परबतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
कुचामन शहर से आरोपी को दस्तयाब कर किया गिरफ्तार, पूछताछ में कुचामन से भी बाइक चोरी करना स्वीकार डीडवाना-कुचामन। परबतसर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मई 2026 में कुचामन शहर क्षेत्र से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात करना भी स्वीकार किया है।पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के…
