नावां में पालिकाध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पर भी कांग्रेस की जीत । महेंद्र चौधरी बोले: जनता का प्यार मिला, छल-कपट,मशीनरी के दुरुपयोग से नहीं बनाया बोर्ड

नावां। नावां नगर पालिका में अध्यक्ष पद के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। मंगलवार को हुए उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अवधेश पारीक ने 16 मत हासिल कर जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी देवीलाल कुमावत को 8 वोट मिले, जबकि एक पार्षद ने मतदान नहीं किया। इससे एक दिन पहले सोमवार को हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस की कविता कुमावत 16 वोट हासिल कर पालिकाध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। इस तरह नावां नगर पालिका में…

Continue reading

कुचामन में चुनावी हार के बाद राजेंद्र कुमावत की पीड़ा सामने आई, बोले: ‘अपनों ने ही हराने में निभाई भूमिका’’

वार्ड 12 से भाजपा प्रत्याशी रहे राजेंद्र की सोशल मीडिया पोस्ट से सियासी चर्चा तेज, पिता स्वर्गीय हरीशचंद्र कुमावत की राजनीतिक विरासत का भी किया जिक्र कुचामन सिटी। भले ही कुचामन नगर परिषद चुनाव में भाजपा की जीत हो गई है लेकिन चुनाव के बाद कुचामन भाजपा की अंदरूनी राजनीति को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। वार्ड नंबर 12 से भाजपा प्रत्याशी रहे राजेंद्र कुमावत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए वार्ड चुनाव में मिली खुद की हार को…

Continue reading

मकराना में रियाज गौड़ सभापति निर्वाचित, बोरावड़ में मनफूल बनीं अध्यक्ष

मकराना। नगर परिषद मकराना के सभापति चुनाव में कांग्रेस के रियाज अहमद गौड़ ने जीत दर्ज करते हुए सभापति पद हासिल कर लिया। सोमवार को हुए मतदान के बाद मतगणना में रियाज गौड़ को 36 मत, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी हारून राशिद चौधरी को 24 मत मिले। रियाज गौड़ ने 12 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।सभापति पद के लिए कांग्रेस की ओर से रियाज अहमद गौड़ और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में हारून राशिद चौधरी मैदान में थे। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद…

Continue reading

डीडवाना में BJP की वापसी, भंवरलाल पंवार बने सभापति; 24 वोट से जीता चुनाव

भाजपा-यूनुस खान गठजोड़ ने बदला डीडवाना का सियासी समीकरण, कांग्रेस के बाबू खान बेगाना को मिले 16 वोट डीडवाना। नगर परिषद सभापति चुनाव में भाजपा ने सात साल बाद वापसी करते हुए बोर्ड पर कब्जा कर लिया है। भाजपा समर्थित भंवरलाल पंवार डीडवाना नगर परिषद के नए सभापति निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बाबू खान बेगाना को 24-16 वोटों से हराया। सभापति चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 21 था, जबकि पंवार को 24 वोट मिले। परिणाम घोषित होते ही भाजपा और निर्दलीय विधायक यूनुस…

Continue reading

निःशुल्क हृदय जांच शिविर में 63 मरीजों ने लिया लाभ, विशेषज्ञ ने दी जरूरी चिकित्सकीय सलाह , डॉ. सुनील जैन ने कहा, बदलती जीवनशैली और खान-पान के कारण बढ़ रहे हृदय रोग के मामले, समय पर जांच जरूरी

कुचामन सिटी। लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सीता देवी सत्यनारायण काबरा चैरिटेबल सोसायटी के सौजन्य से रामजीवन काबरा रोग निदान केंद्र में रविवार को निःशुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जयपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील जैन ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में कुल 63 मरीजों ने चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया। मरीजों की आवश्यकता के अनुसार विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। इनमें एचबीए1सी की 24, लिपिड प्रोफाइल की…

Continue reading

कुचामन में क्रिकेट का महाकुंभ PTCL कल से, 64 टीमें खेलेगी 63 मैच, विजेता को मिलेंगे 5 लाख

22 दिन तक गूंजेगा चौकों-छक्कों का रोमांच, राजस्थान समेत कई राज्यों की टीमें लें रही हिस्सा; जम्मू-कश्मीर के इरफान भट करेंगे कमेंट्री कुचामन सिटी। डीडवाना-कुचामन जिले में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर नाइट टेनिस क्रिकेट का ऐसा बड़ा आयोजन होने जा रहा है, जिसमें स्थानीय खिलाड़ियों के साथ देश के अलग-अलग राज्यों की टीमें भी एक ही मैदान पर अपनी क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। कुचामन सिटी के राजकीय खेल स्टेडियम में PTCL यानी Pro Ten Cricket League का आगाज कल शनिवार, 19 सितंबर से…

Continue reading

कुचामन में सभापति चुनाव में अब भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला, निर्दलीय मोहम्मद नासिर ने वापस लिया नामांकन,चार पार्षदों ने ली शपथ

सभापति चुनाव में महेश रामचंद्रका बनाम आरिफ खान, 21 सितंबर को होगा सभापति की कुर्सी का फैसला कुचामन सिटी। नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर चल रही सियासी तस्वीर अब और साफ हो गई है। सभापति पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने वाले मोहम्मद नासिर ने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। नासिर की नाम वापसी के बाद अब कुचामन नगर परिषद के सभापति पद के लिए मुकाबला भाजपा प्रत्याशी महेश रामचंद्रका और कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ खान के बीच…

Continue reading

डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरफ्तार, बालक निरुद्ध, दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

डीडवाना-कुचामन। जिले की डीडवाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान (आईपीएस) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा एवं वृत्ताधिकारी डीडवाना उम्मेश गुप्ता के सुपरविजन में पुलिस थाना डीडवाना के थानाधिकारी मोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।…

Continue reading

चार निकायों में 74.02 प्रतिशत मतदान, डीडवाना में विधायक यूनुस खान के साथ धक्का-मुक्की से आधा घंटा बाधित रहा मतदान, शाम होते ही शुरू हुई बाड़ाबंदी

चार निकायों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम को शुरू हुई बाड़ाबंदी डीडवाना-कुचामन, नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत डीडवाना-कुचामन जिले के चार नगरीय निकायों में बुधवार को मतदान संपन्न हो गया। जिले में कुल 74.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हालांकि डीडवाना के वार्ड संख्या 11 में विधायक एवं पूर्व मंत्री यूनुस खान के साथ धक्का-मुक्की और हंगामे की घटना के कारण कुछ समय के लिए मतदान बाधित रहा, लेकिन प्रशासन की समझाइश और पुलिस कार्रवाई के बाद मामला शांत हो गया। मतदान समाप्त होने…

Continue reading

खाटू श्याम जी से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, एक की मौत; कई घायल

जिजोट-घाटवा के बीच हादसे के बाद मची चीख-पुकार, गंभीर घायलों को सीकर और जयपुर किया रेफर; राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल डीडवाना-कुचामन जिले के चितावा थाना क्षेत्र में गुरुवार को जिजोट और घाटवा के बीच दो वाहनों की टक्कर में हुए सड़क हादसे में कुचामन के एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर घायलों को वाहनों से बाहर निकालने तथा…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan