परबतसर कारागृह का ASP भूपेंद्र शर्मा ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा, बंदियों के स्वास्थ्य और भोजन व्यवस्था की ली विस्तृत जानकारी

परबतसर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा ने मंगलवार को परबतसर उप कारागृह का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की सुविधाओं एवं जेल प्रबंधन की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ परबतसर थानाधिकारी सुमन बुंदेला भी मौजूद रहीं। निरीक्षण के दौरान कारागार परिसर में सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई तथा जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण की शुरुआत कारागार के मुख्य प्रवेश द्वार से की गई, जहां तैनात सुरक्षा व्यवस्था एवं स्थापित सुरक्षा उपकरणों का अवलोकन…

Continue reading

86 पुलिस निरीक्षकों के तबादले: डीडवाना-कुचामन में पहले से निरीक्षकों का टोटा, 2 के तबादले से अब हालात और हों सकते गंभीर!

डीडवाना-कुचामन। राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा मंगलवार को जारी तबादला सूची में 86 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) के स्थानांतरण किए गए हैं। सूची के अनुसार डीडवाना-कुचामन जिले से जुड़े दो पुलिस निरीक्षकों का भी तबादला किया गया है। मारोठ थानाधिकारी सुरेश सोनी और पीलवा थानाधिकारी महीराम का नाम भी इस सूची में हैं । ऐसे समय में यह फैसला सामने आया है, जब जिला पुलिस पहले से ही पुलिस निरीक्षकों की भारी कमी से जूझ रहा है। ऐसे में कानून-व्यवस्था और थानों के प्रशासनिक संचालन को लेकर…

Continue reading

कुचामन से लापता युवक मोहम्मद वाशीद की तलाश तेज, पुलिस ने जारी किया गुमशुदगी का इश्तेहार

कुचामन सिटी। व्यापारियों का मोहल्ला निवासी 34 वर्षीय मोहम्मद वाशीद 29 जून 2026 की सुबह करीब 7 बजे घर से घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। इस पर उनके भाई मोहम्मद अफजल ने कुचामन सिटी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एमपीआर दर्ज कर युवक की…

Continue reading

अदनान गेसावत बने संगमरमर व्यापार मंडल के अध्यक्ष । व्यापारियों ने उत्साह के साथ किया मतदान; नई टीम ने मार्बल उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाने का लिया संकल्प

पहली बार डिजिटल तकनीक से संपन्न हुए चुनाव, रचा इतिहास मकराना। संगमरमर व्यापार मंडल, मकराना के चुनाव रविवार को पहली बार डिजिटल तकनीक के माध्यम से शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। मतदान के बाद हुई मतगणना में देर रात नतीजे आए जिसके तहत अध्यक्ष पद पर अदनान गेसावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी फरहान गहलोत को 105 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारियों नितेश जैन, प्रकाश प्रजापत, असगर रांदड, हाजी मोहम्मद और अकरम चौहान ने सभी विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन…

Continue reading

दीपपुरा ग्रामीण सेवा शिविर में नजर आया पेयजल संकट पर आक्रोश , भगत सिंह यूथ ब्रिगेड ने सौंपा ज्ञापन

कुचामन सिटी। ग्राम पंचायत दीपपुरा में लंबे समय से बनी हुई पेयजल समस्या और हर घर नल-जल योजना में कथित अनियमितताओं को लेकर सोमवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में भगत सिंह यूथ ब्रिगेड ने शिविर प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में बताया गया कि हर घर नल-जल योजना के तहत कई परिवारों से निर्धारित राशि जमा कराने के बावजूद आज तक नियमित पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया है। वहीं कई परिवार अब भी नल कनेक्शन…

Continue reading

मकराना को मिला नया एसडीएम, RAS बाबू लाल जाट ने संभाला कार्यभार ।

“सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान मेरी पहली प्राथमिकता होगी” — एसडीएम बाबू लाल जाटमकराना। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के वरिष्ठ अधिकारी बाबू लाल जाट ने आज सोमवार को मकराना उपखंड अधिकारी (एसडीएम) के पद पर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने उपखंड कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए आमजन को राहत देने तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।…

Continue reading

युवक का कथित अपहरण, सफेद स्कॉर्पियो में आए बदमाश ले गए; जिलेभर में नाकाबंदी, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग

डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन थाना क्षेत्र में रविवार शाम कथित अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पदमपुरा गांव निवासी भागीरथराम नामक युवक का सफेद स्कॉर्पियो में सवार होकर आए तीन से चार बदमाशों ने कथित रूप से अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक को स्कॉर्पियो में बैठाकर नावां की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कुचामन सिटी थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और संदिग्ध…

Continue reading

कुचामन के ऐतिहासिक फूल प्याला जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशभर से पहुंचे 30 हजार से ज्यादा अकीदतमंद

कुचामन के ऐतिहासिक फूल प्याला जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशभर से पहुंचे 30 हजार से ज्यादा अकीदतमंद छीपा मोहल्ला और व्यापारी मोहल्ला में रहा अकीदतमंदों के लिए हलीम का इंतजाम  कुचामन सिटी। मोहर्रम के तीसरे दिन रविवार को कुचामन सिटी में हजरत इमाम हुसैन की शहादत के तीसरे दिन की याद में निकाला जाने वाला ऐतिहासिक फूल प्याला (छोटा ताजिया) जुलूस अकीदत, अनुशासन और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। राजस्थानभर में अपनी अलग पहचान रखने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन में जयपुर, अजमेर, नागौर, सीकर,…

Continue reading

कुचामन जिला अस्पताल को करोड़ों की सौगात: ट्रॉमा सेंटर सहित आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण, राज्य मंत्री ने चिकित्सकों को दी नसीहत— मरीजों का इलाज सरकारी अस्पताल में ही करें

कुचामन जिला अस्पताल को करोड़ों की सौगात: ट्रॉमा सेंटर सहित आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण, राज्य मंत्री ने चिकित्सकों को दी नसीहत— मरीजों का इलाज सरकारी अस्पताल में ही करें विजय सिंह चौधरी बोले— अब गंभीर मरीजों को नहीं करना पड़ेगा रेफर, आधुनिक ट्रॉमा सेंटर से समय पर मिलेगा जीवनरक्षक उपचार।  कुचामन सिटी , शहर के राजकीय जिला अस्पताल में शनिवार को चिकित्सा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। प्रदेश सरकार के राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने…

Continue reading

परबतसर में अकीदत के साथ निकला मोहर्रम का जुलूस, विधायक रामनिवास गावड़िया ने ढोल बजाकर दिया भाईचारे का संदेश

परबतसर। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में परबतसर में मोहर्रम का पर्व अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। शहर में ताजियों का जुलूस मातमी धुनों, ढोल-ताशों और अखाड़ों के पारंपरिक करतबों के साथ निकाला गया। जुलूस विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अपने निर्धारित मुकाम पहुंचा, जहां परंपरा अनुसार ताजियों को सैराब किया गया। मोहर्रम जुलूस में परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया भी शामिल हुए। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों के साथ ढोल बजाकर सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। विधायक…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan