डॉ. सतीश पूनियां के जन्मदिन पर सेवा और सम्मान की मिसाल, जयपुर में दी बधाई तो कुचामन के अपना घर में प्रभुजनों को करवाया भोजन

भाजपा नेता ज्ञानाराम रणवां के नेतृत्व में अपना घर में सेवा कार्य, कहा- जरूरतमंदों की सेवा और बुजुर्गों का सम्मान ही जन्मदिन मनाने की सच्ची सार्थकता कुचामन सिटी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां के 62वें जन्मदिवस पर डीडवाना-कुचामन क्षेत्र में बधाई, सम्मान और सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। एक ओर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जयपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, वहीं दूसरी ओर कुचामन सिटी स्थित अपना घर में प्रभुजनों को भोजन…

Continue reading

कुचामन में नियमों को ताक पर रखकर बन रहे व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स! पार्किंग, सेटबैक और निर्माण स्वीकृति पर उठे सवाल । कांग्रेस नेताओं ने नगर परिषद और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, अवैध निर्माणों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग

कुचामन में नियमों को ताक पर रखकर बन रहे व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स! पार्किंग, सेटबैक और निर्माण स्वीकृति पर उठे सवाल कांग्रेस नेताओं ने नगर परिषद और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, अवैध निर्माणों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग कुचामन सिटी। शहर में तेजी से बढ़ रहे व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और बहुमंजिला इमारतों के निर्माण को लेकर नगर परिषद और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्वीकृत नक्शों से अलग निर्माण, पर्याप्त पार्किंग और सेटबैक की व्यवस्था नहीं होने, भवन…

Continue reading

डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल का सम्मान – 31 वर्षों से कर रहें दशहरा मेले का मंच संचालन

लाडनूं में श्री दशहरा मेला समिति ने शॉल एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर किया अभिनंदन लाडनूं, । श्री दशहरा मेला समिति, लाडनूं के तत्वावधान में आयोजित दशहरा मेले के भव्य मंच पर नगर के वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार एवं मंच संयोजक डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल का सम्मान किया गया। डॉ. मंगल पिछले 31 वर्षों से लगातार दशहरा मेले का मंच संयोजन करते आ रहे हैं। उनकी इस दीर्घकालीन साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं मंचीय सेवा के लिए समिति की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। सम्मान समारोह के…

Continue reading

जैन विश्वभारती संस्थान में ई-कचरे के दुष्प्रभावों पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

‘ई-कचरा और हमारा भविष्य-हमारा उत्तरदायित्व’ विषय पर विद्यार्थियों ने रखे विचार, पर्यावरण संरक्षण और इलेक्ट्रॉनिक कचरे के उचित निस्तारण पर दिया जोर लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग के तत्वावधान में ‘ई-कचरा और हमारा भविष्य-हमारा उत्तरदायित्व’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, ई-कचरे से उत्पन्न खतरों तथा इसके उचित निस्तारण की आवश्यकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और ई-कचरे के सुरक्षित प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा।…

Continue reading

लाडनूं की 46 छात्राध्यापिकाओं ने किया चित्तौड़गढ़, उदयपुर और माउंट आबू का शैक्षिक भ्रमण

तीन दिवसीय यात्रा में ऐतिहासिक दुर्गों, धार्मिक स्थलों, झीलों और प्राकृतिक धरोहरों का किया अवलोकन, राजस्थान की संस्कृति और स्थापत्य कला को करीब से जाना लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान, लाडनूं के शिक्षा विभाग की ओर से छात्राध्यापिकाओं के लिए तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ के निर्देशन तथा शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन के मार्गदर्शन में आयोजित इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ राजस्थान की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक धरोहरों का प्रत्यक्ष…

Continue reading

पंचायत राज चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 कार्टून अवैध देशी शराब जब्त

कुचामन में बिना नंबर की इनोवा कार से 2,640 पव्वे बरामद, बसंत जांगिड़ गिरफ्तार, फरार चालक की तलाश जारी डीडवाना-कुचामन। पंचायत राज चुनाव 2026 के मद्देनजर डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस अवैध शराब के परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी कर रही है। इसी कड़ी में कुचामन सिटी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की इनोवा कार से 55 कार्टून अवैध देशी शराब बरामद की है। जब्त शराब में कुल 2,640 पव्वे शामिल हैं। पुलिस ने मौके…

Continue reading

डीडवाना-कुचामन साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 61 लाख की ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश, अंतरराष्ट्रीय गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार

फेसबुक पर शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर डेल्टा एल्गो ऐप के जरिए की थी ठगी, वाराणसी से लखनऊ तक पीछा कर आरोपियों तक पहुंची पुलिस डीडवाना-कुचामन। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीडवाना-कुचामन जिला साइबर पुलिस ने ऑनलाइन शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 61 लाख रुपये से अधिक की ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में कथित अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।…

Continue reading

भागवत कथा समापन के बाद गौशाला अवलोकन को पहुंचे कथावाचक रमाकांत गोस्वामी, सेवा कार्यों को सराहा, पक्षी सेवा केंद्र को बताया अनुकरणीय, बोले- मूक प्राणियों की सेवा सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक

भागवत कथा समापन के बाद गौशाला अवलोकन को पहुंचे कथावाचक रमाकांत गोस्वामी, सेवा कार्यों को सराहा पक्षी सेवा केंद्र को बताया अनुकरणीय, बोले- मूक प्राणियों की सेवा सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक कुचामन सिटी। श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के समापन के बाद कथावाचक ब्रजभक्त आचार्य श्री रमाकांत गोस्वामी महाराज श्री कुचामन गौशाला बीड़ पहुंचे। यहां उन्होंने गौशाला का अवलोकन कर व्यवस्थाओं और जीव सेवा के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की सराहना की। गौशाला अध्यक्ष नंदकिशोर बिड़ला ने महाराज का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया तथा…

Continue reading

दुष्कर्म के आरोपी को कुचामन पुलिस ने खारिया से किया गिरफ्तार

फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप डीडवाना-कुचामन जिले की कुचामन सिटी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश उर्फ नरसी (20) निवासी खारिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़िता के साथ गलत काम करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसी रिमांड) प्राप्त किया है। 9 अक्टूबर को दर्ज हुआ था मामला पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को…

Continue reading

कुचामन में RSS का पथ संचलन उत्साह और उल्लास के साथ सम्पन्न, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

मुख्य वक्ता शिवराज जी भाई साहब ने दिया प्रेरणादायी उद्बोधन, राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने लायंस सर्कल पर किया स्वागत कुचामन सिटी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), कुचामन नगर की ओर से पथ संचलन उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने कदमताल करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से पथ संचलन किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। पथ संचलन स्टेशन रोड से…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan