स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा से मिले विभागीय पदाधिकारी
डीडवाना। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर विभागीय संगठनों के पदाधिकारियों ने भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों से उन्हें अवगत कराया। मुलाकात के दौरान डॉक्टर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. भरत सांगवा, अभिषेक बोहरा, CHO जिला अध्यक्ष ओंकार चौधरी, लाला राम, मुकेश बेनीवाल, मुकेश चाहर, सीताराम, रूप सिंह, नीरज, अशोक, हंसराज, जावेद सहित विभागीय संगठनों के पदाधिकारी एवं आला अधिकारी मौजूद रहे।भाजपा नेता जितेंद्र सिंह…
