गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने नागौर देहात में संत समाज का किया सम्मान

भारतीय जनता पार्टी, नागौर देहात (डीडवाना-कुचामन) द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव–2026 के अवसर पर पूरे जिले में श्रद्धा, आस्था एवं भारतीय संस्कृति के अनुरूप व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता माहेश्वरी के मार्गदर्शन तथा जिला संयोजक डॉ. देवीलाल दादरवाल के समन्वय में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों, आश्रमों एवं धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर संतों, महंतों एवं गुरुजनों का सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा उत्सव के अंतर्गत…

Continue reading

वरिष्ठ साहित्यकार घनश्याम सिंह किनियां को मिलेगा ‘राजकुमार गुप्ता स्मृति छंद रत्न सम्मान-2026’

कुचामन सिटी। त्रिसुगंधि साहित्य, कला एवं संस्कृति संस्थान, उदयपुर के तत्वावधान में आगामी 9 अगस्त 2026 (रविवार) को सम्मान समारोह एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्रृंगी ऋषि भवन, अम्बामाता, उदयपुर में आयोजित होगा। सृजन सरिता समूह के संयोजक डॉ. दिलीप कुमार पारीक ने बताया कि समारोह में राजस्थान के प्रतिष्ठित साहित्यकारों को सम्मानित करने के साथ-साथ नवप्रकाशित पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा।इसी क्रम में डीडवाना – कुचामन के वरिष्ठ साहित्यकार घनश्याम सिंह किनियां का चयन साहित्य एवं छंद-सृजन के…

Continue reading

नगर परिषद चुनाव से पहले सीमांकन पर छिड़ी सियासत, कुचामन कांग्रेस ने पुराने वार्डों से चुनाव कराने की उठाई मांग

कुचामन सिटी। राजस्थान उच्च न्यायालय की दखल के बाद प्रदेश में निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की संभावनाओं के बीच कुचामन नगर परिषद के वार्डों के सीमांकन को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कुचामन कांग्रेस ने नगर परिषद चुनाव वर्ष 2020 के वार्डों के आधार पर कराने की मांग उठाते हुए वर्तमान सीमांकन को नियमों के विरुद्ध और असंवैधानिक बताया है। कुचामन नगर परिषद के निवर्तमान उपसभापति हेमराज चावला, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के महासचिव मुकेश कुमावत तथा नगर कांग्रेस अध्यक्ष…

Continue reading

ढाई साल तक संभालकर रखी सोने की चेन, फिर असली मालिक को लौटाई: कुचामन के सुलेमान मोलानी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

कुचामन सिटी। आज के दौर में जहां अक्सर खोई हुई कीमती वस्तु वापस मिलने की उम्मीद कम ही होती है, वहीं कुचामन सिटी के बालाजी बाजार स्थित सोनी कॉम्प्लेक्स में रोहिन किड्स वीयर के प्रोपराइटर एवं छीपा मोहल्ला, इमाम चौक निवासी सुलेमान मोलानी ने अपनी ईमानदारी और नेकनीयती से समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। उन्होंने करीब ढाई साल तक सुरक्षित संभालकर रखी एक सोने की चेन उसके वास्तविक मालिक को सौंपकर यह साबित कर दिया कि इंसान की सबसे बड़ी पूंजी…

Continue reading

कुचामन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: क्रेटा कार से 1.507 किलो अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

कुचामन सिटी। डीडवाना-कुचामन जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुचामन सिटी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक क्रेटा कार से 1 किलो 507 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार को भी जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा तथा वृताधिकारी विक्की नागपाल के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेंद्र खदाव के नेतृत्व…

Continue reading

“कुर्सी गई, रुतबा नहीं!… सरकारी कार्यक्रमों में ‘पूर्व’ अब भी ‘वर्तमान’, कांग्रेस ने उठाए प्रशासन पर सवाल”

“कुर्सी गई, रुतबा नहीं!… सरकारी कार्यक्रमों में ‘पूर्व’ अब भी ‘वर्तमान’, कांग्रेस ने उठाए प्रशासन पर सवाल” नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुतेन्द्र सारस्वत बोले— मंत्री और भाजपा के दबाव में प्रशासन, लोकतंत्र नहीं ‘पसंदीदा सूची’ से चल रहे हैं निमंत्रण कुचामन सिटी। सरकारी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को लेकर प्रशासन की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नगर कांग्रेस कमेटी कुचामन सिटी के अध्यक्ष सुतेन्द्र सारस्वत ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में नगर निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं का कार्यकाल समाप्त हुए कई महीने…

Continue reading

मातृ-पितृ चरण वंदन से भावुक हुआ माहौल, लायन्स क्लब कुचामन ने जलाएं संस्कारों के दीप

कुचामन सिटी। लायन्स क्लब कुचामन सिटी की ओर से प्रांतपाल लायन निशांत जैन के ‘मिशन मुस्कान’ के तहत शनिवार को मातृ-पितृ चरण वंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कुचामन विकास समिति की ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ परियोजना के अंतर्गत एच.पी. काबरा गर्ल्स कॉलेज एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेंट पॉल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ। क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. वी.के. गुप्ता ने बताया कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में संस्कार, सम्मान और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत…

Continue reading

कुचामन में फिर रंगदारी की दस्तक: कारोबारी को रोहित गोदारा गैंग के नाम से धमकी, रूलानिया जैसा अंजाम भुगतने की चेतावनी; एफआईआर दर्ज

कुचामन सिटी। डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन शहर में एक बार फिर रंगदारी की धमक ने व्यापारिक वर्ग में चिंता बढ़ा दी है। कुचामन थाना क्षेत्र के एक कारोबारी को व्हाट्सएप पर कथित रूप से रोहित गोदारा गैंग के नाम से वॉइस मैसेज भेजकर फिरौती की मांग की गई और धमकी दी गई कि यदि बात नहीं मानी तो उसका भी वही हाल होगा जो कारोबारी रमेश रूलानिया का हुआ था। मामले में कुचामन सिटी थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू…

Continue reading

कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ में कुचामन के बुन्दू अली ,फजलुर्रहमान और सुभाष पावड़िया को बड़ी जिम्मेदारी, संगठन में खुशी की लहर

कुचामन सिटी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश तथा प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमीन पठान के आदेशानुसार कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसके तहत फजलुर्रहमान कुरैशी और बुंदू अली को प्रदेश सचिव, जबकि सुभाष पावड़िया को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुतेद्र सारस्वत ने बताया कि इन नियुक्तियों से कांग्रेस संगठन और खेल प्रकोष्ठ को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऊर्जावान युवा साथियों एवं निवर्तमान पार्षदों को जिम्मेदारी…

Continue reading

युवाओं के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, कुचामन में पीएम मोदी का पुतला दहन; केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कुचामन सिटी। देशभर में युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को कुचामन सिटी में जोरदार धरना-प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आह्वान एवं पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी के निर्देशानुसार नावां विधानसभा क्षेत्र की नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुचामन सिटी तथा नावां के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रदर्शन भारतीय दूरसंचार विभाग कार्यालय के सामने आयोजित किया गया। धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan