40.42 करोड़ की सौगात: नावां में नए उपजिला चिकित्सालय भवन का शिलान्यास, चार साल पुरानी मांग हुई पूरी,18 बीघा भूमि पर बनेगा आधुनिक अस्पताल, राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी बोले— “बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

नावां, उपखंड मुख्यालय नावां के विकास की दिशा में बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। राजस्थान सरकार के राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने 40.42 करोड़ रुपये की लागत से 18 बीघा भूमि पर बनने वाले राजकीय उपजिला चिकित्सालय के नए भवन का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत शिलान्यास किया। करीब चार वर्षों से चली आ रही क्षेत्रवासियों की मांग पूरी होने पर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी का माहौल देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ शिलान्यास शिलान्यास समारोह से…

Continue reading

सहदेव सिवाल बने गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ के डीडवाना-कुचामन जिलाध्यक्ष,बोले— समाज के युवाओं को संगठित करना होगी प्राथमिकता

डीडवाना-कुचामन। अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ ने डीडवाना-कुचामन जिले के जिलाध्यक्ष (युवक) पद पर फोगड़ी निवासी सहदेव सिवाल पुत्र रामनिवास सिवाल को नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है।यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, राजस्थान प्रांतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा (बड़गांव) तथा महासभा युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी पाईवाल की अनुशंसा पर प्रांतीय कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (युवक) योगेश व्यास द्वारा की गई। नियुक्ति पत्र में सहदेव सिवाल…

Continue reading

30 लाख की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब: परबतसर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, देशभर के मामलों से जुड़े मिले तार

परबतसर। डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट, पार्ट-टाइम जॉब और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले एक नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान एक संदिग्ध बैंक खाते में 30 लाख 63 हजार 198 रुपये का संदिग्ध लेन-देन सामने आया है। प्रारंभिक जांच में यह बैंक खाता गुजरात, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज…

Continue reading

कुचामन में 31 जुलाई को सजेगी ‘मोहम्मद रफी नाइट’, सुरों के सरताज को दी जाएगी संगीतमय श्रद्धांजलि

कुचामन सिटी | भारतीय संगीत सदन संस्थान, कुचामन की ओर से स्वर सम्राट मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर “रफी नाइट – एक शाम रफी के नाम” का भव्य आयोजन 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शाम 7:30 बजे भारतीय संगीत सदन संस्थान परिसर, कुचामन में होगा, जिसमें शहर एवं क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित गायक और संगीतकार मोहम्मद रफी के अमर गीतों की संगीतमय प्रस्तुतियां देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। भारतीय संगीत सदन संस्थान के सदस्यों की बैठक में…

Continue reading

सोशल मीडिया पर अपराधियों का महिमा मंडन पड़ा भारी: कुचामन में 3 युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्त चेतावनी

डीडवाना- कुचामन जिले की कुचामन सिटी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपराधियों को फॉलो करने और उनके कृत्यों का महिमा मंडन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार युवकों से गहन पूछताछ कर रही है। यदि जांच में इनका अपराधियों से किसी प्रकार का गठजोड़ सामने आता है तो इनके खिलाफ नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान (IPS) के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को…

Continue reading

प्रेम-प्रसंग से नाराज परिजनों ने चलती कार से किया महिला का अपहरण, मकराना पुलिस ने 24 घंटे में छुड़ाकर 6 आरोपियों को दबोचा

डीडवाना-कुचामन जिले की मकराना थाना पुलिस ने चलती कार से महिला के अपहरण के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए अपहृत महिला को सकुशल दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने महिला के परिजनों सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला के प्रेम-प्रसंग के बाद लिव-इन रिलेशनशिप में रहने से नाराज परिजनों ने बदनामी का बदला लेने और सबक सिखाने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया था। मामले में अन्य आरोपियों और वारदात में प्रयुक्त अन्य वाहनों…

Continue reading

डीडवाना पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान, एसपी शिवरान ने क्राइम कंट्रोल के लिए कसी कमान,एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान की अध्यक्षता में आयोजित क्राइम मीटिंग कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश

डीडवाना पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान, एसपी शिवरान ने क्राइम कंट्रोल के लिए कसी कमान एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान की अध्यक्षता में आयोजित क्राइम मीटिंग कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश महिला एवं नाबालिगों के खिलाफ अपराध रोकने पर विशेष जोर दलित अत्याचार, संगठित अपराध और साइबर अपराध पर सख्ती के निर्देश लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के आदेश माइनर एक्ट और प्रीवेंटिव एक्शन में अधिकतम कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधिकारियों और जवानों को हर समय अलर्ट व मुस्तैद रहने…

Continue reading

कुचामन में निःशुल्क हृदय रोग जाँच शिविर, 72 मरीजों ने लिया विशेषज्ञ परामर्श

कुचामन सिटी। लायन्स चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान तथा सीता देवी सत्यनारायण काबरा चैरिटिज के सौजन्य से रामजीवन काबरा रोग निदान केंद्र में मासिक निःशुल्क हृदय रोग जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जयपुर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील जैन ने 72 हृदय रोगियों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। लायन्स चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष लायन नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि लायन्स चैरिटेबल ट्रस्ट का उद्देश्य आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं सुलभ कराना है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक माह हृदय…

Continue reading

कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ में हुसैन लीलगर बने प्रदेश सचिव

कुचामन सिटी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ में डीडवाना – कुचामन जिले के कुचामन सिटी निवासी हुसैन लीलगर को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास महला ने जारी कार्यालय आदेश में यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सहमति से की है। जारी आदेश में हुसैन लीलगर की संगठन के प्रति लगन, निष्ठा और सक्रिय संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही विश्वास व्यक्त किया गया है कि…

Continue reading

रावणा राजपूत समाज भवन में हुई अहम बैठक, नई कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया शुरू; चुनाव समिति का हुआ सर्वसम्मति से गठन

कुचामन सिटी। रावणा राजपूत विकास समिति, कुचामन सिटी की ओर से रविवार को जूसरी रोड स्थित नवनिर्मित रावणा राजपूत समाज सभा भवन में कुचामन एवं नावां तहसील क्षेत्र के समाज बंधुओं तथा समिति के पंजीकृत सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष दिलीप सिंह नरुका ने की। समिति के संयोजक जगदीश सिंह भाटी (रसाल) ने बताया कि बैठक में सबसे पहले नवनिर्मित समाज भवन के सभा कक्ष के निर्माण कार्य पर हुए व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा समिति के सचिव सुरेन्द्र…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan