कुचामन काले झंडा प्रकरण में तीन बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई, एसपी का तबादला, तहसीलदार बदले और थानाधिकारी निलंबित

डीडवाना-कुचामन। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को कुचामन सिटी में काले झंडे दिखाए जाने के मामले के बाद जिले में प्रशासनिक और पुलिस महकमे में लगातार बड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही है। अब तक इस प्रकरण से जुड़े घटनाक्रमों के बीच एक एसपी का तबादला, एक तहसीलदार का स्थानांतरण और एक थानाधिकारी का निलंबन हो चुका है, जिससे मामला प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गया है। गौरतलब है कि 29 मई को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026” में…

Continue reading

कुचामन में काले झंडा प्रकरण के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी ज्ञान चंद्र यादव का तबादला

डीडवाना-कुचामन। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के कुचामन दौरे के दौरान हुए काले झंडा प्रदर्शन और उसके बाद लगातार तेज हुए राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच कुचामन तहसीलदार कैलाश ईनाणिया के तबादले के बाद जिले में एक और बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है। राजस्थान सरकार ने डीडवाना-कुचामन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ज्ञान चंद्र यादव का तबादला कर दिया है। उन्हें अब पुलिस मुख्यालय, सिविल राइट्स, जयपुर में पुलिस अधीक्षक पद पर लगाया गया है।शनिवार देर शाम जारी कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार वर्ष 2014 बैच…

Continue reading

RLP नेता रामनिवास पोषक और रमेश न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए, नावां थाने के घेराव की योजना को पुलिस ने किया फेल

डीडवाना-कुचामन। नावां शहर के एक बहुचर्चित मामले में गिरफ्तार किए गए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के नेता रामनिवास पोषक और रमेश को शनिवार शाम नावां के वरिष्ठ सिविल न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा (JC) में भेजने के आदेश दिए, जिसके बाद उन्हें परबतसर जेल रवाना कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व प्रदेश के चिकित्सा मंत्री के काफिले को नावां में राजमार्ग पर रोककर विरोध प्रदर्शन करने और मार्ग जाम करने के मामले…

Continue reading

मकराना : माताभर मार्बल खान हादसा: दो दिन से जारी रेस्क्यू, खराब मौसम बना चुनौती; मजदूर की मौत के बाद शव निकालने की कोशिशें तेज

डीडवाना – कुचामन जिले के मकराना के माताभर मार्बल खनन क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की पानी से भरी खान में डूबने से मौत हो गई। गुरुवार रात हुए इस हादसे के बाद पिछले दो दिनों से प्रशासन, एसडीआरएफ और खनन विभाग की टीमें शव को बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं, लेकिन खराब मौसम और खान में भरे भारी मात्रा के पानी के कारण अभियान में लगातार बाधाएं आ रही हैं। जानकारी के अनुसार जाखली निवासी रामनिवास जाट…

Continue reading

उमंग-VII अभियान को लेकर डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस अलर्ट, बाल तस्करी व बालश्रम उन्मूलन के लिए बनाई गई रणनीति

डीडवाना-कुचामन। जिले में बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) के उन्मूलन के लिए 1 जून से शुरू होने वाले विशेष अभियान “उमंग-VII” की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव ने की, जिसमें बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान बालश्रम,…

Continue reading

कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव की मौजूदगी में होगा राष्ट्र सेवा प्रेरणा एवं सम्मान समारोह, सेना-वायुसेना में चयनित युवाओं का होगा सम्मान

कारगिल युद्ध के वीर योद्धा एवं परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव की गरिमामयी उपस्थिति में कल रविवार, 31 मई को कुचामन सिटी स्थित कर्नल डिफेंस एकेडमी परिसर में “राष्ट्र सेवा प्रेरणा एवं सम्मान समारोह” आयोजित किया जाएगा। समारोह में भारतीय सेना एवं भारतीय वायुसेना में चयनित कैडेट्स, उनके अभिभावकों तथा क्षेत्र के शहीद वीर सैनिकों के परिवारों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रहेगी कि कारगिल युद्ध में टाइगर हिल विजय के नायक और देश के सर्वोच्च वीरता सम्मान…

Continue reading

कुचामन में गूंजा भाईचारे और अमन का पैगाम, हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज

कुचामन सिटी। पूरे देश की तरह कुचामन सिटी में भी ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे धार्मिक उत्साह, अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। शहर की मुख्य ईदगाह में सुबह हजारों की तादाद में मुस्लिम धर्मावलंबी जुटे, जहां मिर्जा मस्जिद के पेश इमाम नूर उल हसन साहब ने ईद की विशेष नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद देश, प्रदेश और क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद ईदगाह का माहौल भाईचारे और मोहब्बत की मिसाल बन गया। लोगों ने एक-दूसरे…

Continue reading

चयन तिथि अंकन नहीं होने पर भड़का प्रधानाचार्य संघ, शिक्षा निदेशालय पर धरना-घेराव की चेतावनी

राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद प्रधानाचार्य (रेसा-पी) ने पदोन्नत प्रधानाचार्यों की चयन तिथि अंकन लंबित रहने पर शिक्षा निदेशालय के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी सात दिनों में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 8 जून 2026 को शिक्षा निदेशालय बीकानेर पर एक दिवसीय धरना, घेराव और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन से आमरण अनशन और अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। संघ के अतिरिक्त…

Continue reading

48 लाख के राइस ऑयल गबन का खुलासा: तेल चोरी कर टैंकर पलटाने की रची थी साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

डीडवाना-कुचामन जिले की कुचामन सिटी थाना पुलिस ने खाद्य तेल गबन के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए 48 लाख रुपये के राइस ऑयल की चोरी और सबूत मिटाने के लिए टैंकर पलटाने की साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी चालक रावताराम और उसके साथी खेताराम को गिरफ्तार कर लिया है।  आरोपियों ने पहले टैंकर से तेल खुर्दबुर्द किया और बाद में वारदात को हादसा दिखाने के लिए टैंकर को राणासर के पास जानबूझकर पलटा दिया। पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद…

Continue reading

पेट्रोल-डीजल कीमतों, महंगाई और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन,कुचामन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

पेट्रोल-डीजल कीमतों, महंगाई और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन कुचामन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन कुचामन सिटी , बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, नीट पेपर लीक और जनविरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं क्षेत्रीय जननेता महेन्द्र चौधरी के मार्गदर्शन में नावां-कुचामन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी कुचामन के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने जुलूस निकालकर उपखंड कार्यालय पहुंचकर महामहिम…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan