सेवा सुरक्षा और नियमितीकरण की मांग को लेकर CHO हुए एकजुट, सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम। मांगें नहीं मानी तो 23 जून को जयपुर में होगा विशाल धरना-प्रदर्शन : ओंकार चौधरी
डीडवाना-कुचामन, राजस्थान एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (RACHO) के बैनर तले जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन के जिलाध्यक्ष ओंकार चौधरी के नेतृत्व में जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेन्द्र चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेशभर में पिछले चार वर्षों से उप स्वास्थ्य केंद्रों पर…
