भाजपा नेता ज्ञानाराम रणवां के नेतृत्व में अपना घर में सेवा कार्य, कहा- जरूरतमंदों की सेवा और बुजुर्गों का सम्मान ही जन्मदिन मनाने की सच्ची सार्थकता
कुचामन सिटी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां के 62वें जन्मदिवस पर डीडवाना-कुचामन क्षेत्र में बधाई, सम्मान और सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। एक ओर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जयपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, वहीं दूसरी ओर कुचामन सिटी स्थित अपना घर में प्रभुजनों को भोजन करवाकर सेवा और समर्पण का संदेश दिया गया। भाजपा नेता ज्ञानाराम रणवां के नेतृत्व में आयोजित सेवा कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रभुजनों को अपने हाथों से भोजन परोसा और उनका कुशलक्षेम जाना।
अपना घर में प्रभुजनों की सेवा कर मनाया जन्मदिन
डॉ. सतीश पूनियां के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा नेता ज्ञानाराम रणवां के नेतृत्व में कुचामन सिटी स्थित अपना घर में सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपना घर में निवासरत प्रभुजनों को स्नेहपूर्वक भोजन करवाया तथा स्वयं भोजन परोसकर उनकी सेवा की। कार्यकर्ताओं ने प्रभुजनों के साथ समय बिताकर उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त की।
इस अवसर पर भाजपा नेता ज्ञानाराम रणवां ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को जरूरतमंदों की सेवा, बुजुर्गों के सम्मान और सामाजिक सरोकारों के कार्यों के साथ मनाना चाहिए। समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों के साथ खुशियां साझा करने से मानवीय संवेदनाओं, सहयोग और परोपकार की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि प्रभुजनों को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लेना आत्मिक संतोष देने वाला कार्य है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ दूसरों को भी जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जन्मदिन की वास्तविक सार्थकता केवल उत्सव मनाने में नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां बांटने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में है।
इस दौरान निवर्तमान जिला प्रमुख भागीरथराम चौधरी, कुचामन विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामाकिशन खीचड़, एडवोकेट महावीर चतुर्वेदी, रंगनाथ काबरा एवं घनश्याम गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जयपुर आवास पर पहुंचकर दी शुभकामनाएं, वीर तेजाजी का मोमेंट भेंट किया
डॉ. सतीश पूनियां के जन्मदिवस पर भाजपा नेता माधोराम चौधरी एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामाकिशन खीचड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जयपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें 62वें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. पूनियां का मुंह मीठा करवाया तथा लोकदेवता वीर तेजाजी का मोमेंट भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

कार्यकर्ताओं ने उन्हें किसानी का प्रतीक जैली भी भेंट की। इस अवसर पर क्षेत्र के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. पूनियां के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की।
इस दौरान निवर्तमान जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, भाजपा नेता ज्ञानाराम रणवां, अपर लोक अभियोजक महावीर चतुर्वेदी, प्रकाश चौधरी लाड़वा, शिव देशवाल, सुनील शर्मा, भेराराम चौधरी, रामस्वरूप सोलंकी, बन्नाराम बाना एवं रमेश चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डॉ. सतीश पूनियां के जन्मदिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों में सम्मान और सेवा के दो अलग-अलग रूप देखने को मिले। जयपुर में शुभकामनाएं देकर उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई, वहीं कुचामन के अपना घर में प्रभुजनों की सेवा कर सामाजिक जिम्मेदारी, मानवीय संवेदना और परोपकार का संदेश दिया गया।
