गोवर्धनधारी की महिमा से गूंजा कथा पंडाल, बाल कृष्ण की लीलाओं ने भक्तों को भक्ति रस में सराबोर किया
कुचामन सिटी। हनुमानपुरा स्थित कड़वा की ढाणी में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण की बाल एवं दिव्य लीलाओं का रसपान कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा व्यास, राष्ट्रवादी विचारक एवं परम पूज्य आचार्य श्री चंद्रशेखर जी महाराज (जयपुर) ने श्रीकृष्ण की अलौकिक बाल लीलाओं, गोप-गोपियों के साथ उनके प्रेममय व्यवहार तथा गोवर्धन लीला का अत्यंत मार्मिक एवं प्रेरणादायी वर्णन किया। कथा के दौरान महाराज श्री ने नंदलाल की माखन चोरी, यशोदा मैया के वात्सल्य, ग्वाल-बालों के साथ…
