मानवीय संवेदना की मिसाल: तहसीलदार महावीर प्रसाद सीलू ने घायल बुजुर्ग किसान को पहुंचाया अस्पताल, मुआवजे का भी दिलाया भरोसा


डीडवाना। डीडवाना तहसील कार्यालय में शुक्रवार को उस समय मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण देखने को मिला, जब मुआवजे की मांग को लेकर आए कापड़ौद निवासी बुजुर्ग किसान सुरजाराम नायक अचानक सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में किसान के कूल्हे में गंभीर चोट आई, जिसके बाद तहसील कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत सहायता के प्रयास शुरू किए।


घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार महावीर प्रसाद सीलू मौके पर पहुंचे और बिना देर किए 108 एंबुलेंस बुलवाकर घायल किसान को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इस दौरान तहसील कार्यालय के कार्मिक बजरंग पंवार ने भी घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया।
तहसीलदार महावीर प्रसाद सीलू ने कहा कि “प्रशासन का पहला दायित्व आमजन की सहायता करना है। घायल किसान का उपचार प्राथमिकता है। दस्तावेजों की जांच में यदि किसान मुआवजे के लिए पात्र पाया जाता है तो नियमानुसार उसे हरसंभव सहायता और मुआवजा दिलाया जाएगा। किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को प्रशासन की ओर से पूरी संवेदनशीलता के साथ मदद उपलब्ध कराई जाएगी।”


तहसीलदार की तत्परता और मानवीय व्यवहार की स्थानीय लोगों ने सराहना की। समय पर उपचार मिलने से घायल किसान को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी, वहीं प्रशासन की ओर से मुआवजे के संबंध में भी सकारात्मक आश्वासन दिया गया।

error: News 1 Rajasthan