सतर्कता समिति की बैठक में गूंजे डीडवाना के जनसमस्याओं के मुद्दे, चोक सीवरेज और लावारिस गौवंश पर एसडीओ ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश



डीडवाना। उपखंड अधिकारी कार्यालय डीडवाना में उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आमजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।
बैठक में सतर्कता समिति सदस्य मोहम्मद जहांगीर भाटी ने डीडवाना शहर की बाग कॉलोनी एवं वली कॉलोनी में चोक पड़े सीवरेज चैंबरों से फैल रही गंदगी और बरसाती पानी के कारण जगह-जगह हो रहे जलभराव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।


जहांगीर भाटी ने कहा कि कॉलोनियों में कई स्थानों पर सीवरेज चैंबर चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। वहीं बारिश के दौरान जलभराव की समस्या और गंभीर हो जाती है। इससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी के साथ-साथ गंदगी और संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को मौके पर जाकर समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए, ताकि कॉलोनीवासियों को बार-बार होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।


मामले को गंभीरता से लेते हुए उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने नगर परिषद के अधिकारियों को सीवरेज एवं जलभराव की समस्या का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।


सड़कों पर घूम रहे लावारिस गौवंश का मुद्दा भी उठा


बैठक में मोहम्मद जहांगीर भाटी ने डीडवाना शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में विचरण कर रहे लावारिस गौवंश का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि शहर की मुख्य सड़कों और आम रास्तों पर गौवंश के बैठे और घूमते रहने से वाहन चालकों एवं आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अचानक सड़क पर आने वाले गौवंश के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।


जहांगीर भाटी ने प्रशासन से मांग की कि शहर में लावारिस गौवंश की समस्या का प्रभावी समाधान किया जाए और गौवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इस पर उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लावारिस गौवंश की समस्या का भी जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}


उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने कहा कि आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर समस्याओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लें और आवश्यक कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत प्रदान करें।


बैठक में डीडवाना तहसीलदार महावीर प्रसाद, डीडवाना नगर परिषद के अभियंता दिलीप सिंह सहित परिवादी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

error: News 1 Rajasthan