चलती रोडवेज बस में यात्री को आया हार्ट अटैक, चालक-परिचालक ने दिखाई मानवता; पहुंचाया अस्पताल

डीडवाना | NEWS1 राजस्थाननागौर से डीडवाना आ रही राजस्थान रोडवेज की नागौर डिपो की बस में सफर कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई। केराप गांव के पास यात्री को हार्ट अटैक आने पर चालक और परिचालक ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए बस को अस्पताल की ओर मोड़ दिया। पहले यात्री को केराप के अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए उसे डीडवाना रेफर कर दिया गया। इसके बाद रोडवेज बस से…

Continue reading

40.42 करोड़ की सौगात: नावां में नए उपजिला चिकित्सालय भवन का शिलान्यास, चार साल पुरानी मांग हुई पूरी,18 बीघा भूमि पर बनेगा आधुनिक अस्पताल, राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी बोले— “बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

नावां, उपखंड मुख्यालय नावां के विकास की दिशा में बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। राजस्थान सरकार के राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने 40.42 करोड़ रुपये की लागत से 18 बीघा भूमि पर बनने वाले राजकीय उपजिला चिकित्सालय के नए भवन का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत शिलान्यास किया। करीब चार वर्षों से चली आ रही क्षेत्रवासियों की मांग पूरी होने पर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी का माहौल देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ शिलान्यास शिलान्यास समारोह से…

Continue reading

सहदेव सिवाल बने गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ के डीडवाना-कुचामन जिलाध्यक्ष,बोले— समाज के युवाओं को संगठित करना होगी प्राथमिकता

डीडवाना-कुचामन। अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ ने डीडवाना-कुचामन जिले के जिलाध्यक्ष (युवक) पद पर फोगड़ी निवासी सहदेव सिवाल पुत्र रामनिवास सिवाल को नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है।यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, राजस्थान प्रांतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा (बड़गांव) तथा महासभा युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी पाईवाल की अनुशंसा पर प्रांतीय कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (युवक) योगेश व्यास द्वारा की गई। नियुक्ति पत्र में सहदेव सिवाल…

Continue reading

30 लाख की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब: परबतसर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, देशभर के मामलों से जुड़े मिले तार

परबतसर। डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट, पार्ट-टाइम जॉब और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले एक नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान एक संदिग्ध बैंक खाते में 30 लाख 63 हजार 198 रुपये का संदिग्ध लेन-देन सामने आया है। प्रारंभिक जांच में यह बैंक खाता गुजरात, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan