कुचामन : गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया महापुरुषों का स्मरण, निकाय चुनाव में हार पर भी हुआ मंथन

कनोई पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सत्य, अहिंसा, सादगी और जनसेवा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प कुचामन सिटी। नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुचामन सिटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को शहर के सार्वजनिक कनोई पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम…

Continue reading

कुचामन : चेक अनादरण के दो मामलों में विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट का अहम फैसला

4 लाख रुपये के भुगतान से जुड़े मामले में नरेश कुमार अग्रवाल दोषसिद्ध, दो मामलों में एक-एक वर्ष का साधारण कारावास कुचामन सिटी। चेक अनादरण के दो अलग-अलग मामलों में विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट (चेक अनादरण प्रकरण) दुष्यंत गुर्जर ने अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी नरेश कुमार अग्रवाल पुत्र गोविंदलाल, निवासी भोपजी वालों की गली, कुचामन सिटी को दोषसिद्ध किया है। न्यायालय ने दोनों मामलों में अर्थदंड के साथ एक-एक वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। 4 लाख रुपये के बदले जारी किए थे…

Continue reading

मां की पुण्यस्मृति में मिश्रा परिवार की अनूठी पहल, बाबा बंशीदास हॉस्पिटल के निर्माण के लिए 5.51 लाख रुपये भेंट

सांगलिया। कहते हैं कि माता-पिता के संस्कार बच्चों के कर्मों में दिखाई देते हैं। इसका एक प्रेरणादायक और भावुक उदाहरण गांव सांगलिया में देखने को मिला, जहां श्री रामप्रसाद जी मिश्रा, रमेश जी मिश्रा एवं जितेन्द्र जी मिश्रा परिवार ने अपनी पूजनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती संतरा देवी मिश्रा की पुण्यस्मृति में समाजसेवा की अनूठी मिसाल पेश की।माताजी के गोलोकवास के उपरांत उनकी पावन स्मृतियों और सेवाभावी विचारों को आगे बढ़ाते हुए मिश्रा परिवार ने बाबा बंशीदास हॉस्पिटल, सांगलिया के निर्माण हेतु 5 लाख 51 हजार…

Continue reading

PTCL के भव्य आयोजन की कुचामन थानाधिकारी राजेंद्र खदाव ने की सराहना, बोले- किसी मेट्रो सिटी में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता देखने जैसा अनुभव

मैच के समापन पर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया, अगले मुकाबले के लिए कराया टॉस, आयोजन समिति और पूरी टीम की जमकर तारीफ कुचामन सिटी। कुचामन के राजकीय खेल स्टेडियम में चल रही पीटीसीएल (प्रो टेन क्रिकेट लीग) नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में कुचामन थानाधिकारी राजेंद्र खदाव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मैच के समापन पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। इसके बाद उन्होंने…

Continue reading

कुचामन में अग्निशमन व्यवस्था को मिले नए सुरक्षा संसाधन, फायरमैनों को फायर सेफ्टी सूट और उपकरण सौंपे

सभापति महेश रामचन्द्रका बोले- अग्निशमन कार्मिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, शहर के लिए बड़ी और छोटी फायर ब्रिगेड की मांग भी भेजी कुचामन सिटी। नगरपरिषद् कुचामन सिटी की ओर से अग्निशमन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। बुधवार, 1 अक्टूबर 2026 को नगरपरिषद् सभापति महेश रामचन्द्रका ने नगरपरिषद् में कार्यरत फायरमैनों को फायर सेफ्टी सूट, अग्निशमन यंत्र सहित आग से बचाव के अन्य आवश्यक संसाधन सौंपे। इस दौरान नगरपरिषद् आयुक्त शिकेश कांकरिया, राजस्व अधिकारी प्रवीण जनागल एवं सहायक प्रशासनिक…

Continue reading

मकराना : चुनाव जीतने के बाद वार्ड 25 की समस्याओं के समाधान के लिए एक्शन में पार्षद अफसाना, ज्ञापन सौंपकर उठाईं जनसमस्याएं

स्ट्रीट लाइट, सड़क, सफाई, पेयजल, आवारा श्वान और जन्म प्रमाण पत्र शुल्क का मुद्दा उठा; अधिकारियों ने समाधान का दिया भरोसा मकराना। नगर परिषद मकराना के वार्ड संख्या 25 से पार्षद अफसाना ने वार्डवासियों से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। वार्ड क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर पार्षद अफसाना ने संबंधित विभागों और नगर परिषद अधिकारियों को छह अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। इस दौरान पार्षद अफसाना…

Continue reading

मकराना में सांडों का आतंक, फिर हुआ हादसा;गंभीर घायल शख्स को किया रेफर । सभापति बोले- समस्या का प्रभावी समाधान करेंगे

मकराना में सांडों का आतंक, फिर हुआ हादसा सभापति बोले- प्रभावी समाधान करेंगे, बुधवार को ही ली मीटिंग मकराना। शहर की सड़कों पर घूम रहे लावारिस सांड और गौवंश अब वाहन चालकों और राहगीरों के लिए लगातार खतरा बनते जा रहे हैं। मकराना में बुधवार को लावारिस गौवंश के कारण एक और हादसा सामने आया। घटना के बाद एक बार फिर शहर में सड़कों पर घूमते सांडों की समस्या को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, नगर परिषद ने अब इस समस्या के स्थायी समाधान…

Continue reading

मासूम से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई। घटना के महज 5 दिन के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी और कोर्ट में चालान पेश

9 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की तत्परता बनी नज़ीर, महाराष्ट्र भागने की फिराक में आरोपी को बस स्टैंड से पकड़ा, साक्ष्य मिटाने के आरोप में मां के विरुद्ध भी कार्रवाई डीडवाना-कुचामन। चितावा थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 वर्षीय मासूम बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में डीडवाना-कुचामन पुलिस ने ,घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए ना सिर्फ आरोपी को गिरफ्तार किया ,बल्कि पांचवें दिन न्यायालय में चालान पेश कर दिया। संवेदनशील मामले में पुलिस ने सूचना मिलते ही…

Continue reading

भगत सिंह जयंती पर कुचामन में निकली तिरंगा यात्रा, ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा शहर

एलबीएस स्कूल के विद्यार्थियों ने तेजाजी सर्किल से शहीद भगत सिंह सर्किल तक निकाली तिरंगा यात्रा, युवाओं ने लिया देशभक्ति और समाजसेवा का संकल्प कुचामन सिटी। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर कुचामन सिटी में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के तत्वावधान में एलबीएस (लाल बहादुर शास्त्री) स्कूल के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारों के साथ निकली इस यात्रा से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। तिरंगा यात्रा…

Continue reading

सपने देखिए और उन्हें पूरा करने की जिद रखिए, तभी मिलेगी कामयाबी : महेश रामचंद्रका

कुचामन में जैन समाज का 16वां प्रतिभा एवं व्रती सम्मान समारोह आयोजित, 26 प्रतिभाओं और 30 व्रतियों का हुआ सम्मान; समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर कुचामन सिटी। जैन समाज की ओर से दसलक्षण पर्व के समापन एवं क्षमापर्व के अवसर पर रविवार, को वृंदावन गार्डन में श्री जैन वीर मंडल के तत्वावधान में 16वां प्रतिभा एवं व्रती सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 26 प्रतिभाओं एवं 30 व्रतियों का सम्मान कर उनकी धार्मिक साधना, शैक्षणिक उपलब्धियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन की…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan