स्व. नटवरलाल बक्ता की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं सेवा कार्यों का आयोजन, प्रबुद्धजनों ने किया व्यक्तित्व और समाजसेवा को याद

कुचामन सिटी। भारतीय संगीत सदन संस्थान में रविवार, को संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय नटवरलाल बक्ता की द्वितीय पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बक्ता परिवार एवं संस्थान के सदस्यों की ओर से श्रद्धांजलि सभा और विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। संस्थान के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुचामन सिटी के प्रबुद्धजन, संगीत प्रेमी, गणमान्य नागरिक एवं संस्थान से जुड़े सदस्यों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय बक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना सभा से हुई।…

Continue reading

डीडवाना के उस्मानी ब्रदर्स ने इटली में लहराया कामयाबी का परचम, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया क्षेत्र का नाम

ज़ैद अकरम उस्मानी को इटली की प्रतिष्ठित Politecnico di Torino University में MTech (Data Science) में मिला प्रवेश, छोटे भाई सअद रहमान रोम में कर रहे हैं इंजीनियरिंग की पढ़ाई अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार स्वामी ने दी बधाई, कहा- युवा बड़े सपने देखें, लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से उन्हें हासिल करें डीडवाना। मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ देखे गए सपने जब हकीकत में बदलते हैं तो सफलता की कहानी दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन जाती है। कुछ ऐसी ही…

Continue reading

कुचामन में D MART सहित कई प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, लड्डू-मावा पेड़ा से लेकर अचार तक के लिए सैंपल

‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए अजमेर भेजे जाएंगे, रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर होगी कानूनी कार्रवाई कुचामन सिटी त्योहारों के सीजन में खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण अविचल चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशों की पालना में संचालित ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत शनिवार को कुचामन शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने…

Continue reading

भारतीय संगीत सदन संस्थान के संस्थापक स्व. नटवर लाल बक्ता की द्वितीय पुण्यतिथि पर 1 नवंबर को होगा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, विद्यार्थियों और मरीजों के लिए होंगे सेवा कार्य

कुचामन सिटी। भारतीय संगीत सदन संस्थान, कुचामन सिटी एवं बक्ता परिवार के संयुक्त तत्वावधान में संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष स्व. श्री नटवर लाल बक्ता की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार, 1 नवंबर 2026 को श्रद्धांजलि सभा एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में सुबह 10 से 11 बजे तक राजकीय चिकित्सालय, कुचामन सिटी में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। वहीं सुबह 11:30 बजे से बक्ता परिवार की ओर से मूक-बधिर विद्यालय में छात्र-छात्राओं को भोजन करवाया जाएगा।इस अवसर पर संस्थान…

Continue reading

पालोट में स्वीप अभियान के तहत निकली मतदाता जागरूकता रैली, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प

डीडवाना। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिकाधिक जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत पालोट में मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत रैली, मतदाता संवाद एवं मतदान शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी डीडवाना राजवीर सिंह यादव के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी माणकचंद, वरिष्ठ सहायक गणेशाराम, ग्राम विकास अधिकारी (VDO) मोहन राम चाहर एवं कनिष्ठ सहायक (LDC) हुशियार सिंह ने सक्रिय भागीदारी निभाई।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को…

Continue reading

महंगाई के दौर में मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, कुचामन में 1 नवंबर से शुरू होगा हमीदिया चेरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल एवं जांच केंद्र

बाजार की तुलना में आधी कीमत पर मिलेंगी विभिन्न जांच सुविधाएं, ‘नो प्रॉफिट-नो लॉस’ के सिद्धांत पर संचालित होगा संस्थान, भविष्य में MRI, सिटी स्कैन और डायलिसिस सहित विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं शुरू करने की भी तैयारी कुचामन सिटी। चिकित्सा सुविधाओं के लगातार महंगे होते खर्च के बीच कुचामन सिटी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब आमजन और जरूरतमंद परिवारों को कम कीमत पर बेहतर चिकित्सा और जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर में हमीदिया चेरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल एवं जांच केंद्र…

Continue reading

डीडवाना में मंत्री विजय सिंह चौधरी और कुचामन सभापति महेश रामचंद्रका का भव्य स्वागत, साफा पहनाकर किया अभिनंदन , पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी के आवास पर हुआ सम्मान समारोह, अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्य लोग रहे मौजूद

डीडवाना। राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी एवं कुचामन सिटी नगर परिषद के सभापति महेश रामचंद्रका शुक्रवार को डीडवाना दौरे पर रहे। इस दौरान नागौर देहात के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी के आवास पर दोनों नेताओं का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश मोदी एवं नगर परिषद उपसभापति हरीश मोदी के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने मंत्री विजय सिंह चौधरी एवं सभापति महेश रामचंद्रका को साफा एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही स्मृति चिह्न भेंट कर उनका…

Continue reading

दो माह से वेतन और दो साल से पीएफ का इंतजार, सफाई ठेकाकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

दो दिन में मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, आयुक्त के आश्वासन पर काम पर लौटे कर्मचारी कुचामन सिटी । नगर परिषद के सफाई ठेकाकर्मियों ने समय पर वेतन नहीं मिलने और लंबे समय से पीएफ (भविष्य निधि) जमा नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। नाराज कर्मचारी पहले बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और वहां विरोध जताने के बाद सामूहिक रूप से नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों के समक्ष रोष…

Continue reading

भ्रष्टाचार के खिलाफ आमजन को आगे आने की जरूरत, कुचामन में CBI की कार्यशाला में बताए बचाव और शिकायत के तरीके

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी से बचने के दिए टिप्स, CBI और ACB में शिकायत करने की प्रक्रिया भी समझाई | शहरवासियों ने लिया भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम में सहयोग का संकल्प डीडवाना – कुचामन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई केवल सरकारी एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आमजन की सक्रिय भागीदारी भी बेहद जरूरी है। जब नागरिक जागरूक होंगे और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएंगे, तभी इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सकेगा। इसी उद्देश्य से सतर्कता जागरूकता…

Continue reading

मकराना शहर की सूरत बदलने की तैयारी, वार्डों में पहुंच रहे नगर परिषद आयुक्त सुनील चौधरी

28 वार्डों का दौरा पूरा, पार्षदों के साथ समस्याओं और विकास कार्यों की जरूरतों का लिया जा रहा जायजा; सभी वार्डों का सर्वे पूरा होने के बाद बनेगी समाधान की विस्तृत योजना मकराना , शहर की सफाई व्यवस्था, सड़कें, रोड लाइटें और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मकराना नगर परिषद ने वार्डवार समस्याओं की पहचान करने के लिए खास अभियान शुरू किया है। नगर परिषद आयुक्त सुनील चौधरी जनप्रतिनिधियों और संबंधित वार्डों के पार्षदों के साथ शहर के अलग-अलग वार्डों का दौरा…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan