मकराना में युवक से मारपीट का आरोप, एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

डीडवाना – कुचामन जिले के मकराना थाना क्षेत्र के चिण्डालिया गांव में अनुसूचित जाति के एक युवक के साथ कथित रूप से मारपीट और सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित हेमाराम नायक ने मकराना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 23 जुलाई की शाम वह अपने मित्र कानाराम के घर गया था। वहां बातचीत के दौरान उसे कुर्सी पर बैठाया गया, लेकिन इसी बात से नाराज होकर कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।…

Continue reading

सुनील चौधरी ने संभाला मकराना नगर परिषद आयुक्त का कार्यभार, बोले— पारदर्शिता और जनहित होंगे सर्वोच्च प्राथमिकता

मकराना। मकराना नगर परिषद के नवनियुक्त आयुक्त सुनील चौधरी ने पदभार ग्रहण कर अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने नगर परिषद के विकास कार्यों को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के साथ आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई। इससे पूर्व वे जिले के मकराना, कुचामन सिटी और डीडवाना सहित विभिन्न नगरीय निकायों में अधिशासी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। निकाय प्रशासन का लंबा अनुभव होने के कारण उनसे मकराना…

Continue reading

मकराना ज्वैलर्स चोरी कांड में बड़ी सफलता: इनामी बदमाश की निशानदेही पर चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद

मकराना पुलिस का बड़ा खुलासा, शिवपुरी (मध्यप्रदेश) से बरामद हुआ चोरी का माल, पहले ही तीन आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार डीडवाना-कुचामन जिले की मकराना थाना पुलिस ने बहुचर्चित अजमेर ज्वैलर्स नकबजनी प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए  रिमांड पर चल रहे, 5100 रुपये के इनामी आरोपी रामनिवास मोग्या की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और चांदी के बर्तन बरामद किए हैं। इससे पहले पुलिस इस मामले में दो नकबजनों और एक सहयोगी महिला आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी…

Continue reading

48 घंटे… 200 CCTV… और मोग्या गैंग सलाखों के पीछे । मकराना पुलिस ने किया रायथलिया में एक रात में हुई नकबजनी की 3 वारदातों का खुलासा,2  शातिर गिरफ्तार 

मकराना । डीडवाना-कुचामन जिले की मकराना थाना पुलिस ने महज 48 घंटे में एक ऐसी नकबजनी की वारदात का खुलासा किया है, जिसने पूरे रायथलिया गांव में दहशत फैला दी थी। एक ही रात में तीन मकानों के पीछे की खिड़कियां तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने वाले मोग्या गैंग के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि वारदात में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही…

Continue reading

बहुचर्चित मकराना ज्वैलर्स चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 5,100 रुपये का ईनामी पारदी गैंग का सक्रिय बदमाश रामनिवास पुलिस के शिकंजे में

डीडवाना-कुचामन। जिले के मकराना कस्बे में ज्वैलर्स की दुकान में हुई चर्चित नकबजनी की वारदात में डीडवाना-कुचामन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पारदी गैंग के सक्रिय सदस्य और 5,100 रुपये के ईनामी आरोपी रामनिवास मोग्या को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इसी मामले में दो नकबजन और उनकी एक महिला सहयोगी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात तथा वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस…

Continue reading

अदनान गेसावत बने संगमरमर व्यापार मंडल के अध्यक्ष । व्यापारियों ने उत्साह के साथ किया मतदान; नई टीम ने मार्बल उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाने का लिया संकल्प

पहली बार डिजिटल तकनीक से संपन्न हुए चुनाव, रचा इतिहास मकराना। संगमरमर व्यापार मंडल, मकराना के चुनाव रविवार को पहली बार डिजिटल तकनीक के माध्यम से शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। मतदान के बाद हुई मतगणना में देर रात नतीजे आए जिसके तहत अध्यक्ष पद पर अदनान गेसावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी फरहान गहलोत को 105 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारियों नितेश जैन, प्रकाश प्रजापत, असगर रांदड, हाजी मोहम्मद और अकरम चौहान ने सभी विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन…

Continue reading

मकराना को मिला नया एसडीएम, RAS बाबू लाल जाट ने संभाला कार्यभार ।

“सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान मेरी पहली प्राथमिकता होगी” — एसडीएम बाबू लाल जाटमकराना। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के वरिष्ठ अधिकारी बाबू लाल जाट ने आज सोमवार को मकराना उपखंड अधिकारी (एसडीएम) के पद पर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने उपखंड कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए आमजन को राहत देने तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।…

Continue reading

मानवता की मिसाल: मकराना थानाप्रभारी जगदीश मीणा और थाने के स्टाफ ने सफाईकर्मी की बहनों की शादी में भरा मायरा, दिए ₹51,100 नगद व उपहार

मकराना। पुलिस और जनता के बीच संवेदनशील संबंधों का एक प्रेरणादायक उदाहरण उस समय देखने को मिला जब मकराना पुलिस थाना परिवार ने अपने ही सफाईकर्मी विजय कुमार वाल्मीकि की बहनों के विवाह अवसर पर सामाजिक सरोकार निभाते हुए मायरा भरकर मानवता और पारिवारिक एकजुटता का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी मकराना जगदीश प्रसाद मीणा के नेतृत्व में थाना मकराना के समस्त स्टाफ ने सामूहिक सहयोग से सफाईकर्मी विजय कुमार वाल्मीकि की बहनों की शादी में 51 हजार 100 रुपये नगद,…

Continue reading

मकराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.34 ग्राम एमडीएमए और 8,300 रुपये की नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार

डीडवाना – कुचामन जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मकराना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 5.34 ग्राम अवैध एमडीएमए, 8,300 रुपये की मादक पदार्थ विक्रय राशि तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कानाराम पुत्र समदर राम (32) निवासी गुढ़ा, थाना परबतसर के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर भूपेन्द्र शर्मा तथा वृत्ताधिकारी मकराना विक्की नागपाल के सुपरविजन में…

Continue reading

CKS मकराना हॉस्पिटल में अब मिलेगी आधुनिक ENT सेवाएं, डॉ. सना अहमद राव ने संभाली जिम्मेदारी

मकराना। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए CKS मकराना हॉस्पिटल में अब नाक, कान, गला एवं थायरॉयड रोगों के विशेषज्ञ उपचार की सुविधा उपलब्ध हो गई है। अस्पताल में अनुभवी ENT विशेषज्ञ डॉ. सना अहमद राव (MBBS, MS-ENT) ने अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं, जिससे मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। कुचामन के श्याम ब्लड सेंटर में वरिष्ठ टेक्निकल सुपरवाइजर मईनुद्दीन शेख ने बताया कि डॉ. सना अहमद राव,…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan