कुचामन में गूंजी छात्रों की आवाज: NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने पेपर लीक पर केंद्र सरकार को घेरा । युवाओं के अधिकारों की लड़ाई तेज करने का आह्वान

कुचामन में गूंजी छात्रों की आवाज: NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने पेपर लीक पर केंद्र सरकार को घेरा,  युवाओं के अधिकारों की लड़ाई तेज करने का आह्वान कुचामन सिटी। डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी स्थित बुडसू रोड के वृंदावन मैरिज गार्डन में एनएसयूआई के तत्वावधान में आयोजित “छात्रों की गूंज” छात्र युवा सम्मेलन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भाग लेकर शिक्षा, रोजगार, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद…

Continue reading

ANTF की बड़ी कार्रवाई: 27.330 किलो डोडा पोस्त और ट्रेलर जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार; लाडनूं पुलिस ने निभाई सहयोगी भूमिका

डीडवाना-कुचामन। जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को एएनटीएफ नागौर और लाडनूं पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 27 किलो 330 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त ट्रेलर (RJ-19-GG-2278) भी जब्त किया गया।एएनटीएफ नागौर को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि एक ट्रेलर बाहरी प्रदेश से अवैध डोडा पोस्त लेकर क्षेत्र में पहुंचने वाला है। सूचना के बाद एएनटीएफ टीम लगातार ट्रेलर और…

Continue reading

कभी रही कुचामन की मशहूर’ सड़क! यहां सड़क पर गड्ढे नहीं, गड्ढों में सड़क तलाशते हैं लोग

कुचामन सिटी। कुचामन शहर की सेवा समिति वाली गली आज प्रशासनिक उदासीनता की ऐसी मिसाल बन चुकी है, जिसे देखकर ऐसा लगता है मानो विकास की गाड़ी इस रास्ते पर आने से पहले ही यू-टर्न ले चुकी हो। कभी शहर की चौड़ी, साफ-सुथरी और मशहूर सड़कों में गिनी जाने वाली यह सड़क आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। एक दौर था जब सेवा समिति चिकित्सालय से मंगली देवी स्कूल तक जाने वाला यह मार्ग शहर की शान माना जाता था। सड़क इतनी चौड़ी…

Continue reading

कुचामन के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण, आधुनिक जलमल शोधन तकनीक को करीब से समझा

राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के तत्वावधान में कुचामन स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस दौरान मरुधर नर्सिंग कॉलेज, कुचामन के छात्र-छात्राओं के दल ने नए बस स्टैंड के सामने स्थित एसटीपी का अवलोकन कर जलमल शोधन की आधुनिक प्रक्रिया और तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। यह भ्रमण राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के अधीक्षण अभियंता नेमीचन्द्र पवार, अधिशाषी अभियंता राजकुमार मीणा तथा सहायक अभियंता अनिल सैनी के निर्देशन में जन-जागरूकता इकाई द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम…

Continue reading

एनर्जी ड्रिंक के नाम पर भ्रामक प्रचार पर कार्रवाई, छोटी खाटू में 15,780 कैन-बोतलें सीज

एनर्जी ड्रिंक के नाम पर भ्रामक प्रचार पर कार्रवाई, छोटी खाटू में 15,780 कैन-बोतलें सीज डीडवाना – कुचामन , खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने एनर्जी ड्रिंक के नाम पर किए जा रहे कथित भ्रामक प्रचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डीडवाना क्षेत्र के छोटी खाटू स्थित खंडेलवाल एजेंसी के गोदाम से पेप्सिको स्ट्रिंग कैफिनेटेड बेवरेज की 15,780 कैन/बोतलों को सीज कर दिया। साथ ही उत्पाद का नमूना जांच के लिए लिया गया है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला…

Continue reading

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, कुचामन सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

डीडवाना-कुचामन। डीडवाना-कुचामन पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को पंजाब के फरीदकोट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया था, जिसकी तलाश के लिए कुचामन सिटी थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर उसे दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा तथा वृत्ताधिकारी गरिमा चौधरी के सुपरविजन में थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा के नेतृत्व में…

Continue reading

डीडवाना पुलिस का ऑपरेशन ‘ज्वेलरी लुटेरे’ सफल: 5 दिन में दो सनसनीखेज लूट की वारदातों का पर्दाफाश, 2 शातिर गिरफ्तार, 1 नाबालिग निरुद्ध

डीडवाना पुलिस का ऑपरेशन ‘ज्वेलरी लुटेरे’ सफल: 5 दिन में दो सनसनीखेज लूट की वारदातों का पर्दाफाश, 2 शातिर गिरफ्तार, 1 नाबालिग निरुद्ध 300 से ज्यादा CCTV फुटेज, एक लाख मोबाइल नंबरों का विश्लेषण और 5 विशेष टीमों की मेहनत लाई रंग, हिस्ट्रीशीटर निकला मास्टरमाइंड डीडवाना – कुचामन । डीडवाना-कुचामन जिले की डीडवाना पुलिस ने लगातार पांच दिनों तक चले हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन के बाद जिले में दहशत फैलाने वाले कंठी लूट गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर…

Continue reading

48 घंटे… 200 CCTV… और मोग्या गैंग सलाखों के पीछे । मकराना पुलिस ने किया रायथलिया में एक रात में हुई नकबजनी की 3 वारदातों का खुलासा,2  शातिर गिरफ्तार 

मकराना । डीडवाना-कुचामन जिले की मकराना थाना पुलिस ने महज 48 घंटे में एक ऐसी नकबजनी की वारदात का खुलासा किया है, जिसने पूरे रायथलिया गांव में दहशत फैला दी थी। एक ही रात में तीन मकानों के पीछे की खिड़कियां तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने वाले मोग्या गैंग के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि वारदात में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही…

Continue reading

कुचामन सिटी : पालना गृह में गूंजी किलकारी: अस्पताल स्टाफ की सतर्कता से बची नवजात की जान, उपचार के बाद नागौर शिशु गृह किया शिफ्ट

पालना गृह में गूंजी किलकारी: अस्पताल स्टाफ की सतर्कता से बची नवजात की जान, उपचार के बाद नागौर शिशु गृह किया शिफ्ट कुचामन जिला अस्पताल के पालना गृह में मिला 3-4 दिन का नवजात, समय पर उपचार से बची जान; अब तक 17 बच्चों को मिल चुका नया जीवन कुचामन सिटी। डीडवाना-कुचामन जिले के राजकीय जिला अस्पताल के पालना गृह में सोमवार देर शाम एक अज्ञात महिला अपने तीन-चार दिन के नवजात शिशु को छोड़कर चली गई। पालना गृह में लगे अलार्म की घंटी बजते…

Continue reading

पदमपुरा के राजेश मेघवाल की बड़ी उपलब्धि, EPFO में Enforcement Officer बने; पहले CAPF में भी हो चुका है चयन

कुचामन। कुचामन क्षेत्र के ग्राम पदमपुरा निवासी होनहार युवा राजेश मेघवाल पुत्र कैप्टन भंवर लाल मेघवाल ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से क्षेत्र का नाम एक बार फिर रोशन किया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में उनका चयन Enforcement Officer के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले राजेश मेघवाल का चयन UPSC द्वारा आयोजित CAPF (Assistant Commandant) परीक्षा में भी हो चुका है। लगातार मिली इन सफलताओं ने उन्हें क्षेत्र…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan