नावां में जिला कलेक्टर का सख्त संदेश: आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जरूरी

डीडवाना कुचामन जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने नावां का दौरा कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने उपखंड अधिकारी कार्यालय और तहसील का निरीक्षण करते हुए रिकॉर्ड संधारण, जनसुनवाई व्यवस्था और विभिन्न शाखाओं के कामकाज की बारीकी से समीक्षा की। कलेक्टर ने साफ कहा कि कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति की समस्या को प्राथमिकता से सुना जाए और उसका तय समय में समाधान हो। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही को प्रशासन की मजबूती का आधार बताते हुए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ…

Continue reading

कुचामन के वार्ड 4 स्थित शिव मंदिर परिसर में 24 लाख रुपए के सामुदायिक हॉल का भूमि पूजन, राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी का जताया आभार

कुचामन सिटी के वार्ड नंबर 4 स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सोमवार को नगर परिषद द्वारा लगभग 24 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक हॉल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन (नींव मुहूर्त) हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी रहे, जिन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विजय सिंह चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह के सामुदायिक भवन सामाजिक,…

Continue reading

कड़ी मेहनत के दम पर रचा इतिहास: सियाराम गुर्जर बने फर्स्ट ग्रेड व्याख्याता, कुचामन में भव्य सम्मान

मेहनत अगर लगन से की जाए तो हालात भी बदल सकते हैं ,इसे सच साबित किया है कुचामन सिटी के गांव मंडावरा के सियाराम गुर्जर ने और अपनी मेहनत के दम पर उनका फर्स्ट ग्रेड लेक्चरर (गणित) पद पर चयन हुआ है । सियाराम गुर्जर के सम्मान में कुचामन सिटी के होटल केसर पैलेस एंड रेस्टोरेंट में भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सियाराम गुर्जर पुत्र मोहनलाल गुर्जर का मारवाड़ी परंपरा के अनुसार माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों…

Continue reading

कासोटिया बने नर्सिंग अधीक्षक, जिला अस्पताल कुचामन में आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

राजकीय जिला अस्पताल कुचामन सिटी में कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे राधेश्याम कासोटिया को नर्सिंग अधीक्षक पद पर पदोन्नत किए जाने पर पूरे चिकित्सालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला।वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी अनवर हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, राजस्थान जयपुर द्वारा जारी आदेश के तहत राधेश्याम कासोटिया को आधिकारिक रूप से नर्सिंग अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गोपाल मूंड ने इस पदोन्नति पर प्रसन्नता व्यक्त…

Continue reading

अवैध विवाह स्थल और कानफोड़ू डीजे पर कोर्ट की सख्ती जारी: परिवहन निरीक्षक भी तलब, 10 बजे बाद डीजे पर रोक दोहराई; पार्किंग व्यवस्था पर मांगी रिपोर्ट

कुचामन शहर में घनी आबादी के बीच संचालित विवाह स्थलों और देर रात तक बजने वाले कानफोड़ू डीजे को लेकर चल रहा बहुचर्चित विवाद अब न्यायालय की सख्त निगरानी में है। सोमवार को इस मामले में हुई सुनवाई के दौरान परिवहन निरीक्षक मनोज शर्मा भी न्यायालय में उपस्थित हुए। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष सुंदरलाल खरोल ने सभी पक्षों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शहर में किसी भी सूरत में आमजन के लिए “न्यूसेंस” बर्दाश्त नहीं…

Continue reading

साल 2028 में हनुमान बेनीवाल की सरकार बने, इसी संकल्प के साथ निकली वाहन यात्रा — तेजाजी महाराज से मांगा आशीर्वाद

साल 2028 में हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की राजस्थान में सरकार बनने के संकल्प को लेकर कार्यकर्ताओं ने आस्था और उत्साह से भरी एक भव्य वाहन यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा मिंडा से प्रारंभ होकर सुरसुरा स्थित लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के धाम तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने धोक लगाकर विजय और जनकल्याण का आशीर्वाद मांगा। इस यात्रा का नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ता मालीराम बिजारणिया, सोहनलाल ओला, पहलाद, निर्मल चौधरी, फूलचंद ओला सहित उनकी पूरी टीम ने किया। वाहन यात्रा…

Continue reading

मकराना : जर्जर ओवरब्रिज से बढ़ी परेशानी, पुलिया निर्माण पूर्ण होने तक दिलढाणी रेलवे फाटक खोलने की मांग

मकराना–मंगलाना मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज के खिसकने के बाद प्रशासन द्वारा भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। पुलिया के पास लोहे की गार्ड लगाए जाने से मार्ग की ऊँचाई भी कम हो गई है, जिससे आवागमन में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है और क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस स्थिति का सबसे अधिक असर युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति, मकराना की गौसेवा एंबुलेंस पर पड़ रहा है। युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति,…

Continue reading

डीडवाना की सादिया सैयद ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल में टीम को सिल्वर मेडल जिताने में निभाई अहम भूमिका

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा (सॉफ्टबॉल) प्रतियोगिता में CBSE टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए डीडवाना की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सादिया सैयद ने कई अहम मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई और सिल्वर मेडल जीतकर शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।4 से 8 फरवरी तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के 576 से अधिक बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, मणिपुर, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों की…

Continue reading

कुचामन नगर परिषद बैठक विवाद: बिना बहुमत प्रस्ताव पारित बताना गैरकानूनी, कांग्रेस पार्षद दल का तीखा हमला

 कुचामन नगर परिषद की 27 जनवरी 2026 को आयोजित अंतिम बोर्ड बैठक को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस पार्षद दल ने भाजपा पर अल्पमत में होने के बावजूद प्रस्तावों को बहुमत से पारित बताने का आरोप लगाते हुए इसे गैरकानूनी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ करार दिया है। कांग्रेस पार्षद दल के फजलुर्रहमान कुरैशी, सम्पत देवी चावला, सुभाष पावड़िया और जवानाराम ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि बैठक में नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई और जनता को गुमराह किया गया।…

Continue reading

कुचामन सिटी में कल भगवान परशुराम सर्किल का शिलान्यास, राजस्व मंत्री विजयसिंह चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

कुचामन सिटी में नगर परिषद कार्यालय के सामने कल शुक्रवार को भगवान परशुराम सर्किल का विधिवत शिलान्यास समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 9:15 बजे समारोहपूर्वक प्रारंभ होगा। इस अवसर पर प्रदेश के राजस्व राज्यमंत्री विजयसिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद कुचामन सिटी के सभापति सुरेश सिखवाल करेंगे। समारोह में नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, नावां के समाजसेवी मनीष व्यास विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं सर्व ब्राह्मण समाज…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan