टेंट व्यवसायियों की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, टोल में राहत और आई-कार्ड बनाने की मांग उठी

टेंट व्यवसायियों की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, टोल में राहत और आई-कार्ड बनाने की मांग उठी कुचामन में सदस्यता अभियान बैठक आयोजित, व्यापारिक हितों की सुरक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान कुचामन सिटी। टेंट व्यवसायियों के हितों की सुरक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा तहसील स्तर पर अधिक से अधिक व्यवसायियों को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से टेंट डीलर्स एसोसियेशन, कुचामन तहसील की सदस्यता अभियान बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुचामन तहसील के विभिन्न क्षेत्रों से आए टेंट, पंडाल, लाइट…

Continue reading

“मेरा एनकाउंटर कराने की भी साजिश हो सकती थी”, बोले रामनिवास पोषक; पिता प्रभुराम ने राष्ट्रपति से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक भेजी शिकायत

छह मुकदमों में जमानत मिलने के बाद हजारों समर्थकों ने किया स्वागत, भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप कुचामन सिटी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को काले झंडे दिखाने के चर्चित प्रकरण में आरोपी बनाए गए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) नेता रामनिवास पोषक को एक के बाद एक दर्ज हुए छह मुकदमों में जमानत मिलने के बाद घर पहुंचने पर हजारों समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पोषक मीडिया से रूबरू हुए और प्रदेश सरकार, पुलिस प्रशासन तथा पूरे घटनाक्रम को…

Continue reading

प्रसूता पर बयान देकर घिरे चिकित्सा मंत्री खींवसर, महिला कांग्रेस बोली- महिलाओं का अपमान, पूरे प्रदेश से मांगें माफी

बीकानेर पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की बिगड़ी हालत के बीच मंत्री के बयान पर सियासत तेज, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका चौधरी ने साधा निशाना डीडवाना – कुचामन , बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद कई प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने और किडनी प्रभावित होने के मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस संवेदनशील प्रकरण के बीच राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। मंत्री के बयान को लेकर…

Continue reading

50 से ज्यादा देशों की मुद्राओं का अनोखा खजाना: कुचामन के रमेश अग्रवाल का संग्रह बना आकर्षण का केंद्र

हर व्यक्ति का कोई न कोई शौक होता है, लेकिन कुछ लोग अपने शौक को इतनी गंभीरता और समर्पण के साथ निभाते हैं कि वह दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन जाता है। कुचामन सिटी की न्यू कॉलोनी निवासी एवं रेडीमेड गारमेंट व्यवसायी रमेश अग्रवाल का ऐसा ही एक अनोखा शौक इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्हें दुनिया के विभिन्न देशों की मुद्राएं (करेंसी नोट) संग्रहित करने का शौक है और आज उनके पास 50 से अधिक देशों के करेंसी नोटों का…

Continue reading

शुरू हुआ कुचामन में ‘मैजिकल मग्स’, पहले ही दिन युवाओं की उमड़ी भीड़। जयपुर जैसा स्वाद अब कुचामन शहर में । भव्य शुभारंभ के साथ खुला स्वाद और आधुनिक कैफे कल्चर का नया ठिकाना

कुचामन सिटी। जिस स्वाद का आनंद लेने के लिए अब तक कुचामन के युवाओं और परिवारों को जयपुर का रुख करना पड़ता था, वही स्वाद अब आपके अपने शहर में उपलब्ध हो गया है। बुधवार को कुचामन सिटी में मैजिकल मग्स का भव्य शुभारंभ हुआ और पहले ही दिन यह शहरवासियों, विशेषकर युवा वर्ग के आकर्षण का केंद्र बन गया। उद्घाटन के साथ ही यहां ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवाओं, युवतियों, बच्चों और परिवारों ने अपने पसंदीदा आइटम्स का स्वाद लेने के…

Continue reading

कुचामन सिटी को मिलेगा स्वाद और सुकून का नया ठिकाना, 10 जून को होगा ‘मैजिकल मग्स’ का भव्य शुभारंभ

कुचामन सिटी। शहर के युवाओं, परिवारों और स्वाद प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। कुचामन सिटी में आधुनिक कैफे संस्कृति और प्रीमियम डेजर्ट अनुभव को नया आयाम देने के उद्देश्य से “मैजिकल मग्स” का भव्य शुभारंभ 10 जून को शाम 5 बजे किया जाएगा। इस नए आइस्क्रीम पार्लर एवं डेजर्ट कैफे में ग्राहकों को विश्वस्तरीय स्वाद, आकर्षक प्रस्तुति और यादगार माहौल का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।मैजिकल मग्स के संचालक ए. ए. कुरैशी ने बताया कि कुचामन शहर में लंबे समय से ऐसी जगह की आवश्यकता…

Continue reading

डीडवाना को मिली बड़ी सौगात: जिला बांगड़ अस्पताल में कल से शुरू होगी CT Scan सुविधा, 24 घंटे मिलेगा लाभ

डीडवाना। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ने जा रही है। राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल, डीडवाना में सोमवार 8 जून 2026 से अत्याधुनिक CT Scan सुविधा का शुभारंभ किया जाएगा। इससे मरीजों को जांच के लिए जयपुर, नागौर, अजमेर या निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार राज्य सरकार ने True Scan Diagnostic Center के साथ अनुबंध कर इस सुविधा को पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर शुरू किया…

Continue reading

फर्जी वसीयत के जरिए संपत्ति हड़पने की कोशिश, 15 साल पुराने मामले में आरोपी गिरफ्तार

मकराना। फर्जी वसीयत तैयार कर संपत्ति हड़पने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार मकराना के कायता मोहल्ला निवासी रईसा पत्नी अब्दुल गफूर रांदड़ द्वारा दर्ज कराए गए धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में यह कार्रवाई की गई है। मुकदमा संख्या 227/2011 में फय्याज (63) पुत्र अब्दुल जब्बार चौधरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467 और 468 के तहत मामला दर्ज किया गया…

Continue reading

गोवर्धनधारी की महिमा से गूंजा कथा पंडाल, बाल कृष्ण की लीलाओं ने भक्तों को भक्ति रस में सराबोर किया

कुचामन सिटी। हनुमानपुरा स्थित कड़वा की ढाणी में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण की बाल एवं दिव्य लीलाओं का रसपान कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा व्यास, राष्ट्रवादी विचारक एवं परम पूज्य आचार्य श्री चंद्रशेखर जी महाराज (जयपुर) ने श्रीकृष्ण की अलौकिक बाल लीलाओं, गोप-गोपियों के साथ उनके प्रेममय व्यवहार तथा गोवर्धन लीला का अत्यंत मार्मिक एवं प्रेरणादायी वर्णन किया। कथा के दौरान महाराज श्री ने नंदलाल की माखन चोरी, यशोदा मैया के वात्सल्य, ग्वाल-बालों के साथ…

Continue reading

मकराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.34 ग्राम एमडीएमए और 8,300 रुपये की नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार

डीडवाना – कुचामन जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मकराना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 5.34 ग्राम अवैध एमडीएमए, 8,300 रुपये की मादक पदार्थ विक्रय राशि तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कानाराम पुत्र समदर राम (32) निवासी गुढ़ा, थाना परबतसर के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर भूपेन्द्र शर्मा तथा वृत्ताधिकारी मकराना विक्की नागपाल के सुपरविजन में…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan