महिलाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका: छापरी टोल प्लाजा पर 8 पदों पर तत्काल भर्ती

डीडवाना। किशनगढ़–हनुमानगढ़ मेगा हाईवे स्थित छापरी टोल प्लाजा (डीडवाना) पर महिला अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का अच्छा अवसर उपलब्ध हुआ है। टोल प्रबंधन द्वारा अर्जेंट रिक्वायरमेंट जारी करते हुए टोल कलेक्टर (TC) और टोल कंट्रोल रूम ऑपरेटर के कुल 8 पदों पर केवल महिला कार्मिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। टोल प्रभारी नरेश सिंह (टिंकू बना) ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत 6 पद टोल कलेक्टर (TC) तथा 2 पद टोल कंट्रोल रूम ऑपरेटर के लिए भरे जाएंगे। टोल कलेक्टर पद पर चयनित…

Continue reading

नीट यूजी-2025 में कुचामन के टैगोर स्कूल के छात्र, अनंत पारीक ने हासिल की शानदार कामयाबी, पाई ऑल इंडिया EWS रैंक 253

कुचामन सिटी। शिक्षा नगरी कुचामन सिटी के प्रतिष्ठित टैगोर उच्च माध्यमिक विद्यालय के होनहार छात्र अनंत पारीक ने नीट यूजी-2025 में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गुरुवार रात घोषित परिणाम में अनंत ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2840 तथा ऑल इंडिया ईडब्ल्यूएस (EWS) रैंक 253 प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की। अनंत पारीक, निवाई (जिला टोंक) निवासी सागर पारीक एवं इंदिरा पारीक के पुत्र हैं। वे कुचामन सिटी निवासी मधुसूदन पारीक के दोहिता तथा वरिष्ठ पत्रकार हेमराज पारीक एवं चेतन…

Continue reading

मानवीय संवेदना की मिसाल: तहसीलदार महावीर प्रसाद सीलू ने घायल बुजुर्ग किसान को पहुंचाया अस्पताल, मुआवजे का भी दिलाया भरोसा

डीडवाना। डीडवाना तहसील कार्यालय में शुक्रवार को उस समय मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण देखने को मिला, जब मुआवजे की मांग को लेकर आए कापड़ौद निवासी बुजुर्ग किसान सुरजाराम नायक अचानक सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में किसान के कूल्हे में गंभीर चोट आई, जिसके बाद तहसील कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत सहायता के प्रयास शुरू किए। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार महावीर प्रसाद सीलू मौके पर पहुंचे और बिना देर किए 108 एंबुलेंस बुलवाकर घायल किसान…

Continue reading

मिशन मुस्कान के तहत नि:शुल्क नेत्र शिविर में दूसरे दिन शुरू हुई शल्य चिकित्सा, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने संभाली कमान

:लायन दलपत सिंह रूणिजा के सौजन्य से आयोजित शिविर में भर्ती मरीजों का हो रहा नि:शुल्क ऑपरेशन कुचामन सिटी। प्रांतीय कार्यक्रम “मिशन मुस्कान” के तहत लायन्स क्लब कुचामन सिटी के तत्वावधान में तथा लायन दलपत सिंह रूणिजा के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय नि:शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा (आईओएल) शिविर में शुक्रवार को जांच एवं भर्ती का कार्य संपन्न होने के साथ भर्ती मरीजों की शल्य चिकित्सा प्रारंभ हो गई।लायन्स क्लब के सचिव लायन संजय रांवका ने बताया कि शिविर के दूसरे एवं तीसरे दिन भर्ती…

Continue reading

कुचामन में दो दिवसीय नि:शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, पहले दिन 125 मरीजों की जांच

लायन दलपत सिंह रूणिजा के सौजन्य से आयोजित शिविर में ऑपरेशन, दवाइयां, आवास और भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था कुचामन सिटी। लायन्स क्लब कुचामन सिटी के तत्वावधान में तथा लायन दलपत सिंह रूणिजा के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय नि:शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा (आईओएल) शिविर का शुभारंभ गुरुवार को राजकीय चिकित्सालय परिसर स्थित रियांवाला नेत्र चिकित्सालय में हुआ। शिविर का शुभारंभ लायन दलपत सिंह रूणिजा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल. ढाका, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमावत,…

Continue reading

छापरी टोल प्लाजा पर टोल विवाद, MLA पास का हवाला देकर स्कॉर्पियो चालक ने तोड़ा बैरियर

डीडवाना-कुचामन जिले के छापरी टोल प्लाजा पर शुक्रवार को टोल शुल्क को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुचामन की ओर से आई एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (वाहन संख्या UP78FK0449) के चालक ने विधायक (MLA) पास का हवाला देकर टोल शुल्क देने से इनकार कर दिया। जब टोल कर्मचारियों ने नियमानुसार शुल्क जमा कराने की बात कही तो चालक कथित रूप से टोल प्लाजा का बूम बैरियर तोड़ते हुए वाहन लेकर निकल गया। घटना में बैरियर के साथ टोल प्लाजा के सेंसर भी…

Continue reading

नाबालिग की फोटो एडिट कर अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में चचेरी बहन को 3 साल की सजा, ₹1.25 लाख का जुर्माना

डीडवाना। नाबालिग बालिका की फोटो एडिट कर उसे अश्लील स्वरूप में बदलकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में डीडवाना की पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी चचेरी बहन को दोषी करार देते हुए 3 वर्ष के साधारण कारावास और कुल 1 लाख 25 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। विशिष्ट न्यायाधीश नाहर सिंह मीणा ने मामले की सुनवाई करते हुए वैज्ञानिक साक्ष्यों, एफएसएल रिपोर्ट तथा गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी को दोषी माना। अदालत ने स्पष्ट किया कि सभी सजाएं साथ-साथ…

Continue reading

सुनील चौधरी ने संभाला मकराना नगर परिषद आयुक्त का कार्यभार, बोले— पारदर्शिता और जनहित होंगे सर्वोच्च प्राथमिकता

मकराना। मकराना नगर परिषद के नवनियुक्त आयुक्त सुनील चौधरी ने पदभार ग्रहण कर अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने नगर परिषद के विकास कार्यों को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के साथ आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई। इससे पूर्व वे जिले के मकराना, कुचामन सिटी और डीडवाना सहित विभिन्न नगरीय निकायों में अधिशासी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। निकाय प्रशासन का लंबा अनुभव होने के कारण उनसे मकराना…

Continue reading

कुचामन जलदाय विभाग को मिले नए एईएन, संदीप कुमार यादव ने संभाला कार्यभार

कुचामनसिटी। जलदाय विभाग, कुचामनसिटी के नए सहायक अभियंता (एईएन) संदीप कुमार यादव ने बुधवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभिन्न पेयजल योजनाओं तथा क्षेत्र में जलापूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयोजित स्वागत समारोह में संदीप कुमार यादव ने कहा कि क्षेत्र में निर्बाध एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना तथा जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।संदीप कुमार यादव…

Continue reading

लायंस क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल पर आज लगेगा नि:शुल्क मोतियाबिंद (आईओएल) ऑपरेशन शिविर

कुचामन सिटी। लायंस क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट, कुचामन सिटी की ओर से लायंस क्लब कुचामन सिटी के तत्वावधान में आज गुरुवार को नि:शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा (आईओएल) शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन जिला अंधता निवारण समिति, डीडवाना-कुचामन, आरएमआरएस कुचामन तथा लॉयन दलपत सिंह रुणिजा के सौजन्य से किया जा रहा है।शिविर के तहत मरीजों की नेत्र जांच एवं भर्ती की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक राजकीय जिला चिकित्सालय, कुचामन सिटी परिसर में होगी। जांच के बाद चयनित मरीजों के…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan