खाटू श्याम जी से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, एक की मौत; कई घायल

जिजोट-घाटवा के बीच हादसे के बाद मची चीख-पुकार, गंभीर घायलों को सीकर और जयपुर किया रेफर; राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल डीडवाना-कुचामन जिले के चितावा थाना क्षेत्र में गुरुवार को जिजोट और घाटवा के बीच दो वाहनों की टक्कर में हुए सड़क हादसे में कुचामन के एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर घायलों को वाहनों से बाहर निकालने तथा…

Continue reading

कुचामन के वार्ड 27 में सियासी संग्राम! भाजपा से टिकट कटा तो निर्दलीय प्रत्याशी बने महेश रामचंद्रका की प्रेस कांफ्रेंस ,कहा—‘फॉर्म वापस लेने के लिए दबाव, घर पर 6 बार पहुंची पुलिस’

कुचामन सिटी। नगर परिषद चुनाव 2026 में हॉट सीट माने जा रहे वार्ड नंबर 27 में चुनावी मुकाबला अब सियासी आरोप-प्रत्यारोप के साथ गरमा गया है। भाजपा के प्रमुख दावेदार माने जा रहे कारोबारी महेश रामचंद्रका की अंतिम समय में टिकट कटने और भाजपा की ओर से रवि गट्टाणी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद रामचंद्रका ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। अब उन्होंने गुरुवार शाम अपने चुनाव कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने ऊपर कथित दबाव, धमकियों और पुलिस कार्रवाई को…

Continue reading

नगरीय निकाय चुनाव 2026: नामांकन जांच में 503 पर्चे खारिज, 8 निकायों में अब 1,475 वैध नामांकन

कुचामन में सबसे ज्यादा 124 और मकराना में 146 नामांकन निरस्त, पार्टी सिंबल सहित अन्य कमियों के चलते हुए खारिज डीडवाना-कुचामन, नगरीय निकाय चुनाव-2026 को लेकर डीडवाना-कुचामन जिले में नामांकन प्रक्रिया के बाद मंगलवार को सभी आठ नगरीय निकायों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से की गई जांच में जिलेभर में कुल 503 नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से निरस्त किए गए। नामांकन के तीन दिनों में जिले में कुल 1,983 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। संवीक्षा के बाद अब…

Continue reading

निकाय चुनाव 2026: नामांकन खत्म, जिले में 1983 पर्चों से सियासी मैदान गुलजार, मकराना में सबसे ज्यादा 555 नामांकन, कुचामन में 339 तो लाडनूं में 343 पर्चे दाखिल

1583 उम्मीदवारों ने जताई दावेदारी, अब 1 सितंबर को संवीक्षा और 3 सितंबर तक नाम वापसी डीडवाना-कुचामन। नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर डीडवाना-कुचामन जिले में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी तस्वीर अब तेजी से साफ होने लगी है। जिले की तीन नगर परिषद और पांच नगर पालिकाओं सहित सभी आठ निकायों में 27, 29 और 31 अगस्त को कुल 1983 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें 1583 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। नामांकन के अंतिम दिन डीडवाना,मकराना कुचामन सिटी…

Continue reading

कुचामन में गूंजा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का पैगाम, बच्चों ने नात, तकरीर और किराअत से बांधा समां

मदरसा इस्लामिया सोसायटी ने प्रतिभाओं, इमाम हजरात और उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कारकूनों को किया सम्मानित | पहली बार आयोजित हुआ MIS एक्सीलेंस अवार्ड-2026 कुचामन सिटी। हर साल की तरह इस वर्ष भी मदरसा इस्लामिया सोसायटी की ओर से रविवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और अकीदत के साथ किया गया। गुलाब बाड़ी, हौद का दरवाजा स्थित मदरसा इस्लामिया सोसायटी बालिका स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शहर के विभिन्न मदरसों से आए तुलबाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए नात, तकरीर,…

Continue reading

निकाय चुनाव में नामांकन ने पकड़ी रफ्तार: दूसरे दिन 478 पर्चे दाखिल, अब तक 513 नामांकन

मकराना में सबसे ज्यादा 144, कुचामन में 81 और नावां में 70 नामांकन; 31 अगस्त को अंतिम मौका डीडवाना-कुचामन। नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर डीडवाना-कुचामन जिले में चुनावी सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन जिले के सभी आठ नगरीय निकायों में प्रत्याशियों ने उत्साह के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना के अनुसार 29 अगस्त को जिले में कुल 478 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें 376 उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं 27 और…

Continue reading

डीडवाना-कुचामन में निकाय चुनाव का बिगुल बजा, पहले दिन 26 प्रत्याशियों ने दाखिल किए 35 नामांकन; डीडवाना में पूर्व चेयरमैन हीरालाल सोलंकी ने भरा पहला पर्चा

अधिसूचना जारी होते ही RO कार्यालयों पर उमड़ी दावेदारों की भीड़, कुचामन में 8 और मकराना में 12 नामांकन; नावां में पहले दिन नहीं आया एक भी पर्चा डीडवाना-कुचामन। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही डीडवाना-कुचामन जिले में भी चुनावी बिगुल बज गया है। गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही जिले की सभी आठ नगर निकायों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गईं और रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों पर दिनभर प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की भीड़ नजर आई। राज्य…

Continue reading

बंदर का आतंक: 28 बच्चों समेत कई लोग घायल, गैस गोदाम के पेड़ों पर छिपकर बच्चों को बना रहा निशाना

कुचामन सिटी। शहर के बूड़सू रोड स्थित गैस गोदाम के पीछे पिछले कुछ दिनों से एक बंदर ने आतंक मचा रखा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बंदर अब तक करीब 28 बच्चों सहित कई लोगों को काटकर घायल कर चुका है। बंदर सुबह और शाम के समय घरों से बाहर निकलने वाले छोटे बच्चों को अपना निशाना बना रहा है। बच्चों के पीछे दौड़कर उन्हें काटने के बाद बंदर वापस गैस गोदाम परिसर में लगे पेड़ों पर चढ़ जाता है, जिससे क्षेत्र में भय का…

Continue reading

कुचामन सिटी : मुकेश के सदाबहार नगमों से सजेगी 27 अगस्त की ‘मुकेश नाइट’

कुचामन सिटी। भारतीय संगीत सदन के तत्वावधान में अमर पार्श्वगायक मुकेश की स्मृति में 27 अगस्त को विशेष सांगीतिक संध्या ‘मुकेश नाइट’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7:30 बजे भारतीय संगीत सदन के सभागार में शुरू होगा।भारतीय संगीत सदन संस्थान में उपाध्यक्ष मुरारी लाल गौड़ ने बताया कि ‘मुकेश नाइट’ में स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकार महान गायक मुकेश के सदाबहार और लोकप्रिय नगमों की प्रस्तुतियां देकर उन्हें स्वरांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में ‘जाने कहां गए वो दिन’, ‘किसी की मुस्कराहटों पे हो निसार’, ‘कहीं…

Continue reading

निकाय चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही बढ़ी सियासी तपिश, भाजपा ने भी कसी कमर; कुचामन में प्रदेश प्रवक्ता सूरज सोनी बोले- ढाई साल के विकास कार्यों के दम पर मांगेंगे वोट

डीडवाना – कुचामन । जैसे-जैसे निकाय चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के दावे और चुनावी तैयारियां भी तेज होती जा रही हैं। राजस्थान में निकाय चुनाव दो चरणों में 9 और 11 सितंबर को प्रस्तावित हैं, जबकि परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में डीडवाना-कुचामन जिले में भी भाजपा और कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों को गति दे दी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने डीडवाना-कुचामन जिले में निकाय चुनाव को लेकर संगठन स्तर पर जिम्मेदारियां तय…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan