अजमेर से महिला अधिकारों की हुंकार: महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने शुरू किया पोस्ट कार्ड अभियान, बोलीं—“हक मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा”

अजमेर में राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित कर महिला अधिकारों को लेकर बड़ा अभियान छेड़ते हुए पोस्ट कार्ड अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह केवल एक कानून का मुद्दा नहीं है, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के सम्मान, अधिकार और समान भागीदारी की आवाज है। सारिका सिंह ने कहा कि “आज भी देश में महिलाएं अपने बुनियादी अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं। सरकारें बड़े-बड़े दावे करती हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है…

Continue reading

दुआओं के साथ हज को रवाना हुए सीटीआई मुजम्मिल कुरैशी, मकराना स्टेशन पर हुआ आत्मीय स्वागत

मकराना। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में कार्यरत मुख्य टिकट निरीक्षक (CTI) मुजम्मिल कुरैशी के हज यात्रा पर रवाना होने के मौके पर मकराना रेलवे स्टेशन पर भावनात्मक और आत्मीय माहौल देखने को मिला। परिचितों, स्थानीय समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें पवित्र यात्रा के लिए रवाना किया। मुजम्मिल कुरैशी जोधपुर से मंडोर सुपरफास्ट ट्रेन के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां से वे आगे हज यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे। जैसे ही ट्रेन मकराना स्टेशन पहुंची, वहां मौजूद…

Continue reading

खुदरा सब्जी मंडी में अतिक्रमण पर टकराव, आयुक्त बोले—“नियमों से ही चलेगी व्यवस्था”

कुचामन सिटी की खुदरा सब्जी मंडी में अतिक्रमण को लेकर शुक्रवार को दूसरे दिन भी माहौल गरमाया रहा। सुबह नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया के निर्देश पर एसआई राजेंद्र के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए टीम ने अतिक्रमण हटाए और तय सीमा से बाहर रखा सामान जब्त किया। इस कार्रवाई से सब्जी और फल विक्रेताओं में नाराजगी फैल गई और बड़ी संख्या में वे नगर परिषद पहुंच गए। विक्रेताओं ने अपनी रोजी-रोटी पर असर पड़ने की बात कहते हुए आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना…

Continue reading

महिला आरक्षण को लेकर डीडवाना में कांग्रेस का हमला, देशव्यापी आंदोलन और पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत

डीडवाना में गुरुवार को कांग्रेस और महिला कांग्रेस ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की भाजपा सरकार पर महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023) को लेकर भ्रम फैलाने और परिसीमन की आड़ में इसे लागू करने में देरी करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने इसे “महिला विरोधी” कदम बताते हुए महिला आरक्षण बिल को तुरंत लागू करने की मांग की और इसके विरोध में व्यापक आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस की सीकर जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने भाजपा…

Continue reading

ACE रामचंद्र राड़ का डीडवाना-कुचामन दौरा: पेयजल व्यवस्थाओं पर सख्ती, 24 घंटे में नलकूप दुरुस्त करने के निर्देश कंट्रोल रूम शुरू,

डीडवाना-कुचामन जिले में भीषण गर्मी के बीच पेयजल व्यवस्थाओं को लेकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। मंगलवार को अतिरिक्त मुख्य अभियंता एवं जिला प्रभारी रामचंद्र राड़ ने जिले का व्यापक दौरा कर व्यवस्थाओं का जमीनी जायजा लिया और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि खराब नलकूपों को 24 घंटे में हर हाल में दुरुस्त किया जाए तथा सप्लाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। दौरे के दौरान राड़ ने रघुनाथपुरा (परबतसर) से निरीक्षण की शुरुआत…

Continue reading

कुचामन में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ कल,बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ा कदम

कुचामन सिटी में शहरी क्षेत्र के लोगों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कल 22 अप्रैल (बुधवार) को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भव्य लोकार्पण किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्री मंगली देवी स्कूल, न्यू कॉलोनी में सुबह 10:30 बजे आयोजित होगा। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी अपने करकमलों से इस स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों और आमजन की उपस्थिति रहेगी। क्या है शहरी…

Continue reading

डीडवाना-कुचामन जिले में पेयजल व्यवस्थाओं की पड़ताल । पीएचईडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता कल रहेंगे दौरे पर

कुचामन सिटी, डीडवाना-कुचामन जिले में गर्मी के बढ़ते प्रभाव के बीच पेयजल व्यवस्थाओं को परखने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अतिरिक्त मुख्य अभियंता रामचंद्र राड़ का कल मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को महत्वपूर्ण दौरा प्रस्तावित है। जानकारी के अनुसार यह दौरा जिले की जल योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने और आगामी ग्रीष्मकालीन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयारियों की समीक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत अतिरिक्त मुख्य अभियंता रामचंद्र राड़ सुबह 9:00 बजे रघुनाथपुरा (परबतसर)…

Continue reading

परशुराम जन्मोत्सव पर कुचामन में भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर — हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर कुचामन शहर में रविवार को सर्व विप्र समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे शहर में “जय परशुराम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। जन्मोत्सव के तहत पूर्व संध्या पर न्यू कॉलोनी स्थित विप्र समाज विद्यालय में विशाल सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज जोशी के निर्देशन एवं संयोजक जयप्रकाश खंडेलवाल…

Continue reading

एमबीसी महिला वर्ग में तीसरी रैंक: सुमन गुर्जर ने रचा इतिहास, कुचामन में हुआ भव्य अभिनंदन

कुचामन सिटी। क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बनते हुए शिक्षाविद् नाथूलाल गुर्जर (प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, मंगलाना) की धर्मपत्नी सुमन गुर्जर ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एमबीसी महिला वर्ग में पूरे राजस्थान में तीसरी रैंक प्राप्त कर उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गुर्जर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भाटीपुरा (तहसील नावां) की मूल निवासी सुमन गुर्जर वर्तमान में जिला कलेक्टर कार्यालय सीकर में सहायक लेखाधिकारी के…

Continue reading

कुचामन में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ , बस स्टैंड पर चला हस्ताक्षर अभियान

कुचामन सिटी में देशभर में चल रहे ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत शनिवार को मुख्य बस स्टैंड पर हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के समर्थन में अपनी सहमति दर्ज कराई। अभियान से जुड़ी आरती सर्वा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का पहला चरण 27 अप्रैल को आयोजित होगा, जिसे ‘गौ सम्मान दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन देशभर की सभी तहसीलों में एक…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan