कुकनवाली की बेटी ने रचा इतिहास: विश्व की नंबर-1 जॉकी रूपा राठौड़ का भव्य स्वागत, हजारों की भीड़ ने किया अभूतपूर्व अभिनंदन

कुचामन सिटी, क्षेत्र के कूकनवाली गांव की बेटी और विश्व की नंबर-1 महिला जॉकी रूपा राठौड़ के पैतृक गांव कुकनवाली में पोलैंड में विश्व खिताब जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली गांव की बेटी रूपा राठौड़ के स्वागत में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।जगह-जगह पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच गांववासियों ने अपनी बेटी का ऐतिहासिक अभिनंदन किया। सम्मान समारोह से पहले पूरे गांव में भव्य जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में रूपा राठौड़ अपने परिवार के साथ सजे-धजे रथ में सवार होकर मुख्य…

Continue reading

पेयजल संकट से जूझती बस्ती, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप,तीसरी बार सौंपा ज्ञापन

कुचामन सिटी। पंचायत समिति स्थित आईटी सेंटर में आयोजित उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में दीपपुरा ग्राम पंचायत की डूकिया पेट्रोल पंप के पीछे स्थित दलित बस्ती के लोगों ने भीषण पेयजल संकट को लेकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन एसडीएम विश्वामित्र मीणा को सौंपा। यह ज्ञापन भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष परसाराम बुगालिया के नेतृत्व में दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि वे लंबे समय से पानी की समस्या झेल रहे हैं और यह तीसरी बार प्रशासन को अवगत कराया गया है, लेकिन अब…

Continue reading

गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाकर दिखाई मानवता, अरुण चावला बने ‘गुड सेमेरिटन’—राजस्थान सरकार ने किया सम्मानित

कुचामन सिटी में मानवता की मिसाल पेश करने वाले नागरिक अरुण चावला को राजस्थान सरकार ने “मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना – गुड सेमेरिटन सम्मान” से सम्मानित किया है। सड़क दुर्घटना में घायल एक अज्ञात व्यक्ति की समय पर सहायता कर उन्हें अस्पताल पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर यह सम्मान प्रदान किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते साल 19 जुलाई 2025 को अरुण चावला ने सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को तत्काल मदद देते हुए बिना देरी किए चिकित्सालय पहुँचाया, जिससे पीड़ित को…

Continue reading

कुचामन सिटी को मिलेगा 5.50 करोड़ का ‘ऑक्सीजन पार्क’, मंत्री विजय सिंह बोले – हरियाली और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

कुचामन सिटी में अब हरियाली, स्वास्थ्य और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत शहर को जल्द ही एक आधुनिक “ऑक्सीजन पार्क” की सौगात मिलने जा रही है, जिसकी तैयारियां तेज हो चुकी हैं। नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया ने बताया कि करीब 60,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित होने वाला यह सिटी पार्क लगभग 5.38 से 5.50 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। इसके लिए ओपन टेंडर जारी कर दिया गया…

Continue reading

कुचामन सिटी में पहली बार बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर दो दिवसीय भव्य आयोजन,रक्तदान शिविर, सांस्कृतिक संध्या से लेकर शोभायात्रा तक होंगे कार्यक्रम

कुचामन सिटी , भारत रत्न, संविधान निर्माता और समता-न्याय के अग्रदूत डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कुचामन सिटी में पहली बार दो दिवसीय भव्य आयोजन होने जा रहा है। शहर में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। अंबेडकर विकास समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व उपसभापति हेमराज चावला ने बताया कि आगामी13 अप्रैल को कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 10 बजे कोठारी भवन, स्टेशन रोड पर विशाल रक्तदान शिविर से होगी। भीम युवा शक्ति के तत्वावधान में…

Continue reading

कुचामन में टेलेंट का महाकुंभ,नोबल स्कूल की स्कॉलरशिप परीक्षा में 1545 विद्यार्थियों ने आजमाई प्रतिभा

कुचामन सिटी: छोटे शहरों के बड़े सपनों को साकार करने की दिशा में नोबल स्कूल, कुचामन सिटी ने एक सराहनीय पहल करते हुए Talent & Scholarship Exam-2026 (2nd Phase) का सफल आयोजन किया। इस परीक्षा में कुचामन सहित जिलिया, पदमपुरा, आनंदपुरा, राणासर और कुकनवाली जैसे विभिन्न क्षेत्रों के कुल 1545 विद्यार्थियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। इस परीक्षा ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता को परखने के साथ-साथ उन्हें अपने भविष्य को लेकर एक स्पष्ट दिशा भी प्रदान की। कक्षा 2 से 10वीं…

Continue reading

कुचामन सिटी: विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में खुली लापरवाही की पोल: गंदगी, रिकॉर्ड गायब और अधिकारी अनुपस्थित, सख्त कार्रवाई

कुचामन सिटी। पंचायत समिति कुचामन सिटी के विकास अधिकारी अजीतसिंह ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परख ली। इस दौरान कई पंचायतों में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही सामने आई, जिस पर तत्काल सख्त कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायत चान्दपुरा में रिकॉर्ड संधारण का अभाव पाया गया। वहीं ग्राम पंचायत चारणवास के ग्राम सबलपुरा में जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आए, जिससे साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। ग्राम पंचायत शिव में भी…

Continue reading

अंडर-20 राज्य स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप में चूरू को हराकर नागौर ने प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

डीडवाना, चित्तौड़गढ़ में 6 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आयोजित हो रही राज्य स्तरीय अंडर-20 बालक वर्ग फुटबॉल चैंपियनशिप में नागौर जिला फुटबॉल टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। कप्तान खालिद खान के नेतृत्व में खेल रही टीम ने चूरू को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।मैच के दौरान नागौर टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। पहला गोल मोहम्मद जोहेब अली ने दागकर टीम को बढ़त दिलाई, वहीं दूसरा गोल कप्तान खालिद खान…

Continue reading

भाजपा स्थापना दिवस पर डीडवाना मे देश को ‘विश्व गुरु’ बनाने का संकल्प दोहराया

बदलते वैश्विक परिदृश्य और अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच केंद्र सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। यह बात केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सोमवार को डीडवाना में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों को किसी भी परिस्थिति में असहाय नहीं छोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता नहीं, बल्कि देश को वैश्विक स्तर पर अग्रणी…

Continue reading

सरकार के निर्देशों के बाद कुचामन क्षेत्र में हैंडपंपों की सघन जांच, खराब पंप चिन्हित

प्रदेशभर में पानी की स्थिति को लेकर सरकार के सख्त निर्देशों के बाद कुचामन क्षेत्र में भी रविवार को जलदाय विभाग एक्शन मोड में नजर आया। CMO के आदेशानुसार हर अधिकारी को हैंडपंपों की जांच कर रिपोर्ट देने और खराब पंपों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत आज कुचामन में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। सहायक अभियंता मुकेश कुमार जाट के नेतृत्व में उपखंड कुचामन सिटी की टीम ने ब्लॉक के ग्राम पांचवा, घाटवा, गांधीग्राम, जिलिया और चितावा में हैंडपंपों…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan