25 मई को डीडवाना-कुचामन और 26 मई को नागौर दौरे पर रहेंगे ACE रामचंद्र राड़, पेयजल व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा

25 मई को डीडवाना-कुचामन और 26 मई को नागौर दौरे पर रहेंगे ACE रामचंद्र राड़, पेयजल व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा

गांवों में जल योजनाओं का निरीक्षण, डीडवाना और नागौर में होगी समीक्षा बैठक

डीडवाना-कुचामन, जिले में गर्मी के बीच पेयजल व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अतिरिक्त मुख्य अभियंता एवं जिला प्रभारी रामचंद्र राड़ 25 मई को डीडवाना – कुचामन जिले के दौरे पर रहेंगे। दौरे के दौरान वे विभिन्न जल योजनाओं का निरीक्षण करेंगे, ग्रामीणों से संवाद कर पेयजल व्यवस्थाओं की फीडबैक लेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार रामचंद्र राड़ कल 25 मई को सुबह 9 बजे डीडवाना-कुचामन जिले के विभिन्न गांवों में संचालित जल योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था की स्थिति, परियोजनाओं के तहत चल रहे कार्यों और सप्लाई व्यवस्था का जायजा लेंगे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों से भी चर्चा कर समस्याओं की जानकारी ली जाएगी।

इसके बाद शाम 5 बजे डीडवाना-कुचामन वृत्त कार्यालय में पेयजल संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित होगी, जिसमें विभागीय अधिकारी जिलेभर की जल योजनाओं और सप्लाई व्यवस्था की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

वहीं रात 10 बजे रामचंद्र राड़ का सर्किट हाउस नागौर पहुंचने का कार्यक्रम है।

दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन 26 मई को रामचंद्र राड़ नागौर जिले के विभिन्न गांवों में जल योजनाओं का निरीक्षण करेंगे और शाम 5 बजे नागौर वृत्त कार्यालय में समीक्षा बैठक लेंगे।

कुचामन के सहायक अभियंता मुकेश चौधरी ने बताया कि विभाग ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त मुख्य अभियंता रामचंद्र राड़ के दौरे का मुख्य उद्देश्य आमजन को निर्बाध और सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

डीडवाना-कुचामन के अधीक्षण अभियंता सुनील मानवताल ने कहा कि जिले में पेयजल व्यवस्था को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और जहां आवश्यकता है, वहां त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग का प्रयास है कि गर्मी के मौसम में किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो और आमजन को समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा सके।

error: News 1 Rajasthan