कुचामन आई ऑपरेशन मामला: संक्रमण से खेमाराम की एक आंख की रोशनी गई, आंख निकालने की नौबत; ग्रामीणों ने 7 दिन में कार्रवाई और मुआवजे की मांग की

मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 7 मरीजों की आंखों में हुआ था संक्रमण डीडवाना-कुचामन। कुचामन के राजकीय जिला अस्पताल में 28 जुलाई को मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद सात मरीजों की आंखों में संक्रमण का मामला अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। संक्रमण के चलते लूणवां शेरपुरा निवासी 61 वर्षीय खेमाराम की एक आंख की रोशनी चली गई है और चिकित्सकों के अनुसार संक्रमण के कारण आंख निकालने की नौबत आ गई है। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन से पहले खेमाराम को दिखाई देता था, लेकिन ऑपरेशन…

Continue reading

कादर खां को मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान

डीडवाना(शकील अहमद उस्मानी) मानव जन जागृति संस्थान, जयपुर की ओर से आगामी 6 सितंबर को द्वितीय राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान समारोह-2026 का आयोजन चौमूं स्थित भोजलावा पुलिया के पास कोजी होटल में किया जाएगा। संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सौदागर कांदेला ने बताया कि सम्मान के लिए निर्धारित अवधि में राज्यभर से कुल 491 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राजस्थान के 50 शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान-2026 के लिए किया गया है।…

Continue reading

कुचामन में निकाय चुनाव की चौसर बिछी, भाजपा-कांग्रेस के बाद RLP की एंट्री से मुकाबला हुआ त्रिकोणीय

कुचामन में निकाय चुनाव की चौसर बिछी, भाजपा-कांग्रेस के बाद RLP की एंट्री से मुकाबला हुआ त्रिकोणीय आचार संहिता लागू होते ही चढ़ा चुनावी रंग, 9 सितंबर को मतदान… टिकट के लिए दावेदारों की कतार, जीत के लिए दलों ने कसी कमर कुचामन सिटी। निकाय चुनाव की तारीख तय होते ही कुचामन शहर की सियासत में चुनावी गर्मी बढ़ गई है। 9 सितंबर को मतदान होना है और इसके साथ ही भाजपा, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने अपने-अपने मोर्चे खोल दिए हैं। टिकट…

Continue reading

अग्रवाल समाज समिति को मिला नया नेतृत्व: मुरली स्नेही अध्यक्ष निर्वाचित, एकता-शिक्षा और युवाओं के विकास को देंगे प्राथमिकता

कुचामन सिटी। अग्रवाल समाज समिति, कुचामन सिटी की साधारण सभा की बैठक एवं चुनाव प्रक्रिया गुरुवार रात अग्रवाल भवन में सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। समाज के प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं एवं समाज प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आगामी कार्यकाल के लिए नवीन कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारियों का सर्वसम्मति एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चयन किया गया। बैठक में मुरली मनोहर स्नेही को अग्रवाल समाज समिति का नया अध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। वहीं मुरली गोयल (बांसावाला) को सचिव तथा रामेश्वर मोर को…

Continue reading

कुचामन सिटी : अग्रवाल समाज समिति के चुनाव संपन्न, मुरली मनोहर स्नेही सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष

अग्रवाल समाज समिति के चुनाव संपन्न, मुरली मनोहर स्नेही सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष कुचामन सिटी। अग्रवाल समाज समिति, कुचामन सिटी के चुनाव गुरुवार रात अग्रवाल भवन में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव में समाज के प्रतिनिधियों ने मुरली मनोहर स्नेही को सर्वसम्मति से समिति का नया अध्यक्ष चुना। वहीं मुरली गोयल को सचिव तथा रामेश्वर मोर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव अधिकारी डॉ. वीके गुप्ता एवं कुचामन विकास समिति के सचिव बनवारी मोर ने चुनाव प्रक्रिया को विधिवत…

Continue reading

निकाय चुनाव में जीत के लिए भाजपा का मेगा प्लान, हर निकाय में तैनात किए अनुभवी समन्वयक

कुचामन सिटी, आगामी नगर निकाय चुनाव में डीडवाना – कुचामन जिले के सभी आठ निकायों में जीत का लक्ष्य लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा नागौर देहात जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी (रांदड़) ने नगर निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी आठ नगरीय निकायों के लिए अलग-अलग निकाय समन्वयकों की नियुक्ति की है। पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और चुनावी तैयारियों के बेहतर समन्वय के लिए अनुभवी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।…

Continue reading

निकाय चुनाव 2026 : डीडवाना-कुचामन में चुनावी बिगुल, 9 और 11 सितंबर को मतदान; 2.87 लाख मतदाता करेंगे मतदान

डीडवाना-कुचामन, राजस्थान में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 का कार्यक्रम घोषित होते ही डीडवाना-कुचामन जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले के चुनाव वाले सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। जिला प्रशासन ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। दो चरणों में होगा मतदान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अवधेश मीणा ने बताया कि…

Continue reading

कुचामन में अब धरातल पर उतरा ‘ऑक्सीजन पार्क’ का सपना, 5.18 करोड़ से बनेगा शहर का नया हरित-पर्यटन केंद्र

60 हजार वर्गमीटर में आकार लेगा आधुनिक सिटी पार्क, वॉकिंग ट्रैक से लेकर वाटर बॉडी, ओपन जिम और मियावाकी प्लांटेशन तक होंगी सुविधाएं कुचामन सिटी। शहरवासियों के लंबे समय से बहुप्रतीक्षित आधुनिक सिटी पार्क का सपना अब धरातल पर उतर चुका है। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत प्रस्तावित ‘ऑक्सीजन पार्क’ का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 60,000 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित होने वाले इस पार्क पर 5 करोड़ 18 लाख रुपए खर्च होंगे। पार्क को आने वाले समय में कुचामन सिटी के प्रमुख…

Continue reading

परबतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

कुचामन शहर से आरोपी को दस्तयाब कर किया गिरफ्तार, पूछताछ में कुचामन से भी बाइक चोरी करना स्वीकार डीडवाना-कुचामन। परबतसर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मई 2026 में कुचामन शहर क्षेत्र से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात करना भी स्वीकार किया है।पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के…

Continue reading

86 वर्षीय स्टाम्प वेंडर अमराराम भाटी का सम्मान, जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने साफा पहनाकर किया अभिनंदन

डीडवाना। डीडवाना कचहरी के सबसे वयोवृद्ध स्टाम्प वेंडर अमराराम भाटी का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नाहर सिंह मीणा ने साफा एवं माला पहनाकर सम्मान किया। 86 वर्ष की उम्र में भी कचहरी में नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे भाटी के समर्पण और कार्य के प्रति निष्ठा की इस अवसर पर सराहना की गई।सम्मान समारोह के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विकास ऐचरा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेन्द्र सिंह, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज जीनगर, डिप्टी चीफ हरफूल राव, श्रीमती रोहिणी बांगड़ सहित…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan