कुचामन में पहली बार होगा ऑल इंडिया छीपा समाज का इजलास, 26-27 सितम्बर को हो रहे आयोजन में प्रतिभाओं का भी होगा सम्मान
देशभर से जुटेंगे छीपा समाज के प्रतिनिधि, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मिलेगा ‘एजुकेशन अवार्ड 2026’ कुचामन सिटी। छीपा समाज के इतिहास में कुचामन सिटी में पहली बार एक बड़े राष्ट्रीय स्तर के आयोजन का आयोजन होने जा रहा है। ऑल इंडिया छीपा समाज का इजलास एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 26 और 27 सितम्बर 2026 को कुचामन सिटी में आयोजित होगा। दो दिवसीय इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से छीपा समाज के प्रतिनिधि, समाजजन और बुद्धिजीवी शामिल होंगे।…
