कुचामन में सभापति चुनाव में अब भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला, निर्दलीय मोहम्मद नासिर ने वापस लिया नामांकन,चार पार्षदों ने ली शपथ
सभापति चुनाव में महेश रामचंद्रका बनाम आरिफ खान, 21 सितंबर को होगा सभापति की कुर्सी का फैसला कुचामन सिटी। नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर चल रही सियासी तस्वीर अब और साफ हो गई है। सभापति पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने वाले मोहम्मद नासिर ने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। नासिर की नाम वापसी के बाद अब कुचामन नगर परिषद के सभापति पद के लिए मुकाबला भाजपा प्रत्याशी महेश रामचंद्रका और कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ खान के बीच…
