बंदर का आतंक: 28 बच्चों समेत कई लोग घायल, गैस गोदाम के पेड़ों पर छिपकर बच्चों को बना रहा निशाना

कुचामन सिटी। शहर के बूड़सू रोड स्थित गैस गोदाम के पीछे पिछले कुछ दिनों से एक बंदर ने आतंक मचा रखा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बंदर अब तक करीब 28 बच्चों सहित कई लोगों को काटकर घायल कर चुका है। बंदर सुबह और शाम के समय घरों से बाहर निकलने वाले छोटे बच्चों को अपना निशाना बना रहा है। बच्चों के पीछे दौड़कर उन्हें काटने के बाद बंदर वापस गैस गोदाम परिसर में लगे पेड़ों पर चढ़ जाता है, जिससे क्षेत्र में भय का…

Continue reading

कुचामन सिटी : मुकेश के सदाबहार नगमों से सजेगी 27 अगस्त की ‘मुकेश नाइट’

कुचामन सिटी। भारतीय संगीत सदन के तत्वावधान में अमर पार्श्वगायक मुकेश की स्मृति में 27 अगस्त को विशेष सांगीतिक संध्या ‘मुकेश नाइट’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7:30 बजे भारतीय संगीत सदन के सभागार में शुरू होगा।भारतीय संगीत सदन संस्थान में उपाध्यक्ष मुरारी लाल गौड़ ने बताया कि ‘मुकेश नाइट’ में स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकार महान गायक मुकेश के सदाबहार और लोकप्रिय नगमों की प्रस्तुतियां देकर उन्हें स्वरांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में ‘जाने कहां गए वो दिन’, ‘किसी की मुस्कराहटों पे हो निसार’, ‘कहीं…

Continue reading

निकाय चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही बढ़ी सियासी तपिश, भाजपा ने भी कसी कमर; कुचामन में प्रदेश प्रवक्ता सूरज सोनी बोले- ढाई साल के विकास कार्यों के दम पर मांगेंगे वोट

डीडवाना – कुचामन । जैसे-जैसे निकाय चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के दावे और चुनावी तैयारियां भी तेज होती जा रही हैं। राजस्थान में निकाय चुनाव दो चरणों में 9 और 11 सितंबर को प्रस्तावित हैं, जबकि परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में डीडवाना-कुचामन जिले में भी भाजपा और कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों को गति दे दी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने डीडवाना-कुचामन जिले में निकाय चुनाव को लेकर संगठन स्तर पर जिम्मेदारियां तय…

Continue reading

कुचामन में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, टिकट के लिए उमड़े दावेदार; कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

महेंद्र चौधरी बोले- जनभावना होगी टिकट का आधार, 50% से अधिक टिकट युवाओं को देने की तैयारी; भाजपा की नाकामियों को बनाएंगे चुनावी मुद्दा,जल्द जारी होगा घोषणा -पत्र कुचामन सिटी, आगामी 9 और 11 सितंबर को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर प्रदेशभर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। डीडवाना-कुचामन जिले में भी राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं और बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में कुचामन सिटी में कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading

स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा से मिले विभागीय पदाधिकारी

डीडवाना। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर विभागीय संगठनों के पदाधिकारियों ने भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों से उन्हें अवगत कराया। मुलाकात के दौरान डॉक्टर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. भरत सांगवा, अभिषेक बोहरा, CHO जिला अध्यक्ष ओंकार चौधरी, लाला राम, मुकेश बेनीवाल, मुकेश चाहर, सीताराम, रूप सिंह, नीरज, अशोक, हंसराज, जावेद सहित विभागीय संगठनों के पदाधिकारी एवं आला अधिकारी मौजूद रहे।भाजपा नेता जितेंद्र सिंह…

Continue reading

कुचामन के वार्ड 27 में भाजपा टिकट के लिए दावेदारों की कतार, कांग्रेस को प्रत्याशी की तलाश! महेश रामचंद्रका ने ठोकी मजबूत दावेदारी

एक वार्ड… आधा दर्जन से ज्यादा भाजपा दावेदार, विपक्षी कांग्रेस के सामने प्रत्याशी का संकट; युवा उद्यमी महेश रामचंद्रका की दावेदारी ने बढ़ाई सियासी हलचल कुचामन सिटी। नगर परिषद चुनाव को लेकर कुचामन में सियासी हलचल तेज हो गई है। 9 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर भाजपा और कांग्रेस सहित राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर दावेदारियां सामने आने लगी हैं। इसी बीच कुचामन नगर परिषद का वार्ड नंबर 27 अपनी अलग ही चुनावी कहानी को लेकर चर्चा में आ गया है। इस…

Continue reading

कुचामन आई ऑपरेशन मामला: संक्रमण से खेमाराम की एक आंख की रोशनी गई, आंख निकालने की नौबत; ग्रामीणों ने 7 दिन में कार्रवाई और मुआवजे की मांग की

मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 7 मरीजों की आंखों में हुआ था संक्रमण डीडवाना-कुचामन। कुचामन के राजकीय जिला अस्पताल में 28 जुलाई को मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद सात मरीजों की आंखों में संक्रमण का मामला अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। संक्रमण के चलते लूणवां शेरपुरा निवासी 61 वर्षीय खेमाराम की एक आंख की रोशनी चली गई है और चिकित्सकों के अनुसार संक्रमण के कारण आंख निकालने की नौबत आ गई है। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन से पहले खेमाराम को दिखाई देता था, लेकिन ऑपरेशन…

Continue reading

कादर खां को मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान

डीडवाना(शकील अहमद उस्मानी) मानव जन जागृति संस्थान, जयपुर की ओर से आगामी 6 सितंबर को द्वितीय राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान समारोह-2026 का आयोजन चौमूं स्थित भोजलावा पुलिया के पास कोजी होटल में किया जाएगा। संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सौदागर कांदेला ने बताया कि सम्मान के लिए निर्धारित अवधि में राज्यभर से कुल 491 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राजस्थान के 50 शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान-2026 के लिए किया गया है।…

Continue reading

कुचामन में निकाय चुनाव की चौसर बिछी, भाजपा-कांग्रेस के बाद RLP की एंट्री से मुकाबला हुआ त्रिकोणीय

कुचामन में निकाय चुनाव की चौसर बिछी, भाजपा-कांग्रेस के बाद RLP की एंट्री से मुकाबला हुआ त्रिकोणीय आचार संहिता लागू होते ही चढ़ा चुनावी रंग, 9 सितंबर को मतदान… टिकट के लिए दावेदारों की कतार, जीत के लिए दलों ने कसी कमर कुचामन सिटी। निकाय चुनाव की तारीख तय होते ही कुचामन शहर की सियासत में चुनावी गर्मी बढ़ गई है। 9 सितंबर को मतदान होना है और इसके साथ ही भाजपा, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने अपने-अपने मोर्चे खोल दिए हैं। टिकट…

Continue reading

निकाय चुनाव में जीत के लिए भाजपा का मेगा प्लान, हर निकाय में तैनात किए अनुभवी समन्वयक

कुचामन सिटी, आगामी नगर निकाय चुनाव में डीडवाना – कुचामन जिले के सभी आठ निकायों में जीत का लक्ष्य लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा नागौर देहात जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी (रांदड़) ने नगर निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी आठ नगरीय निकायों के लिए अलग-अलग निकाय समन्वयकों की नियुक्ति की है। पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और चुनावी तैयारियों के बेहतर समन्वय के लिए अनुभवी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan