नावां में कांग्रेस का परचम: कविता मोरवाल बनीं पालिका अध्यक्ष, 7 वोट से दर्ज की जीत
नावां। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कविता मोरवाल ने जीत दर्ज कर पालिका अध्यक्ष का पद हासिल किया। मतगणना में कविता मोरवाल को 16 वोट, जबकि भाजपा प्रत्याशी पूजा कुमारी को 9 वोट मिले। इस तरह कविता मोरवाल ने 7 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।…
