मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पर फायरिंग कर हत्या की साजिश रचने वाला निकला, रुलानिया हत्याकांड का हथियार सप्लायर, कुचामन पुलिस ने 21वें आरोपी साहिल को किया गिरफ्तार

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पर फायरिंग कर hatya की साजिश रचने वाले आरोपी का नाम अब कुचामन के साल 2025 के बहुचर्चित रमेश रूलानिया हत्याकांड से भी जुड़ गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा ने बताया कि अक्टूबर महीने में मुनव्वर फारूकी पर फायरिंग कर ,हत्या करने की योजना में अपने साथी राहुल के साथ शामिल साहिल ने ही रमेश रूलानिया की हत्या के लिए इस्तेमाल हुए अवैध हथियार और कारतूस ,रुलानिया हत्याकांड के आरोपियों तक पहुंचाए थे। डीडवाना–कुचामन जिले की कुचामन…

Continue reading

कांसेड़ा के पास पलटी कार देख मंत्री विजय सिंह चौधरी ने रोक काफिला, खुद ने गाड़ी सीधी करवाई और मदद की,लोगों ने की सराहना

राजस्व राज्य मंत्री एवं नावां विधायक विजय सिंह चौधरी की संवेदनशीलता उस समय सामने आई जब वे यात्रा के दौरान कांसेड़ा क्षेत्र से गुजर रहे थे। सड़क किनारे एक कार पलटी हुई देख मंत्री चौधरी ने तुरंत काफिला रुकवाया और वे बिना किसी औपचारिकता के स्वयं मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में कार सवार दंपति फंसे हुए थे। मंत्री विजय सिंह चौधरी ने देरी किए बिना स्थानीय लोगों की मदद से सबसे पहले कार को सीधा करवाया, ताकि उसमें सवार यात्रियों को…

Continue reading

कुचामन सिटी में आरयूआईडीपी का जागरूकता अभियान, आमजन को बताए नगरीय विकास परियोजना और नई जलप्रदाय योजना के फायदे

राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के तहत सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा कुचामन सिटी में आमजन को परियोजना से होने वाले लाभों की जानकारी देने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हाईटेक स्कूल, कुचामन सिटी के पास आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।कार्यक्रम आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार के निर्देशन में, अधिशाषी अभियंता राजकुमार मीना के मार्गदर्शन तथा सहायक अभियंता अनिल सैनी के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान…

Continue reading

चितावा में RLP की बड़ी संगठनात्मक बैठक, नावा विधानसभा के हर बूथ पर BLA द्वितीय नियुक्त करने का फैसला

कुचामन उपखंड के चितावा में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की एक अहम संगठनात्मक बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता RLP के BLA प्रथम भींवाराम शेषमा ने की। इस बैठक में नावा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर RLP का BLA द्वितीय नियुक्त करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की रणनीति तय की गई। बैठक में नावा विधानसभा क्षेत्र के लगभग हर बूथ से सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने संकल्प…

Continue reading

नावां में उप जिला चिकित्सालय के लिए 8 किलोमीटर दूर, ज़मीन आवंटन मामले पर राजनीतिक घमासान, महेंद्र चौधरी का विजय सिंह चौधरी और भाजपा सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला

डीडवाना–कुचामन जिले के नावां क्षेत्र में उप जिला चिकित्सालय के लिए प्रस्तावित भूमि आवंटन को लेकर सियासत पूरी तरह गरमा गई है। नावां से करीब 8 किलोमीटर दूर ग्राम राजास में अस्पताल के लिए भूमि आवंटन के फैसले पर कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं पूर्व उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने भाजपा सरकार और प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री एवं नावां विधायक विजय सिंह चौधरी पर सीधा और तीखा हमला बोला है। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौधरी ने इस निर्णय को जनविरोधी…

Continue reading

पुलिस की दक्षता और आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम — काकोट में फायरिंग रेंज के शुभारंभ पर बोले एएसपी विमल सिंह नेहरा

कुचामन सिटी, नवसृजित जिला डीडवाना–कुचामन में शनिवार को फायरिंग रेंज का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला कलेक्टर डीडवाना द्वारा आवंटित भूमि पर, पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में कुचामन सिटी क्षेत्र के सरहद ग्राम काकोट में निर्मित इस फायरिंग रेंज का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन विमल सिंह नेहरा द्वारा किया गया। फायरिंग रेंज के शुभारंभ के साथ ही आज पहला वार्षिक फायरिंग अभ्यास भी आयोजित किया गया। इस अभ्यास में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा सहित 10 हेड कांस्टेबल एवं 29 कांस्टेबलों…

Continue reading

कुचामन सिटी में सीवरेज के बाद सड़कों का हो रहा निर्माण, वार्ड 12 में निर्माणाधीन डामर सड़क का जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण

कुचामन सिटी में सीवरेज एवं जलप्रदाय योजना का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में चल रही इस महत्त्वाकांक्षी योजना के तहत सीवरेज लाइन और नई जल पाइपलाइन डालने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण का कार्य भी तेज़ी से किया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 12 , कड़वा का बांसड़ा क्षेत्र में एल एंड टी कंपनी द्वारा निर्माणाधीन डामर सड़क का नगर परिषद सभापति सुरेश सिखवाल सहित जनप्रतिनिधियों ने…

Continue reading

कुचामन सिटी : उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के पंजीयन का मिशन पूरा, मस्जिद ए मेहराब कमेटी ने किया टीम का सम्मान

वक्फ बोर्ड के उम्मीद पोर्टल पर कुचामन शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की वक्फ संपत्तियों—मस्जिद, ईदगाह, कब्रिस्तान, दरगाह और उनसे संबंधित दुकानों—का सफलतापूर्वक पंजीयन करने वाली टीम का शुक्रवार को मेहराब मस्जिद कमेटी, मोहल्ला चौपादारान की ओर से हौसला अफजाई करते हुए भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर मस्जिद कमेटी के अकीक अहमद उस्मानी और मस्जिद के इमाम शहाबुद्दीन ने साफा बंधन और माल्यार्पण कर पूरी टीम का अभिनंदन किया। अकीक अहमद उस्मानी ने अपने संबोधन में बताया कि शबीक अहमद उस्मानी के…

Continue reading

मेघवाल समाज भवन की जलनिकासी समस्या पर आक्रोश जसराज खुड़ीवाल के नेतृत्व में नगर परिषद सभापति को सौंपा ज्ञापन

नगर परिषद कुचामन सिटी परिसर में गुरुवार मेघवाल समाज की ओर से भाजपा कुचामन शहर मंडल महामंत्री जसराज खुड़ीवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद सभापति का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात समाज की लंबे समय से लंबित समस्या को लेकर सभापति को लिखित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जसराज खुड़ीवाल सहित समाज के लोगों ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित मेघवाल समाज भवन में काफी समय से पानी निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। जलभराव की स्थिति के…

Continue reading

कुचामन सिटी : राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पुलिस-न्यायिक समन्वय बैठक आयोजित

आगामी 21 दिसंबर को प्रस्तावित वर्ष 2025 की चतुर्थ और अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुन्दर लाल खारोल ने की। यह बैठक राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, डीडवाना नाहर सिंह मीणा के निर्देशन में आयोजित हुई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan