मकराना ज्वैलर्स शोरूम नकबजनी वारदात का खुलासा: मध्यप्रदेश के दो बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार, बिना नंबर की कार भी जब्त
डीडवाना-कुचामन जिले की मकराना पुलिस ने मकराना कस्बे में ज्वैलर्स शोरूम में हुई बड़ी नकबजनी का पर्दाफाश करते हुए मध्यप्रदेश के दो शातिर बदमाशों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की मारूति सुजुकी एसएल 6 स्मार्ट हाइब्रिड कार भी जब्त कर ली है, जबकि चोरी गए माल की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया, वृताधिकारी मकराना विक्की नागपाल के सुपरविजन तथा थानाधिकारी मकराना जगदीश…
