पूजा इंटरनेशनल एकेडमी में 70वीं राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का आज होगा भव्य आगाज । बालिका वर्ग अंडर-17 एवं अंडर-19 की प्रतियोगिता 4 अक्टूबर तक चलेगी

डीडवाना। पूजा इंटरनेशनल एकेडमी, डीडवाना में 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के तहत बालिका नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ आज सोमवार को विद्यालय परिसर में होगा। प्रतियोगिता में अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ी भाग लेंगी। पूजा इंटरनेशनल एकेडमी के निदेशक बजरंग सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां की गई हैं। इस आयोजन का उद्देश्य…

Continue reading

शहर के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी, आमजन अपनी समस्याएं लेकर सीधे मिल सकते हैं: सभापति महेश रामचंद्रका

कुचामन सिटी। शहर के दल्ला बालाजी रोड स्थित रामबाग रिसॉर्ट में नवनिर्वाचित सभापति महेश रामचंद्रका एवं पार्षदों के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित सभापति महेश रामचंद्रका सहित विभिन्न वार्डों के पार्षदों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान जिला प्रमुख भागीरथ राम चौधरी भी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभापति महेश रामचंद्रका का अक्षय दवे एवं शेख वसीम ने माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ ही पार्षद शाजिदा अयूब शेख, हेमराज पारीक,…

Continue reading

कुचामन में छीपा समाज के राष्ट्रीय इजलास में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कुरीतियों पर मंथन

डॉ. यूसुफ देवड़ा ने दिया समाज स्तर पर राष्ट्रीय, प्रादेशिक और स्थानीय चिकित्सा प्रकोष्ठ बनाने का सुझाव, अहमदाबाद के मुफ्ती ताहिर छीपा बोले— शादियों में फिजूलखर्ची रोककर तालीम पर बढ़ाएं खर्च राजनीति में समाज की भागीदारी बढ़ाने और महिलाओं को आगे लाने पर भी हुई चर्चा कुचामन सिटी। छीपा समाज की ओर से कुचामन सिटी में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को राष्ट्रीय इजलास में समाज के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर…

Continue reading

डीडवाना : तरु छाया रेजिडेंसी में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, पहले दिन भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का दिया संदेश

तरु छाया रेजिडेंसी में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, पहले दिन भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का दिया संदेश पंडित अशोक व्यास बोले- भागदौड़ भरी जिंदगी में ईश्वर की भक्ति के लिए भी समय निकालें, पितृ पक्ष में दान-पुण्य का विशेष महत्व डीडवाना : तरु छाया रेजिडेंसी परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ धार्मिक वातावरण और श्रद्धा के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिवस पर व्यास पीठ से पंडित अशोक व्यास ने श्रीमद्भागवत के महत्व, भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों, भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और…

Continue reading

कुचामन में छीपा समाज के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज, पहले दिन एजुकेशन अवार्ड में 279 प्रतिभाओं का सम्मान

कुचामन में छीपा समाज के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज, पहले दिन एजुकेशन अवार्ड में।279 प्रतिभाओं का सम्मान राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी बोले— शिक्षा नगरी कुचामन में प्रतिभाओं की कमी नहीं, ऐसे आयोजन समाज को देते हैं नई दिशा कुचामन सिटी। छीपा समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शनिवार को कुचामन सिटी में शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन एजुकेशन अवार्ड 2026 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 279 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।…

Continue reading

पदभार संभालते ही एक्शन में सभापति महेश रामचंद्रका, कुचामन खेल स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने का वादा

कुचामन के हर वार्ड में होंगे विकास कार्य, भाजपा के संकल्प पत्र को जल्द पूरा करने की तैयारी; स्टेडियम का निखरेगा स्वरूप कुचामन सिटी। कुचामन नगर परिषद के सभापति पद का कार्यभार ग्रहण करते ही महेश रामचंद्रका एक्शन मोड में नजर आने लगे हैं। शहर के विकास कार्यों को गति देने के साथ ही उन्होंने राजकीय खेल स्टेडियम के अधूरे निर्माण कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा कराने और स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने का संकल्प जताया है। सभापति ने कहा कि…

Continue reading

कल कुचामन में जुटेंगे देशभर के छीपा समाज के प्रतिनिधि, दो दिवसीय आयोजन में पहले दिन प्रतिभा सम्मान समारोह । अगले दिन होगा आयोजित राष्ट्रीय इजलास

कल एजुकेशन अवार्ड और 27 सितंबर को राष्ट्रीय इजलास में शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कुरीतियों पर होगा मंथन कुचामन सिटी। छीपा समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने और समाज के शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास को लेकर देशभर के प्रतिनिधि कल से कुचामन सिटी में जुटेंगे। यहां पहली बार ऑल इंडिया छीपा समाज का राष्ट्रीय इजलास एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। 26 और 27 सितंबर को होने वाले इस दो दिवसीय आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। देश के विभिन्न…

Continue reading

मकराना के मार्बल उद्योग और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम बैरवा से मिला मकराना के जनप्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल

कुचामन दौरे के दौरान हुई मुलाकात, नवनिर्वाचित पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों का भी किया स्वागत मकराना, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के कुचामन दौरे के दौरान मकराना से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर मकराना के मार्बल उद्योग सहित क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने मकराना के प्रमुख उद्योग से जुड़े मुद्दों और क्षेत्र की अन्य आवश्यकताओं से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया।मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मकराना के मार्बल उद्योग से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखा और…

Continue reading

नावां में पालिकाध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पर भी कांग्रेस की जीत । महेंद्र चौधरी बोले: जनता का प्यार मिला, छल-कपट,मशीनरी के दुरुपयोग से नहीं बनाया बोर्ड

नावां। नावां नगर पालिका में अध्यक्ष पद के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। मंगलवार को हुए उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अवधेश पारीक ने 16 मत हासिल कर जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी देवीलाल कुमावत को 8 वोट मिले, जबकि एक पार्षद ने मतदान नहीं किया। इससे एक दिन पहले सोमवार को हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस की कविता कुमावत 16 वोट हासिल कर पालिकाध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। इस तरह नावां नगर पालिका में…

Continue reading

कुचामन में उपसभापति चुनाव का चौंकाने वाला नतीजा, भाजपा के बाबूलाल मारवाड़ा 15 वोट से जीते,भाजपा ने निकाला ऐतिहासिक विजयी जुलूस

भाजपा के बाबूलाल को 30 वोट, कांग्रेस के दीनदयाल को 15 मत; परिणाम के बाद दोनों प्रत्याशियों ने गले मिलकर पेश की भाईचारे की मिसाल कुचामन सिटी। नगर परिषद कुचामन सिटी में मंगलवार को हुए उपसभापति चुनाव ने अंतिम नतीजे तक राजनीतिक गणित को उलट-पुलट कर रख दिया। मतदान से पहले समर्थन के जो आंकड़े सामने थे, परिणाम उससे बिल्कुल अलग रहा। भाजपा ने वार्ड 18 से चुनाव जीतने वाले बाबूलाल मारवाड़ा को प्रत्याशी बनाया, जबकि कांग्रेस ने वार्ड 12 से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र कुमावत…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan