L.B.S. विद्यालय की गरबा नाइट में उमड़ा जनसैलाब, शिव तांडव और महिषासुर मर्दन की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

रंग-बिरंगी रोशनी, गरबा-डांडिया की धूम और भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर हुई कुचामन सिटी की शाम, गणमान्य अतिथियों ने आयोजन की सराहना की कुचामन सिटी। L.B.S. विद्यालय की ओर से न्यू कॉलोनी, कुचामन सिटी में आयोजित भव्य गरबा नाइट सांस्कृतिक वैभव, भारतीय परंपराओं और मनमोहक प्रस्तुतियों के चलते शहर का यादगार आयोजन बन गई। रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक वेशभूषा, मधुर संगीत और गरबा-डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियों के बीच उमड़े अपार जनसैलाब ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।कार्यक्रम में शिव तांडव, महिषासुर मर्दन, गोविंदा ग्रुप, माहेश्वरी…

Continue reading

कुचामन सिटी में मनाया विश्व स्पाइन डे, डॉ. मनोज मित्तल ने रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखने का दिया संदेश

कुचामन सिटी। विश्व स्पाइन डे के अवसर पर शुक्रवार को कुचामन सिटी में रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. मनोज मित्तल ने रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखने, कमर और गर्दन के दर्द से बचाव तथा सही जीवनशैली अपनाने के बारे में जानकारी दी। डॉ. मनोज मित्तल ने बताया कि वर्तमान समय में लंबे समय तक मोबाइल और कंप्यूटर का उपयोग, घंटों एक ही जगह बैठकर काम करना, गलत शारीरिक मुद्रा और शारीरिक गतिविधियों की कमी के…

Continue reading

सेवा कार्यों और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के साथ मनाई स्व. बालकृष्ण सारड़ा की 31वीं पुण्यतिथि

550 विद्यार्थियों को स्वेटर व शैक्षणिक सामग्री वितरित, 125 मरीजों को फलाहार, रक्तदान शिविर और प्लास्टिक उन्मूलन अभियान आयोजित कुचामन सिटी। कुचामन विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष स्व. बालकृष्ण सारड़ा की 31वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। सर्वधर्म प्रार्थना सभा से शुरू हुए कार्यक्रमों के तहत रक्तदान शिविर, मरीजों को फल वितरण, जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर व शैक्षणिक सामग्री वितरण, पर्यावरण जागरूकता अभियान और भजन संध्या का आयोजन किया गया। सुबह 7:15 बजे पुराने बस स्टैंड स्थित सारड़ाजी…

Continue reading

कुचामन सिटी में कल से राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता, जुटेंगे देशभर के खिलाड़ी

SKA KARATE CHAMPIONSHIP 2026 SEASON-II का आयोजन, खंडेलवाल भवन में सुबह 11:15 बजे होगा उद्घाटन समारोह कुचामन सिटी। शहर में कल 17 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता SKA KARATE CHAMPIONSHIP 2026 SEASON-II का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन सिमोन कराते एकेडमी, कुचामन सिटी एवं सर्व हिन्दू समाज श्री शीतला माता मंदिर सेवा समिति, कुचामन सिटी के तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 17 अक्टूबर को सुबह 11:15 बजे बालाजी बाजार स्थित खंडेलवाल भवन, कुचामन सिटी में आयोजित होगा।…

Continue reading

कुचामन की दो बेटियों को एक साथ मिला MBBS में दाखिला, परिवार में खुशी की लहर

मरहूम कैप्टन अयूब खान की पौत्रियों ज़ारा और अल्फिया खान की कामयाबी पर पिता इमरान खान बोले, बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं कुचामन सिटी। शहर के खान मोहल्ला निवासी इमरान खान की बेटियों ज़ारा खान और अल्फिया खान ने एक साथ एमबीबीएस में दाखिला हासिल कर परिवार और कुचामन सिटी का नाम रोशन किया है। दोनों बहनों को जयपुर स्थित जेएनयू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एमबीबीएस की सीट मिली है। इस उपलब्धि से परिवारजनों, रिश्तेदारों और परिचितों में खुशी का…

Continue reading

झूठ अधर्म की पत्नी, रोग और शोक उसके पुत्र, सत्य के मार्ग पर चलने का दिया संदेश । कुचामन सिटी में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस ध्रुव चरित्र, भक्त प्रह्लाद और श्री नृसिंह अवतार का किया वर्णन

कुचामन सिटी। श्री कुचामन गौशाला बीड़ स्थित सीतादेवी सत्यनारायण काबरा सत्संग भवन में काबरा परिवार की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के तृतीय दिवस व्यासपीठ पर विराजमान ब्रजभक्त आचार्य श्री रमाकान्त गोस्वामी ने श्रद्धालुओं को सत्य, धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि अधर्म की पत्नी का नाम झूठ है और झूठ के दो पुत्र रोग एवं शोक हैं। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने झूठ से बचने और सत्य को जीवन…

Continue reading

पीएम कुसुम और सूर्यघर योजना से बढ़ी बिजली उपलब्धता – तकनीकी निदेशक मुकेश चन्द बाल्दी

पीएम कुसुम और सूर्यघर योजना से बढ़ी बिजली उपलब्धता – तकनीकी निदेशक मुकेश चन्द बाल्दी डीडवाना-कुचामन में 46 कुसुम प्लांट से 80 मेगावाट उत्पादनदीपावली से पहले निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर AVVNL तकनीकी निदेशक मुकेश चन्द बाल्दी ने ली समीक्षा बैठक, लंबित कनेक्शन पूरे करने और बिजली चोरी पर कार्रवाई के निर्देश दीपावली पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) के तकनीकी निदेशक मुकेश चन्द बाल्दी ने डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी…

Continue reading

पीएम कुसुम और सूर्यघर योजना से बढ़ी बिजली उपलब्धता, डीडवाना-कुचामन में 46 कुसुम प्लांट से 80 मेगावाट उत्पादन – एमडी मुकेश कुमार बल्दी ।

दीपावली से पहले निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर AVVNL एमडी मुकेश कुमार बल्दी ने ली समीक्षा बैठक, लंबित कनेक्शन पूरे करने और बिजली चोरी पर कार्रवाई पीएम कुसुम और सूर्यघर योजना से बढ़ी बिजली उपलब्धता – एमडी मुकेश कुमार बल्दी कुचामन सिटी, दीपावली पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार बल्दी ने डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी में विद्युत विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक…

Continue reading

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में श्री सवाई पीजी कॉलेज डीडवाना की मंजू ने जीता स्वर्ण पदक, महाविद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

डीडवाना। श्री सवाई पीजी कॉलेज, डीडवाना की छात्रा मंजू ने अजमेर में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिसर में स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्साहपूर्ण माहौल के बीच स्वर्ण पदक विजेता छात्रा मंजू का सम्मान किया गया।समारोह में छात्रा मंजू के साथ उनके कोच अर्जुन सिंह भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य भंवर सिंह चांपावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि व्यावहारिक शिक्षा के साथ खेल भी विद्यार्थियों के…

Continue reading

कुचामन में भव्य रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रीराम जन्म के मंचन पर जयकारों से गूंजा पंडाल

काशी के कलाकारों ने किया श्रीराम जन्म का मंचन,राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी ने किया ध्वज पूजन; बोले- बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का माध्यम है रामलीला कुचामन सिटी, नगर परिषद कुचामन सिटी की ओर से निकाय गठन के बाद पहली बार ऐतिहासिक भव्य श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को राजकीय खेल स्टेडियम, न्यू बस स्टैंड के पास किया गया। काशी (बनारस) के मशहूर धर्म प्रचारक रामलीला मंडल के कलाकारों ने महोत्सव के पहले दिन दशरथ पुत्र प्राप्ति यज्ञ एवं श्रीराम जन्म की…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan