परशुराम जन्मोत्सव पर कुचामन में भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर — हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर कुचामन शहर में रविवार को सर्व विप्र समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे शहर में “जय परशुराम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। जन्मोत्सव के तहत पूर्व संध्या पर न्यू कॉलोनी स्थित विप्र समाज विद्यालय में विशाल सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज जोशी के निर्देशन एवं संयोजक जयप्रकाश खंडेलवाल…

Continue reading

एमबीसी महिला वर्ग में तीसरी रैंक: सुमन गुर्जर ने रचा इतिहास, कुचामन में हुआ भव्य अभिनंदन

कुचामन सिटी। क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बनते हुए शिक्षाविद् नाथूलाल गुर्जर (प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, मंगलाना) की धर्मपत्नी सुमन गुर्जर ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एमबीसी महिला वर्ग में पूरे राजस्थान में तीसरी रैंक प्राप्त कर उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गुर्जर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भाटीपुरा (तहसील नावां) की मूल निवासी सुमन गुर्जर वर्तमान में जिला कलेक्टर कार्यालय सीकर में सहायक लेखाधिकारी के…

Continue reading

कुचामन में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ , बस स्टैंड पर चला हस्ताक्षर अभियान

कुचामन सिटी में देशभर में चल रहे ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत शनिवार को मुख्य बस स्टैंड पर हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के समर्थन में अपनी सहमति दर्ज कराई। अभियान से जुड़ी आरती सर्वा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का पहला चरण 27 अप्रैल को आयोजित होगा, जिसे ‘गौ सम्मान दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन देशभर की सभी तहसीलों में एक…

Continue reading

कुचामन बार संघ की बैठक में 11 सूत्रीय मांगों पर मुहर, न्यायिक व्यवस्थाओं में सुधार की उठी आवाज

कुचामन सिटी,बार संघ कुचामन सिटी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को सेशन कोर्ट परिसर में आयोजित हुई, जिसमें अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से 11 सूत्रीय मांगों का प्रस्ताव पारित कर न्यायालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और सुधार की जोरदार मांग उठाई। बैठक बार संघ अध्यक्ष दिनेश सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता, कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में बार सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान न्यायालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिवक्ताओं ने एक स्वर में सुविधाओं…

Continue reading

कुचामन न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं का धरना, मांग पूरी नहीं पर अधिवक्ता उतरे विरोध में….

कुचामन सिटी। स्थानीय न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने से नाराज कुचामन बार संघ के अधिवक्ताओं ने शनिवार को सामूहिक धरना प्रदर्शन किया। पिछले दो वर्षों से लगातार टीन शेड लगाने की मांग के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से अधिवक्ताओं में गहरा रोष देखने को मिला। धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने बताया कि न्यायालय परिसर में बैठने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है, जिससे उन्हें खुले आसमान के नीचे काम करना पड़ता है। इन दिनों…

Continue reading

मकराना में नए न्यायालय भवन का भूमि पूजन कल,वर्षों की मांग होने जा रही पूरी

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना क्षेत्र में लंबे समय से अधिवक्ताओं और आमजन द्वारा की जा रही नए न्यायालय भवन की मांग अब पूरी होने जा रही है। इस ऐतिहासिक अवसर पर कल रविवार, 19 अप्रैल को सुबह 9:15 बजे नवीन न्यायालय परिसर का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश माननीय संजीव प्रकाश शर्मा होंगे, जबकि माननीय न्यायाधीश रवि चिरानिया भी विशिष्ट उपस्थिति दर्ज…

Continue reading

नावां में जिला कलेक्टर का सख्त संदेश: आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जरूरी

डीडवाना कुचामन जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने नावां का दौरा कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने उपखंड अधिकारी कार्यालय और तहसील का निरीक्षण करते हुए रिकॉर्ड संधारण, जनसुनवाई व्यवस्था और विभिन्न शाखाओं के कामकाज की बारीकी से समीक्षा की। कलेक्टर ने साफ कहा कि कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति की समस्या को प्राथमिकता से सुना जाए और उसका तय समय में समाधान हो। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही को प्रशासन की मजबूती का आधार बताते हुए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ…

Continue reading

बागड़ा समाज महिला मंडल का गठन, चंदा बागड़ा बनीं अध्यक्ष; सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल नगर अध्यक्ष मिंटू गौड़ का हुआ अभिनंदन

कुचामन सिटी। बागड़ा समाज में सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिला मंडल का गठन किया गया। कार्यक्रम बागड़ा समाज अध्यक्ष मूलचंद बागड़ा के सान्निध्य में आयोजित हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से श्रीमती चंदा बागड़ा को महिला मंडल का अध्यक्ष घोषित किया गया।इस दौरान नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई, जिसमें सचिव पद पर सुशीला बागड़ा एवं प्रियंका, कोषाध्यक्ष पद पर मनीषा, उपाध्यक्ष पद पर मनीषा खोज, संगठन मंत्री पद पर निर्मला पतालिया, प्रचार मंत्री पद पर…

Continue reading

भाजपा मकराना मंडल महामंत्री नरेंद्र सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा। व्यस्तता को बताया वजह

मकराना, भारतीय जनता पार्टी मकराना शहर मंडल के महामंत्री नरेंद्र सिंह चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष को पत्र के माध्यम से सौंपा। अपने इस्तीफा पत्र में नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वर्तमान में उनका निवास और कार्यक्षेत्र जयपुर में होने के कारण वे लगातार व्यस्त रह रहे हैं। इसी वजह से वे मकराना शहर मंडल के महामंत्री पद की जिम्मेदारियों का पूर्ण रूप से निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने…

Continue reading

कुचामन सिटी : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर होगा ऐतिहासिक आयोजन: जनसंपर्क अभियान तेज, 19 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

कुचामन सिटी। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के मौके पर कुचामन सिटी में आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर विप्र समाज में उत्साह चरम पर पहुंच गया है। आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को विप्र समाज कुचामन के पदाधिकारियों ने भावता, हरिपुरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने घर-घर जाकर विप्र बंधुओं से संपर्क किया और अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan