कुचामन में यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजकुमार परसवाल का भव्य स्वागत, युवाओं के मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प
कुचामन सिटी। जयपुर से खरनाल जाते समय यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजकुमार परसवाल का कुचामन स्थित न्यू शारदा होटल में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया इस अवसर पर स्थानीय युवाओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही, जिन्होंने अपने समर्थन का खुलकर प्रदर्शन किया। स्वागत के दौरान राजकुमार परसवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की ताकत ही संगठन की असली पहचान है…
