गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा ने संतों का लिया आशीर्वाद; सीएम की ओर से भेंट की गुरु-वंदन सामग्री
डीडवाना। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा ने बुधवार को डीडवाना के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों नागौरिया मठ एवं सिद्ध धाम जोगा मंडी मठ पहुंचकर संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से प्रेषित गुरु-वंदन सामग्री, स्मृति पत्रिका एवं शुभकामना संदेश संतों को सादर भेंट किए। सबसे पहले जोधा ने नागौरिया मठ पहुंचकर भगवान जानकीनाथ के दर्शन-पूजन किए तथा मठ पीठाधीश महाराज श्री विष्णु प्रपन्नाचार्य जी के सान्निध्य में गुरु-वंदना कर आशीर्वाद लिया। इसके…
