राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने परेवड़ी ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण, पात्रों को सौंपे स्वीकृति पत्र और विभाजन पट्टे

कुचामन सिटी, राजस्व विभाग के राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने मंगलवार को कुचामन उपखंड की ग्राम पंचायत परेवड़ी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं और योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिविर में राज्य मंत्री ने पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं…

Continue reading

डीडवाना हिंदी पुस्तकालय का होगा सौंदर्यकरण, 110 वर्ष पुरानी धरोहर का मूल स्वरूप रहेगा सुरक्षित । 6 अगस्त को हरिशंकर भाभड़ा जयंती पर विशेष कार्यक्रम व व्याख्यानमाला

डीडवाना। जिला मुख्यालय पर स्थित ऐतिहासिक श्री डीडवाना हिंदी पुस्तकालय के संरक्षण एवं सौंदर्यकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू कर दी गई है। पुस्तकालय की मूल पहचान उसके भवन और ऐतिहासिक स्वरूप को अक्षुण्ण रखते हुए इसके सौंदर्यकरण एवं संरक्षण की योजना बनाई गई है। इस संबंध में श्री डीडवाना हिंदी पुस्तकालय चल-अचल संपत्ति ट्रस्ट एवं हिंदी पुस्तकालय व्यवस्था समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि वर्ष 1916 में स्थापित इस ऐतिहासिक…

Continue reading

जमीन विवाद मामले में नया मोड़: कल के परिवादी आज बने आरोपी; 9 लोगों पर FIR दर्ज

कुचामन थाने में दर्ज हुआ एक और मामला, 9 लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप एक पक्ष से 10 लाख लेकर दूसरों के नाम रजिस्ट्री कराने का आरोप कुचामन सिटी। रिंग रोड मुआवजे और करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। जिन लोगों ने एक दिन पहले जमीन हड़पने और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कुचामन सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, अब उन के खिलाफ भी पुलिस ने अलग एफआईआर दर्ज कर ली है।…

Continue reading

मुआवजे का झांसा देकर करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप: दर्ज हुई एफआईआर, 6 नामजद सहित अन्य पर मुकदमा

डीडवाना – कुचामन ।  कुचामन सिटी में रिंग रोड निर्माण के बदले मिली करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि को कथित रूप से हड़पने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पहले परिवाद के रूप में सामने आए इस प्रकरण में सोमवार को पीड़ित पक्ष की ओर से उदाराम कुमावत ने कुचामन सिटी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले मामले…

Continue reading

40 दिवसीय समर कैम्प का भव्य समापन: 150 प्रशिक्षुओं ने दिखाई प्रतिभा, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कुचामन सिटी। भारतीय संगीत सदन संस्थान, कुचामन सिटी के तत्वावधान में स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला देवी कनोई की स्मृति में सत्यनारायण कनोई द्वारा आयोजित 40 दिवसीय समर कैम्प का भव्य समापन समारोह रविवार को उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि खारिया सरपंच देवीलाल दादरवाल तथा विशिष्ट अतिथि संत श्री भगवान दास जी रहे। संस्थान के उपाध्यक्ष सुनील माथुर, सचिव घनश्याम गौड़ एवं संरक्षक विनोद आचार्य ने अतिथियों का साफा, दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में संगीत शिक्षकों,…

Continue reading

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का योग संकल्प, स्वस्थ भारत के निर्माण का दिया संदेश

कुचामन में आयोजित योग कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास, नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प कुचामन सिटी | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला नागौर देहात के तत्वावधान में कुचामन शहर स्थित भाजपा कार्यालय में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 7:15 बजे शुरू हुआ, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। उपस्थित जनों…

Continue reading

मुआवजे का झांसा देकर करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप! दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाकर कथित धोखाधड़ी, थाने में परिवाद दर्ज

कुचामन सिटी। मुआवजा दिलाने का झांसा देकर एक परिवार से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने तथा बाद में उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि हड़पने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में कुचामन थाने में परिवाद देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने परिवाद दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दीपपुरा निवासी प्रभूराम कुमावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में उनकी…

Continue reading

विश्व योग दिवस विशेष : योग ने दिया नया जीवन, अब हजारों महिलाओं को स्वस्थ बना रहीं अनिता सोनी

विश्व योग दिवस विशेष : योग ने दिया नया जीवन, अब हजारों महिलाओं को स्वस्थ बना रहीं अनिता सोनी कभी डायबिटीज, गठिया और थायराइड से थीं परेशान, आज निशुल्क योग प्रशिक्षण से बदल रही हैं लोगों की जिंदगी  कुचामन सिटी, कहते हैं कि जब दवाइयां जवाब दे देती हैं, तब उम्मीद की एक किरण भी जीवन बदल सकती है। डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी की योग गुरु अनिता सोनी की कहानी कुछ ऐसी ही है। कभी खुद गंभीर बीमारियों और शारीरिक परेशानियों से जूझने वाली…

Continue reading

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश: डीडवाना में जिला स्तरीय योग दिवस समारोह में उमड़ा जनसैलाब

डीडवाना, 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीडवाना के शीतल कुण्ड बालाजी मंदिर परिसर में जिला स्तरीय योग दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष “योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कार्मिकों, विद्यार्थियों, योग साधकों तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी रहे। उनके साथ भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा,…

Continue reading

मंत्री विजय सिंह चौधरी ने किया 90 करोड़ की पेयजल परियोजना का शुभारंभ, अब आधुनिक तकनीक से होगी कुचामन शहर में जलापूर्ति

  मंत्री विजय सिंह ने किया 90 करोड़ की पेयजल परियोजना का शुभारंभ, अब आधुनिक तकनीक से होगी कुचामन शहर में जलापूर्ति  एक लाख से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ कुचामन सिटी, वर्षों से पेयजल दबाव की कमी, अनियमित जलापूर्ति और पाइपलाइन लीकेज जैसी समस्याओं से जूझ रहे कुचामन शहर के लिए शनिवार का ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। राजस्थान शहरी आधारभूत विकास परियोजना (रूडीप) के तहत संवेदक कंपनी एलएंडटी द्वारा करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से तैयार आधुनिक पेयजल परियोजना का शुभारंभ राजस्व राज्य…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan