सांगलिया धूणी में 31 जनवरी व 1 फरवरी को भव्य बरसी एवं समाधि पूजन समारोह, देशभर से संत-भक्त होंगे शामिल

सीकर जिले की सांगलिया धूणी एक बार फिर संत परंपरा की आध्यात्मिक आभा से सराबोर होने जा रही है। सांगलिया धूणी के संत शिरोमणि पीठाधीश्वर परम् श्रद्धेय श्री श्री 1008 श्री लादूदास जी महाराज की 61वीं बरसी, श्री श्री 1008 श्री भगतदास जी महाराज की 22वीं बरसी तथा श्री श्री 1008 श्री बंशीदास जी महाराज की 9वीं बरसी के अवसर पर दो दिवसीय बरसी एवं समाधि पूजन कार्यक्रम का आयोजन 31 जनवरी एवं 1 फरवरी 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार शनिवार 31 जनवरी…

Continue reading

कुचामन की समस्याओं और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सभापति सुरेश सिखवाल की कलेक्टर व एसपी से अहम मुलाकात

कुचामन नगर परिषद के सभापति सुरेश सिखवाल शुक्रवार को डीडवाना दौरे पर रहे, जहां उन्होंने जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत और जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर से शिष्टाचार भेंट कर कुचामन शहर से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान सभापति सिखवाल ने विशेष रूप से कुचामन शहर में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक समस्या की ओर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने की आवश्यकता बताई। सभापति सुरेश सिखवाल ने कहा कि कुचामन एक व्यस्त शहर है,…

Continue reading

मारोठ में RLP की अहम संगठनात्मक बैठक, नावां विधानसभा के हर बूथ पर BLA द्वितीय की नियुक्ति को लेकर बनी रणनीति

नावां विधानसभा के मारोठ में मंगलवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता RLP के BLA प्रथम भींवाराम शेषमा ने की। बैठक में नावां विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का BLA द्वितीय नियुक्त करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रूपरेखा तय की गई। बैठक में नावां विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ से सैकड़ों की संख्या में RLP कार्यकर्ता…

Continue reading

मौलासर की तनिक शर्मा के बेहतरीन प्रदर्शन से राजस्थान ने नेशनल वॉलीबाल में सिल्वर मेडल जीता , तनिक के मौलासर लौटने पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत

बरेली (उत्तर प्रदेश) में आयोजित अंडर 17 आयु वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। इस टीम का अहम हिस्सा रही मौलासर निवासी तनिक शर्मा, जिसने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से न सिर्फ टीम को मजबूती दी बल्कि पूरे क्षेत्र का मान भी बढ़ाया। प्रतियोगिता के बाद तनिक के मौलासर लौटने पर गाँव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ग्रामीणों ने तनिक शर्मा पुत्री कन्हैयालाल शर्मा का ढोल-नगाड़ों की धुन पर, मालाओं और साफा पहनाकर ऐतिहासिक स्वागत किया।…

Continue reading

तुलसी-शालिग्राम विवाह उत्सव धूमधाम से संपन्न, सोलह श्रृंगार में महिलाओं ने किया भजन संकीर्तन

कुचामन सिटी के श्री सत्यनारायण ठाकुरवाड़ी में आज श्रद्धा और उत्साह के माहौल में श्री शालिग्राम जी और तुलसी जी का विवाह उत्सव बड़े ही धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ठाकुरवाड़ी परिसर भक्ति संगीत और पुष्पों की सुगंध से सराबोर हो उठा। सुबह से ही महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर ठाकुरवाड़ी में एकत्र होकर भजन-कीर्तन का आयोजन किया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं भक्ति रस में झूम उठीं। तुलसी जी को आकर्षक परिधान, फूलों और दीप सज्जा से अलंकृत किया गया,…

Continue reading

कुचामन सिटी के डूंगरी बालाजी मंदिर में मालपानी परिवार की और से अन्नकूट महोत्सव, भगवान को चढ़ाए गए छप्पन भोग

शहर के डूंगरी वाले बालाजी मंदिर में सोमवार को मालपानी परिवार की और से अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर भगवान बालाजी को छप्पन प्रकार के भोग अर्पित किए गए। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण भक्ति, संगीत और जयघोषों से गूंज उठा। बालाजी को लगाया छप्पन भोग, हुआ महाआरती और प्रसाद वितरण अन्नकूट पर्व के अवसर पर मंदिर को सुंदर फूलों, दीपकों और रोशनियों से सजाया गया। भगवान बालाजी को विभिन्न प्रकार के…

Continue reading

डीडवाना में पुलिस शहीद दिवस के मौके पर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर का भी आयोजन

देशभर की तरह  आज  डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस ने भी पुलिस शहीद दिवस पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के नेतृत्व में पुलिस लाइन डीडवाना-कुचामन में आयोजित समारोह में शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में गार्ड ऑफ ऑनर, हवाई सलामी और पुष्पचक्र अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीदों के चित्रों के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर उनके अमर बलिदान को याद किया। एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि यह…

Continue reading

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में यंगेस्ट नॉलेज पावर स्कूल ने दिखाया दम, खो-खो में रहा अव्वल,बाकी इवेंट्स में भी सराहनीय प्रदर्शन

ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी प्रतियोगिता (11 वर्षीय) 2025-26 का भव्य आयोजन गुरुवार को यंगेस्ट नॉलेज पावर स्कूल, कुचामन सिटी में हुआ, जिसमें ब्लॉक की करीब 50 टीमों और लगभग 300 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। पूरे दिन चले इस उत्साहपूर्ण आयोजन में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और दर्शकों ने तालियों से उनका हौसला बढ़ाया। यंगेस्ट नॉलेज पावर स्कूल का शानदार प्रदर्शन मेजबान यंगेस्ट नॉलेज पावर स्कूल की टीमों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल दिखाते हुए विद्यालय का नाम रोशन…

Continue reading

‘सभापति मुर्दाबाद’ के नारों संग समाप्त हुई नगर परिषद की बैठक, विधायक कोष से होगा तेजा सर्किल का जीर्णोद्धार

‘सभापति मुर्दाबाद’ के नारों संग समाप्त हुई नगर परिषद की बैठक, सभापति ने छोड़ी कुर्सी वीर तेजा सर्किल के जीर्णोद्धार को मिली हरी झंडी कुचामन नगर परिषद कार्यालय सभागार में आज साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सभापति आसिफ खान ने की। बैठक में आयुक्त देवीलाल बोचल्या, उपसभापति हेमराज चावला, नेता प्रतिपक्ष अनिल सिंह मेड़तिया सहित कई पार्षद मौजूद रहे।सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वीर तेजा सर्किल का जीर्णोद्धार विधायक कोटे से 31 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।…

Continue reading

चीफ शहर क़ाज़ी सैय्यद मोहम्मद अली को ‘गुलामे मुस्तफ़ा यूथ आइकन’ नागौर की जानिब से शानदार एजाज़

✦ चीफ शहर क़ाज़ी सैय्यद मोहम्मद अली को ‘गुलामे मुस्तफ़ा यूथ आइकन’ नागौर की जानिब से शानदार एजाज़ मजहबी, दीनी और समाजी खिदमात को लेकर मिला अज़ीम इज़्ज़त-अफ़ज़ाई का तोहफ़ा लाडनूं के नामवर दीनी और समाजी शख्सियत, चीफ शहर क़ाज़ी सैय्यद मोहम्मद अली साहब को उनकी दीनी-मजहबी और समाजी खिदमात के लिए ‘गुलामे मुस्तफ़ा यूथ आइकन’ की जानिब से एक शानदार इज़्ज़त और एजाज़ से नवाजा गया। ये प्रोग्राम नागौर की बासनी बड़ी मस्जिद, शाही ईदगाह में आयोजित किया गया, जहां चीफ़ क़ाज़ी सैय्यद मोहम्मद…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan