लाडनूं में PNB ATM की बदहाली पर उठे सवाल: गंदगी, अव्यवस्था और लापरवाही से परेशान ग्राहक

लाडनूं शहर के बस स्टैंड के पास आर्य समाज मंदिर परिसर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम की हालत इन दिनों गंभीर चर्चा का विषय बनी हुई है। बैंक के इसी भवन के ग्राउंड फ्लोर में संचालित एटीएम की स्थिति इतनी खराब बताई जा रही है कि स्थानीय लोग इसकी तुलना सार्वजनिक शौचालय से भी बदतर हालात से कर रहे हैं। गंदगी, बदबू, पान-गुटखा की पीक, खुले बिजली के तार और प्रवेश द्वार पर अतिक्रमण जैसी समस्याओं ने ग्राहकों की परेशानी बढ़ा दी…

Continue reading

कुचामन में श्री शीतला माता मंदिर सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, कमल जोशी बने अध्यक्ष

कुचामन सिटी के प्रसिद्ध सर्व हिंदू समाज श्री शीतला माता मंदिर में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से कमल कुमार जोशी को अध्यक्ष तथा रामेश्वर लाल किरोड़ीवाल को सचिव चुना गया। नई कार्यकारिणी की घोषणा मुख्य संरक्षक मोहन सिंह, एडवोकेट दिनेश दवे, चुन्नीलाल सैनी, कुंजबिहारी जोशी, बजरंग सैन, लालजी सैन एवं मंदिर पुजारी पप्पू महाराज की मौजूदगी में की गई। बैठक में मंदिर समिति के वरिष्ठ संरक्षक, पदाधिकारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। नई…

Continue reading

महिला शक्ति किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत – मनोज जोशी । सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल के विस्तार कार्यक्रम को किया संबोधित

कुचामन सिटी। विप्र समाज विद्यालय में सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल के विस्तार को लेकर एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मिंटू गौड़ ने कार्यकारिणी के प्रथम चरण का विस्तार करते हुए नई टीम की घोषणा की और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। गौरतलब है कि करीब दो सप्ताह पूर्व आयोजित बैठक में सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष मनोज जोशी ने श्रीमती मिंटू गौड़ के नाम का प्रस्ताव महिला मंडल अध्यक्ष के लिए…

Continue reading

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डीडवाना-कुचामन को मिलेगी नई दिशा: सुनीता रांदड़

डीडवाना-कुचामन। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ ने जयपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर जिले से जुड़े संगठनात्मक और राजनीतिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जिले के विकास, संगठन को मजबूत बनाने और प्रशासनिक समन्वय को बेहतर करने जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में ग्राम विकास रथ के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने और कार्यकर्ताओं के…

Continue reading

कुचामन में कुमावत युवा शक्ति की पहल, रक्त की कमी दूर करने के संकल्प के साथ लगे शिविर में 75 यूनिट रक्त संग्रहित

कुचामन सिटी में सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए कुमावत युवा शक्ति के तत्वावधान में 3 मई 2026 को शिव मंदिर, खारिया रोड पर विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। स्थानीय ब्लड सेंटरों में रक्त की कमी की जानकारी मिलने के बाद संगठन ने यह पहल की थी, जिसका सकारात्मक परिणाम शिविर में देखने को मिला। शिविर का शुभारंभ सुबह 9 बजे कार्यक्रम अध्यक्ष राजकुमार फ़ौजी (अध्यक्ष, कुम्हार कुमावत समाज, कुचामन सिटी) एवं मुख्य अतिथि एडवोकेट राजेश (अध्यक्ष, कुमावत समाज, नावा) के…

Continue reading

महिला कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया

डीडवाना-कुचामन। महिला कांग्रेस कमेटी डीडवाना-कुचामन द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरदारपुरा विधायक अशोक गहलोत का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिले की गरीब बस्तियों में महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरित कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई गई। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म के प्रति जागरूक करते हुए सेनेटरी नैपकिन के उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं को यह भी बताया गया…

Continue reading

कुचामन सिटी में विश्वस्तरीय होम अप्लायंसेज कंपनी ‘Glen’ के भव्य शोरूम का शाही आगाज़: आधुनिक किचन अप्लायंसेज अब एक ही छत के नीचे उपलब्ध

कुचामन सिटी में भरोसेमंद और आधुनिक किचन तकनीक की नई सौगात जुड़ गई है। डीडवाना रोड स्थित रिलायंस मार्ट के बेसमेंट में देश की प्रतिष्ठित होम अप्लायंसेज कंपनी Glen Appliances Pvt. Ltd. का नया स्टोर विधिवत शुभारंभ के साथ शुरू हो गया। उद्घाटन समारोह शहर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान ग्लेन नॉर्थ इंडिया हेड प्रेम सिंह, राजस्थान हेड नवल यादव, गुडविल ट्रेडिंग कंपनी के डायरेक्टर तथा स्थानीय Glen शोरूम संचालक खान मोहम्मद खान ने संयुक्त रूप…

Continue reading

कुचामन में ऐतिहासिक ध्वज स्तम्भ हटाने पर भड़का आक्रोश, जनप्रतिनिधियों ने उठाई पुनः निर्माण की मांग

ध्वज स्तंभ हटाने के आरोपों पर निवर्तमान सभापति सुरेश सिखवाल ने दिया जवाब कुचामन सिटी में कनोई पार्क के सामने पुराने बस स्टेण्ड पर स्थित आज़ादी से पूर्व स्थापित राष्ट्रीय ध्वज स्तम्भ को सड़क निर्माण के नाम पर हटाए जाने से क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। करीब 40-45 फीट ऊँचा यह लोहे का स्तम्भ स्थानीय लोगों के लिए केवल एक संरचना नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की यादों और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक माना जाता रहा है। नगर परिषद के पूर्व उपसभापति हेमराज चावला…

Continue reading

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: नावां में सैयद आशिक अली बाबा का 226वां उर्स अदब, आस्था और भाईचारे के साथ सम्पन्न

नावां उपखंड मुख्यालय स्थित दरगाह हजरत सैयद आशिक अली शाह पीर बाबा का 226वां तीन दिवसीय उर्स गुरुवार को कुल की रस्म के साथ पूरे अदब-एहतराम और भाईचारे के माहौल में सम्पन्न हो गया। उर्स के दौरान क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत झलक देखने को मिली, जहां हर वर्ग और हर समुदाय के लोग एक साथ नजर आए। दरगाह कमेटी के सदर लियाकत खां और मुस्लिम समाज के सदर मो. रशीद शेख ने बताया कि यह उर्स केवल धार्मिक आयोजन नहीं,…

Continue reading

डीडवाना : अच्छा इंसान ही अच्छे समाज की नींव — फियस्टा 2026 में गूंजे संस्कार और सफलता के संदेश

डीडवाना शहर में संचालित पूजा इंटरनेशनल एकेडमी का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव “फियस्टा 2026” गुरुवार से टाउन हॉल में भव्य आगाज के साथ शुरू हुआ। समारोह के पहले दिन नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. बजरंग सिंह राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम को श्री श्री 108 श्री महंत पंच्चमनाथ जी महाराज (श्री सागरनाथ जी आश्रम, बोदलासी, सीकर) एवं श्री श्री महावीर जति महाराज (मठाधीश, शिव मठ आश्रम गाडोदा धाम, सीकर) का…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan