राव परिवार के सौजन्य से आयोजित शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, दिया इंसानियत और मानव सेवा का संदेश
कुचामन सिटी। इस्लाम धर्म के आखिरी पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम एज्यूकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। गुलाब बाड़ी स्थित मदरसा इस्लामिया सोसायटी बालिका विद्यालय में आयोजित सोसायटी के 16वें रक्तदान शिविर में 127 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ। शिविर के माध्यम से समाज ने रक्तदान के साथ भाईचारे, सामाजिक समरसता इंसानियत और मानव सेवा का संदेश दिया।

डॉक्टर शकील राव, डॉक्टर सलीम राव और आबिदा राव ने किया शुभारंभ
रक्तदान शिविर का शुभारंभ भामाशाह राव परिवार के डॉक्टर शकील राव, डॉक्टर सलीम राव और आबिदा राव ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर सलीम राव ने खुद रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए मानव सेवा के कार्यों में आगे आने का आह्वान किया। वहीं डॉक्टर शकील राव ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।

मरहूम हाजी डॉक्टर शफी मोहम्मद राव और हज्जन मुमताज बेगम के इसाले सवाब के लिए आयोजन
सोसायटी सदर मों. शकील ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन मरहूम हाजी डॉक्टर शफी मोहम्मद राव एवं उनकी पत्नी मरहूम हज्जन मुमताज बेगम के इसाले सवाब के लिए किया गया। शिविर का आयोजन डॉक्टर सलीम मोहम्मद राव, आबिदा राव, डॉक्टर मोहम्मद शकील एवं समस्त राव परिवार के सौजन्य से संपन्न हुआ।

सोसायटी सचिव अकीक अहमद उस्मानी ने बताया कि शिविर में कुचामन के राजकीय जिला अस्पताल ब्लड सेंटर तथा श्री श्याम ब्लड सेंटर की टीमों ने रक्त संग्रहण किया। सोसायटी कोषाध्यक्ष इमरान खान ने रक्तदान को महादान बताते हुए शहर के युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।
उस्मानी और तंवर परिवार के सदस्यों ने एक साथ किया रक्तदान
शिविर में पारिवारिक सहभागिता भी देखने को मिली। कुचामन के उस्मानी परिवार के सदस्य अकीक अहमद उस्मानी, शबीक अहमद उस्मानी, शबी मुश्ताक उस्मानी और फैसल रफीक उस्मानी ने एक साथ रक्तदान कर मिसाल पेश की।

इसी तरह तंवर परिवार के सरवर तंवर ने अपने भतीजों इशाक मोहम्मद और जाकिर तंवर के साथ रक्तदान किया। एडवोकेट साहिल अय्यूब ने अपनी पत्नी आफरीन भाटी के साथ रक्तदान किया। वहीं सोहेल कुरैशी ने अपनी बहन महजबीन, जबकि इकरामुद्दीन ने अपनी बेटी आयशा के साथ रक्तदान किया।

शिविर की खास बात यह रही कि घनिष्ठ मित्र इकबाल खान और इमरान खान ने लगातार 16वीं बार एक साथ रक्तदान किया।
PTCL T10 टीम के सदस्यों ने भी किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में PTCL T10 के आयोजकों श्याम पारीक, महावीर सेवड़ा, आसिफ खान सहित अन्य सदस्यों ने भी रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। टीम के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
ये रहे मौजूद
शिविर के दौरान थानाधिकारी राजेंद्र कुमार खदाव, बहादुर खान, लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ. वीके गुप्ता, पूर्व प्रांतपाल श्याम सुंदर मंत्री, जहीर खान, आरिफ टाक पीटीआई, आरिफ खान शिक्षाविद, शेर खान, रफीक अंसारी, लॉयन राम काबरा, विष्णु मोयल, हेमराज चावला, रफीक खान नेता, एडवोकेट अय्यूब अली, सलीम मनियार, अहमद खान, अब्बास खान कॉमरेड,

अब्दुल वहीद बडगूजर, उस्मान लीलगर, गोवर्धन मालवीय, प्रकाश मेहरड़ा, सुरेश बंसल मंडावाला, अशोक जैन, रामअवतार गोयल, मनोज भारद्वाज, चतुर्भुज शर्मा, केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष श्रीपाल सिंह रसाल, नंदकिशोर टेलर, मदन लाल चावला, प्रमोद पारीक, श्याम पारीक, इसरार अहमद सिद्दीकी, इस्माइल शाह, शौकत खान, नजर खान, दराब खान, एमडी शेख, रफीक टाक, संपत स्वामी और रियाज गौरी सहित कई लोग मौजूद रहे।
सोसायटी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संभाली व्यवस्थाएं
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मुस्लिम एज्यूकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के हबीब मौलानी, सरवर तंवर, इकबाल खान, इमरान खान, अब्दुल हमीद आरबी, इसरार सिद्दीकी, सरवर खान, आरिफ टाक, नदीम कुरैशी, नदीम जोया, तौसीफ कुरैशी, तारीफ भाटी, सोनू कुरैशी, दराब खान, मिजाज अली, वसीम कुरैशी, जाकिर तंवर, सुरेश कुमार, महजबीन कुरैशी, अजरा कुरैशी और बुशरा कुरैशी ने सेवाएं दीं।

अंत में सोसायटी के हबीब मौलानी ,सरवर तंवर और इकबाल खान ने सोसायटी की ओर से रक्तदाताओं, चिकित्सा टीमों, राव परिवार तथा शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया ।
