निकाय चुनाव 2026 : डीडवाना-कुचामन में चुनावी बिगुल, 9 और 11 सितंबर को मतदान; 2.87 लाख मतदाता करेंगे मतदान

डीडवाना-कुचामन, राजस्थान में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 का कार्यक्रम घोषित होते ही डीडवाना-कुचामन जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले के चुनाव वाले सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। जिला प्रशासन ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। दो चरणों में होगा मतदान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अवधेश मीणा ने बताया कि…

Continue reading

परबतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

कुचामन शहर से आरोपी को दस्तयाब कर किया गिरफ्तार, पूछताछ में कुचामन से भी बाइक चोरी करना स्वीकार डीडवाना-कुचामन। परबतसर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मई 2026 में कुचामन शहर क्षेत्र से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात करना भी स्वीकार किया है।पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के…

Continue reading

86 वर्षीय स्टाम्प वेंडर अमराराम भाटी का सम्मान, जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने साफा पहनाकर किया अभिनंदन

डीडवाना। डीडवाना कचहरी के सबसे वयोवृद्ध स्टाम्प वेंडर अमराराम भाटी का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नाहर सिंह मीणा ने साफा एवं माला पहनाकर सम्मान किया। 86 वर्ष की उम्र में भी कचहरी में नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे भाटी के समर्पण और कार्य के प्रति निष्ठा की इस अवसर पर सराहना की गई।सम्मान समारोह के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विकास ऐचरा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेन्द्र सिंह, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज जीनगर, डिप्टी चीफ हरफूल राव, श्रीमती रोहिणी बांगड़ सहित…

Continue reading

कुचामन : शिविर में 60 हृदय रोगियों की जाँच, विशेषज्ञ चिकित्सक ने किया निःशुल्क उपचार

कुचामन सिटी। लायन्स चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सीता देवी सत्यनारायण काबरा चैरिटिज के सौजन्य से रामजीवन काबरा रोग निदान केंद्र में निःशुल्क मासिक हृदय रोग जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जयपुर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील जैन ने 60 हृदय रोगियों की जाँच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। शिविर में कुचामन क्षेत्र के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज हृदय संबंधी जाँच और चिकित्सकीय परामर्श के लिए पहुँचे। लायन क्लब…

Continue reading

16 अगस्त को डीडवाना में दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे राज्यपाल बागड़े,स्टेडियम में पौधारोपण कर देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश,दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा नेताओं ने की चर्चा

राज्यपाल के दौरे से शुरू होगी गुलाम नबी आजाद के एक लाख पौधे लगाने के संकल्प की शुरुआत 16 अगस्त को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत खेल स्टेडियम में होगा पौधरोपण, राज्यपाल बागड़े देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश डीडवाना, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े आगामी 16 अगस्त को डीडवाना दौरे पर रहेंगे। राज्यपाल के दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी दौरे के दौरान गुलाम नबी आजाद के एक लाख पौधे लगाने के संकल्प को धरातल पर उतारने की शुरुआत…

Continue reading

कुचामन से जयपुर जाने वालों को बड़ी सौगात, शुरू हुई, नई रोडवेज बस

कुचामन सिटी। लंबे समय से कुचामन से जयपुर के लिए सुबह जल्दी रोडवेज बस शुरू होने का इंतजार कर रहे यात्रियों को अब राहत मिली है। विद्याधर नगर आगार की नई बस सेवा कुचामन से जयपुर वाया जोबनेर शुरू की गई है। डीडवाना डिपो के प्रबंधक (यातायात) सुजल महर्षि ने बताया कि बस सुबह 6:20 बजे कुचामन से रवाना होकर नावा बाईपास, सांभर और जोबनेर होते हुए सुबह 9:15 बजे जयपुर पहुंचेगी। बस सुबह 7 बजे नावा बाईपास, 7:50 बजे सांभर और 8:20 बजे जोबनेर…

Continue reading

कुचामन के साहित्यकार डॉ. प्रकाश टेलर को मिला राष्ट्रीय ‘मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान’

कुचामन सिटी, साहित्य, पर्यावरण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुचामन सिटी के प्रख्यात शिक्षाविद एवं साहित्यकार डॉ. प्रकाश चंद टेलर ‘पाथेय’, सेवानिवृत्त उपप्रधानाचार्य, को अभाकाम संस्था, राजस्थान की ओर से पांचवें राष्ट्रीय मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। जयपुर के सिवाम ऑडिटोरियम, कृषि विज्ञान केंद्र, दुर्गापुरा में आयोजित सम्मान समारोह में देशभर से आए साहित्यकारों एवं संस्था के पदाधिकारियों की मौजूदगी में डॉ. टेलर को नगद राशि, स्मृति चिह्न, शॉल, दुपट्टा, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर…

Continue reading

कुचामन में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का आयोजन, डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने किया महिलाओं से संवाद । अपराजिता’ पुस्तिका का विमोचन, महिला सुरक्षा सखियों व सीएलजी सदस्यों से लिया फीडबैक

कुचामन में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का आयोजन, डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने किया महिलाओं से संवाद ‘अपराजिता’ पुस्तिका का विमोचन, महिला सुरक्षा सखियों व सीएलजी सदस्यों से लिया फीडबैक; जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी कुचामन सिटी। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘महिला सुरक्षा संकल्प’ अभियान के तहत सोमवार को कुचामनसिटी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर की जूसरी रोड स्थित टैगोर सैनिक स्कूल…

Continue reading

डांगावास हत्याकांड में सभी 40 आरोपियों के बारी होने पर बढ़ता जा रहा विवाद, फेसले के विरोध में सड़क पर उतरा दलित समाज

भीम आर्मी-आजाद समाज और मेघवाल समाज ने राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नाम सौंपा ज्ञापन; हाईकोर्ट में अपील की मांग डीडवाना, डांगावास हत्याकांड मामले में विशेष न्यायालय एससी/एसटी एक्ट, मेड़ता द्वारा 5 अगस्त 2026 को सभी 40 आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी किए जाने के फैसले के विरोध में आज भीम आर्मी-आजाद समाज और मेघवाल समाज के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

Continue reading

सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा कुचामन

सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा कुचामन अलसुबह से मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतारें, जलाभिषेक कर मांगी सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की दुआ कुचामन सिटी। सावन माह के दूसरे सोमवार को कुचामनसिटी भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आया। शहर के प्रमुख शिवालयों में अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि, परिवार की…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan