश के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने समस्या के समाधान की दिशा में पहल शुरू की है। उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह चौधरी ने नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया, गौशाला संचालकों और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा कर गोवंश को गौशालाओं…

Continue reading

सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा कुचामन

सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा कुचामन अलसुबह से मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतारें, जलाभिषेक कर मांगी सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की दुआ कुचामन सिटी। सावन माह के दूसरे सोमवार को कुचामनसिटी भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आया। शहर के प्रमुख शिवालयों में अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि, परिवार की…

Continue reading

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कुचामन, भारत तिब्बत सहयोग मंच की भव्य कांवड़ यात्रा सम्पन्न

130 कांवड़ियों ने गंगाजल से किया भगवान शिव का जलाभिषेक, श्याम सुंदर मंत्री ने दिलाया कैलाश मानसरोवर को चीन के अधिपत्य से मुक्त कराने का संकल्प कुचामन सिटी। भारत तिब्बत सहयोग मंच की डीडवाना-कुचामन जिला इकाई की ओर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर मंत्री के सानिध्य एवं बाबूलाल मांधनिया के संयोजकत्व में भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में सामाजिक कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं और मातृशक्ति सहित करीब 130 लोगों ने भाग लिया। कांवड़ियों ने गायत्री मंदिर से कलशों में गंगाजल भरकर कांवड़ सजाई…

Continue reading

मकराना की 203 बंद खदानों की गूंज अजमेर तक, हाई पावर कमेटी के सामने खान धारकों ने खोला मोर्चा,गलत सर्वे से अरावली पॉलिगॉन जोन में शामिल करने का आरोप, दोबारा वास्तविक सर्वे और खदानों को जोन से बाहर करने की उठी जोरदार मांग

मकराना। मकराना की बंद पड़ी 203 खदानों का मुद्दा अब उच्चाधिकार प्राप्त समिति (हाई पावर कमेटी) के समक्ष पहुंच गया है। अजमेर के जवाहर रंगमंच में रविवार को आयोजित अरावली पॉलिगॉन जनसुनवाई में मकराना के खानधारकों और जनप्रतिनिधियों ने बंद खदानों से जुड़े गंभीर मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए खनन गतिविधियों को फिर से शुरू कराने की मांग रखी।मकराना की करीब 203 खदानें अरावली पॉलिगॉन जोन में शामिल होने के कारण लंबे समय से बंद हैं। खानधारकों का कहना है कि खदानों को अरावली…

Continue reading

भाजपा सरकार पर महेंद्र चौधरी का हमला, बोले- कांग्रेस के कामों का उद्घाटन-नामकरण कर उपलब्धियां गिना रही भाजपा,नावां-कुचामन के दौरे पर पूर्व उप मुख्य सचेतक ने सरकार को घेरा, बढ़ते अपराध और जनसमस्याओं को लेकर भी उठाए सवाल

कुचामन सिटी, पूर्व उप मुख्य सचेतक एवं नावां के पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान नावां-कुचामन क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का उद्घाटन और नामकरण कर भाजपा सरकार उन्हें अपनी उपलब्धियां बताने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जनता विकास कार्यों की वास्तविकता से परिचित है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय किसान, छात्र, गरीब और आमजन के…

Continue reading

चुनावी मौसम की आहट के बीच नगरीय निकायों को 100% कचरा संग्रहण, टूटी सड़कों की मरम्मत और बंद स्ट्रीट लाइटें चालू करने के निर्देश ।सरकार के आदेश पर महेंद्र चौधरी का तंज – “चुनाव आते ही सरकार को याद आई जनता की बदहाल सड़कें!”

डीडवाना – कुचामन, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की सुगबुगाहट के बीच राजस्थान सरकार ने प्रदेश के शहरों की उन बुनियादी समस्याओं की ओर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं, जिनसे आम जनता लंबे समय से जूझ रही है। स्वायत्त शासन निदेशालय ने प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं को डोर-टू-डोर शत-प्रतिशत कचरा संग्रहण, कचरा यार्ड में लिगेसी वेस्ट नहीं बढ़ने देने, बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, बंद स्ट्रीट लाइटों को चालू करवाने तथा सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं…

Continue reading

सारिका सिंह चौधरी को AICC ने सौंपी एक और बड़ी जिम्मेदारी, यूपी के फर्रुखाबाद में संगठन सृजन की कमान , जम्मू-कश्मीर के बाद अब उत्तर प्रदेश में संगठन मजबूत करने का दायित्व, AICC नेतृत्व ने जताया भरोसा

डीडवाना – कुचामन, राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में संगठन सृजन अभियान की जिम्मेदारी दी है। इस जिम्मेदारी के तहत वे जिले में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का कार्य करेंगी। सारिका सिंह चौधरी की संगठनात्मक सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं के साथ…

Continue reading

कुचामन वैली में ‘एक पेड़ मां के नाम’ की बड़ी पहल, एक साथ लगाए गए 5 हजार पौधे,राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने किया सघन वृक्षारोपण का शुभारंभ, बोले—पौधे लगाना ही नहीं, पेड़ बनने तक सुरक्षा और परवरिश भी जरूरी, रखी महर्षि गौतम मंदिर निर्माण की आधारशिला

कुचामन सिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी स्थित कुचामन वैली में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल की गई। कुचामन वैली परिवार एवं लायन्स क्लब कुचामन सिटी के तत्वावधान में प्रेमचन्द मोहनलाल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का प्रदेश सरकार के राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान एक…

Continue reading

परेवड़ी को मिली स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण,राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने किया उद्घाटन, 1.26 करोड़ की लागत से बना PHC भवन, 38 लाख रुपए से बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय

परेवड़ी को मिली स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने किया उद्घाटन,  भामाशाह परिवार ने पशु चिकित्सालय के लिए सवा बीघा भूमि दान की 1.26 करोड़ की लागत से बना PHC भवन, 38 लाख रुपए से बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय परेवड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण, पशु चिकित्सालय के लिए भामाशाह ने सवा बीघा भूमि की दान  डीडवाना-कुचामन जिले की ग्राम पंचायत परेवड़ी के ग्रामीणों को शनिवार को स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली। ग्राम…

Continue reading

कोर्ट में RUIDP-L&T बोले—‘नहीं मांगा सेटिस्फेक्शन सर्टिफिकेट’, आयुक्त ने बताई अलग कहानी; सीवरेज-पेयजल मामले में 13 अगस्त को सभी पक्षकारों की व्यक्तिगत पेशी के निर्देश

कुचामन शहर की सीवरेज व जल प्रदाय योजना में कथित लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े जनहित के मामले में सुनवाई के दौरान सामने आया विरोधाभास, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने उठाया था मुद्दा कुचामन सिटी। शहर की सीवरेज एवं जल प्रदाय योजना में कथित लापरवाही, अधूरे कार्य और लोगों को हो रही परेशानी के मामले में ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश कुसुम सूत्रकार के समक्ष शुक्रवार को सुनवाई हुई। मामले में RUIDP और L&T के प्रतिनिधि…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan