अदनान रंगरेज की स्मृति में राजकीय चिकित्सालय में सेवा कार्य, वाटर डिस्पेंसर मशीन भेंट

कुचामन सिटी। शिक्षा नगरी की सामाजिक संस्था लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में स्वर्गीय अदनान रंगरेज की स्मृति में मोहम्मद अली रंगरेज के सौजन्य से राजकीय चिकित्सालय में सेवा कार्य करते हुए इमरजेंसी वार्ड के लिए एक वाटर डिस्पेंसर मशीन भेंट की गई।इस अवसर पर क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, लॉयन विष्णु मोयल, मोहम्मद शाकिर रंगरेज एवं वसीम रंगरेज सहित अन्य सदस्य चिकित्सालय पहुंचे और मशीन अस्पताल प्रशासन को सुपुर्द…

Continue reading

शहीद अग्निवीर खेमाराम कुमावत के परिजनों को SBI ने सौंपा ₹1.50 करोड़ का बीमा दावा चेक । विमान हादसे में शहीद हुए अग्निवीर खेमाराम के परिवार को मिली SBI की और से बीमा राशि

शहीद अग्निवीर खेमाराम कुमावत के परिजनों को SBI ने सौंपा ₹1.50 करोड़ का बीमा दावा चेक विमान हादसे में शहीद हुए अग्निवीर खेमाराम के परिवार को मिली SBI की और से बीमा राशि SBI के डिफेंस सैलरी पैकेज के तहत प्रदान किया गया ₹1.50 करोड़ का एयर एक्सीडेंटल इंश्योरेंस क्लेम शहीद के पिता रामदेव कुमावत और माता सोहनी देवी को सौंपा गया चेक बैंक अधिकारियों ने शहीद के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन, परिजनों के प्रति जताई संवेदनाएं डीडवाना – कुचामन , असम के जोरहाट…

Continue reading

“एक पेड़ सांगलिया धूणी के नाम” अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

कुचामन सिटी। अखिल भारतीय सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री श्री 108 ओमदास महाराज की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में संचालित “एक पेड़ सांगलिया धूणी के नाम” अभियान के अंतर्गत ग्राम टोरडा स्थित दमामी समाज छात्रावास परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पार्षद एवं दमामी समाज अध्यक्ष खेताराम सिसोदिया, मेघवाल समाज अध्यक्ष रतनलाल, अंबेडकर विकास समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार आर्य, कुन्दन गावड़िया, बरखा जैन, गौतम चंदेलिया, राजेंद्र साहनेल, किशन गुर्जर, राजूराम डावल, रतन नायक, गणेश सोनी, श्याम चंदेलिया, अविनाश राजोरिया, अभिषेक…

Continue reading

मानवता की मिसाल: मकराना थानाप्रभारी जगदीश मीणा और थाने के स्टाफ ने सफाईकर्मी की बहनों की शादी में भरा मायरा, दिए ₹51,100 नगद व उपहार

मकराना। पुलिस और जनता के बीच संवेदनशील संबंधों का एक प्रेरणादायक उदाहरण उस समय देखने को मिला जब मकराना पुलिस थाना परिवार ने अपने ही सफाईकर्मी विजय कुमार वाल्मीकि की बहनों के विवाह अवसर पर सामाजिक सरोकार निभाते हुए मायरा भरकर मानवता और पारिवारिक एकजुटता का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी मकराना जगदीश प्रसाद मीणा के नेतृत्व में थाना मकराना के समस्त स्टाफ ने सामूहिक सहयोग से सफाईकर्मी विजय कुमार वाल्मीकि की बहनों की शादी में 51 हजार 100 रुपये नगद,…

Continue reading

मानसून से पहले कुचामन नगर परिषद अलर्ट: एसडीएम विश्वामित्र मीणा और आयुक्त शिकेश कांकरिया ने जलभराव क्षेत्रों का किया निरीक्षण

कुचामन सिटी। मानसून एवं आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए जिला कलक्टर अवदेश मीणा के निर्देशानुसार नगर परिषद कुचामन सिटी द्वारा शहर में चल रहे नाला-नाली सफाई कार्यों तथा संभावित जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। उपखंड अधिकारी एवं नगर परिषद प्रशासक विश्वामित्र मीणा, नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया और परिषद के अधिकारियों ने विभिन्न संवेदनशील स्थानों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बूड़सू रोड स्थित अनेकांत कॉलोनी पंपिंग स्टेशन, झालरा रोड बावड़ी, खान मोहल्ला स्थित खोखरिया तलाई, पदमपुरा रोड के…

Continue reading

‘हर सिप में खुशियों का स्वाद’ के वादे के साथ कुचामन में शुरू हुई SOLA Coffee Shop

कॉफी, शेक्स और चॉकलेट स्पेशल्स के साथ शहरवासियों को मिला नया कैफे अनुभव, परिवार और दोस्तों संग बिताए जा सकेंगे यादगार पल कुचामन सिटी। शहर के युवाओं और कॉफी प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कुचामन में आज से SOLA Coffee शॉप  की शुरुआत हो गई है। “हर सिप में खुशियों का स्वाद” की थीम के साथ शुरू हुई यह कॉफी शॉप शहर में लंबे समय से महसूस की जा रही एक आधुनिक और आकर्षक कॉफी कैफे की कमी को पूरा करने का प्रयास…

Continue reading

डीडवाना अस्पताल में चिकित्सकों से दुर्व्यवहार मामले में RLP नेता जगमाल धेतरवाल गिरफ्तार, पुलिस ने लिया रिमांड पर

डीडवाना। राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार कर राजकार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में डीडवाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जगमाल धेतरवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है तथा मामले में गहन अनुसंधान जारी है।पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा एवं आरपीएस जेवू सिंह के सुपरविजन में वृताधिकारी (प्रोबेशनर) गरिमा चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम…

Continue reading

कुचामन में कायम खां दिवस पर प्रतिभाओं का सम्मान, दादा कायम खां को पेश की गई खिराज-ए-अकीदत

कुचामन सिटी। कायम खां दिवस के अवसर पर कुचामन सिटी के खान मोहल्ला में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने दादा कायम खां को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए उनके शौर्य, त्याग और सामाजिक समरसता के आदर्शों को याद किया। इस अवसर पर शिक्षा, खेल, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कायमखानी समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि दादा कायम खां, ने साहस, वीरता,…

Continue reading

ग्रामीण सेवा शिविर में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं, मौके पर रखवाए नए ट्रांसफार्मर। पलाड़ा में लो-वोल्टेज की समस्या का तत्काल समाधान, 11 लाभार्थियों को मिले आवासीय पट्टे

कुचामन सिटी की ग्राम पंचायत पलाड़ा के पंचायत मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे डीडवाना-कुचामन जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने पलाड़ा फतेहपुरी चौक, गुमान सिंह की ढाणी तथा श्यामावाली कोठी क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या से जिला…

Continue reading

सेवा सुरक्षा और नियमितीकरण की मांग को लेकर CHO हुए एकजुट, सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम। मांगें नहीं मानी तो 23 जून को जयपुर में होगा विशाल धरना-प्रदर्शन : ओंकार चौधरी

डीडवाना-कुचामन, राजस्थान एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (RACHO) के बैनर तले जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन के जिलाध्यक्ष ओंकार चौधरी के नेतृत्व में जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेन्द्र चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेशभर में पिछले चार वर्षों से उप स्वास्थ्य केंद्रों पर…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan